Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 1:05 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सेवा भारती के साथ बेरोजगारों के बीच ठेला गाड़ी का किया वितरण
    झारखंड

    बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने सेवा भारती के साथ बेरोजगारों के बीच ठेला गाड़ी का किया वितरण

    Team JoharBy Team JoharJuly 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। सेवा भारती की पहल कल्पतरु स्वावलंबी योजनांतर्गत आज बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा बिरसा चौक स्थित सेवा निकेतन में बेरोजगारों के बीच ठेला गाडी का वितरण किया गया। ठेला गाडी के वितरण पूर्व श्री हनुमानजी की पूजा अर्चना व प्रसाद वितरण के पश्चात लाभुकों को ठेला गाडी सौंपी गई।

    विदित हो कि सेवा भारती द्वारा गत दो वर्षों से इस योजना को संचालित किया जा रहा है, जिस क्रम में बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोडने का प्रयास किया जाता है। सेवा भारती के इन प्रयासों को गति देने के लिए बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने भी अपेक्षित भूमिका निभाते हुए आज पांच ठेला गाडी प्रदत्त किया।

    मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन रोहित अग्रवाल ने कहा कि ऐसे समय में जब वैश्विक महामारी के कारण लोगों के समक्ष आजीविका चलाना एक कठिन समस्या है, के दौरान सेवा भारती द्वारा अभावग्रस्त महिलाओं-नवयुवकों को साधन देकर स्वरोजगार से जोडने का अनूठा प्रयास किया जा रहा है। बेरोजगारों को साधन मिल जाने से लोग रोजगार से जुड सकेंगे। बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया सदैव जनकल्याण के कार्यों में बढचढकर योगदान देता रहा है। कोरोना काल में भी एसोसिएशन द्वारा सूखा राशन, फेसमास्क, दवाइयां आदि का नियमित वितरण किया गया है। हमने अपने इसी सामाजिक दायित्व का निर्वहन करते हुए आज लाभुकों को स्वरोजगार से जोडने के लिए उचित संसाधन उपलब्ध कराया है। बीएआई द्वारा महिलाओं को भी ठेला गाडी दी गई है, इससे महिलाएं स्वाभिमानपूर्वक स्वरोजगार कर आर्थिक रूप से सशक्त होंगी। साथ ही उन्होंने भविष्य में भी सामाजिक उत्थान के प्रयासों में अपना हरसंभव योगदान देने की बात कही।

    मौके पर बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के कोषाध्यक्ष सुमित सिंह कालसी ने सेवा भारती के प्रयासों की सराहना की और कहा कि जनहित से जुडे कार्यों में हम सदैव ही अपनी साकारात्मक भूमिका के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    कार्यक्रम के अंत में गुरुशरण प्रसाद ने कहा कि समाज के प्रयास से इस ठेलागाड़ी वितरण कार्यक्रम को और आगे बढाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय सेवा भारती के न्यासी गुरुशरण प्रसाद, सुमित सिंह कालसी, सोनी मेहता, श्याम टोरका, नंदलाल साहू, कंचन प्रभा, निशी जयसवाल,अरुण सिन्हा, अमरनाथ मिश्रा सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने सेवा भारती के इस प्रयास में योगदान देने के लिए बिल्डर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया का धन्यवाद दिया।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग : फूड सेफ्टी ऑफिसर अंजना रानी मिंज ने होटलों और रेस्टोरेंट्स का किया निरीक्षण
    Next Article कोरोना को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में अवकाश घोषित, 27 जुलाई-6 अगस्त तक छुट्टी

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    CM नीतीश कुमार ने किया राजेंद्र भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास

    June 18, 2025

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.