Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»कारोबारी का अपहरण, मांगी 20 लाख की फिरौती
    ट्रेंडिंग

    कारोबारी का अपहरण, मांगी 20 लाख की फिरौती

    Team JoharBy Team JoharMay 13, 2025Updated:May 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अपहरण
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर  जिले में अपहरण की सनसनीखेज वारदात ने हड़कंप मचा दिया है. अपहरण सदर थाना क्षेत्र के आईजी कॉलोनी निवासी किताब व्यवसायी सोनू कुमार का किया गया है. सोनू बीते चार दिनों से लापता हैं और अब अपहर्ताओं ने उनके परिजनों से 20 लाख रुपये की फिरौती की मांग की है. साथ ही धमकी दी गई है कि यदि रुपये नहीं दिए गए तो सोनू की हत्या कर दी जाएगी. अपहरण की पुष्टि तब हुई जब सोनू के मोबाइल नंबर से उनके परिवार को व्हाट्सएप कॉल आई. इसके बाद एक अपहर्ता ने अपने मोबाइल से भी कॉल कर फिरौती मांगी और कहा, “पैसे नहीं दिए तो भाई से हाथ धो लेना.”

    इस घटना के बाद से परिजन सदमे और खौफ में हैं. सोनू के भाई रत्नेश कुमार ने सदर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है. रत्नेश ने पुलिस को बताया कि सोनू मूल रूप से पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव के रहने वाले हैं और मुजफ्फरपुर के आईजी कॉलोनी में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए पर रहते थे. वह 9 मई की सुबह करीब 7:30 बजे खबड़ा डीएवी स्कूल के पास से अचानक लापता हो गए.

    रत्नेश ने प्राथमिकी में माधोपुर सुस्ता गांव के दो लोगों को नामजद किया है और बताया है कि सोनू का इन लोगों के साथ लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था. पुलिस फिलहाल कॉल डिटेल, लोकेशन ट्रेसिंग और CCTV फुटेज के आधार पर जांच कर रही है. सदर थाना प्रभारी अस्मित कुमार ने बताया कि अपहरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित कर दी गई है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे और सोनू को सुरक्षित रिहा कराया जाएगा.

    परिजनों का कहना है कि अपहरण के पहले दिन उन्हें फिरौती की कॉल मजाक लगी, लेकिन जब देर रात तक सोनू का कोई अता-पता नहीं चला और फोन भी बंद हो गया तो चिंता गहराने लगी. सोमवार को धमकी भरी कॉल आने के बाद घर में कोहराम मच गया. पुलिस को आशंका है कि सोनू को अपहरण के बाद किसी ईंट-भट्ठा क्षेत्र में बंधक बनाकर रखा गया है. फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है.

    Also Read : CM नीतीश शहीद इम्तियाज के परिजनों से करेंगे मुलाकात, सौंपेंगे 21 लाख का चेक

    # Bihar Crime book businessman Crime news IG Colony kidnapping murder threat muzaffarpur Muzaffarpur crime police investigation Ransom ransom demand Sadar Police Station sensational case Sonu Kumar WhatsApp call अपहरण आईजी कॉलोनी किताब व्यवसायी क्राइम न्यूज पुलिस जांच फिरौती फिरौती मांग बिहार क्राइम मुजफ्फरपुर मुजफ्फरपुर क्राइम व्हाट्सएप कॉल सदर थाना सनसनीखेज वारदात सोनू कुमार हत्या की धमकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी-चाईबासा सीमा पर युवक का श’व मिला, काटा गया शरीर का ये अंग
    Next Article खनन माफियाओं ने वन विभाग पर हमला किया, सात वनकर्मी घायल

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.