New Delhi : भारत और पाकिस्तान के बीच जारी तनाव के बीच एक बड़ा फैसला सामने आया है। दोनों देशों ने जमीन, हवा और समुद्र में सभी तरह की सैन्य कार्रवाई और गोलीबारी को रोकने पर सहमति जताई है।
विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जानकारी दी कि शुक्रवार दोपहर 3:35 बजे पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय DGMO को फोन किया। बातचीत के बाद यह तय किया गया कि भारतीय समयानुसार शाम 5:00 बजे से दोनों पक्ष सभी सैन्य कार्रवाई बंद कर देंगे। इस सहमति को तुरंत लागू करने के निर्देश दोनों सेनाओं को दे दिए गए हैं। दोनों DGMO अब 12 मई को दोपहर 12 बजे फिर से बात करेंगे।
पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इशाक डार ने ट्वीट कर इस फैसले की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने हमेशा क्षेत्रीय शांति और सुरक्षा के लिए प्रयास किए हैं।
इस बीच अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने भी बयान जारी करते हुए कहा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और पाकिस्तान तत्काल और पूर्ण युद्धविराम पर सहमत हो गए हैं।”
यह कदम दक्षिण एशिया में शांति बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
Also Read : सड़क हादसे में मारे गए आठ लोगों के परिजनों से मिले तेजस्वी, दी आर्थिक मदद
Also Read : नक्सलियों का बड़ा ऐलान, छह महीने तक युद्धविराम
Also Read : पुंछ में गोलाबारी में मा’रे गए लोगों के आश्रितों को मिलेंगे 6-6 लाख रुपये
Also Read : अब अपने वजूद के लिए जूझ रहा पाकिस्तान : CM योगी
Also Read : भारत-पाक तनाव के बीच BCCI का बड़ा फैसला, IPL 2025 स्थगित
Also Read : भूकंप के झटकों से दहला पाकिस्तान
Also Read : जम्मू में पाकिस्तान की ओर से गो’लीबारी में 1 अफसर समेत 5 की मौ’त
Also Read : भारत ने तबाह किया पाकिस्तानी पोस्ट और आतंकी लॉन्च पैड
Also Read : 10 May 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
Also Read : जम्मू एयरपोर्ट के पास पाकिस्तानी ड्रोन ढेर
Also Read : जैसलमेर में सेना की छावनी के पास पाकिस्तान के ड्रोन को मार गिराया
Also Read : भारत ने राजस्थान में मार गिराये पाकिस्तान के कई ड्रोन
Also Read : खेलो इंडिया यूथ गेम्स एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2025 में झारखंड से 5 पदाधिकारी का हुआ सिलेक्शन