Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 Aug, 2025 ♦ 11:36 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच IPL मैच में बदलाव
    खेल

    भारत-पाकिस्तान के बढ़ते तनाव के बीच IPL मैच में बदलाव

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMay 8, 2025Updated:May 9, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इस बीच भारत में दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग यानी आईपीएल का आयोजन जारी है। हालांकि सुरक्षा के लिहाज से कुछ बदलाव किया जा रहा है, लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग के मुकाबले पहले की ही तरह जारी रहेंगे, लेकिन एक मैच के वेन्यू में बदलाव किया गया है। ये मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होना है।

    11 मई को होने वाला मुकाबला अब अहमदाबाद में होगा

    आईपीएल के इस सीजन में 11 मई को पंजाब​ किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जाना है। पहले जब बीसीसीआई ने शेड्यूल जारी किया था, तब इसका वेन्यू धर्मशाला रखा गया था, लेकिन अब इसमें बदलाव किया गया है। पता चला है कि अब इसको बदलकर अहमदबाद शिफ्ट कर दिया गया है। गुजरात क्रिकेट संघ ने इस बात की पुष्टि कर दी है। संघ के सचिव अनिल पटेल ने पीटीआई से बात करते हुए कहा है कि बीसीसीआई ने मुंबई बनाम पंजाब मैच को अहमदाबाद में कराने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। इस बीच खबर है कि मुंबई की टीम आज यानी गुरुवार की शाम को ही अहमदाबाद पहुंच जाएगी, इसके बाद जल्द ही पंजाब की टीम भी वहां पहुंचेगी।

    पहलगाम हमले के बाद ​बढ़ा हुआ है तनाव

    पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों ने हमला किया था, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। इसके बाद भारत की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें भारत की सेना ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों का तबाह कर दिया है। इसके बाद तनाव और भी बढ़ता जा रहा है। सुरक्षा के लिहाज से धर्मशाला का हवाई अड्डा फिलहाल कुछ वक्त के लिए बंद कर दिया गया है, यानी टीमें आसानी से धर्मशाला नहीं पहुंच पाएंगी, इसलिए ये बदलाव करना पड़ा है। हवाई अड्डे के बंद होने से बीसीसीआई के लिए लॉजिस्टिक्स बड़ी चुनौती है।

    धर्मशाला में आज ही पंजाब की टीम खेलेगी मुकाबला

    पंजाब की टीम 11 मई को होने वाले मैच से पहले 8 मई को यानी आज ही गुरुवार को धर्मशाला में दिल्ली के साथ मुकाबला खेलेगी, इसके बाद उसका अपने घर पर ही मुकाबला था, लेकिन अब उसे अहमदाबाद जाना होगा। जो कि एक न्यूट्रल वेन्यू होगा। ना तो ये मुंबई इंडियंस का घर है और ना ही पंजाब किंग्स का। फिलहाल और कोई बदलाव नहीं किया है। उम्मीद है कि जल्द ही बीसीसीआई की ओर से इस बारे में और अधिक जानकारी दी जाएगी।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleACTION में जमशेदपुर DC, सड़क को तोड़ डाला JCB से… जानें मामला
    Next Article ट्रम्प की अपील, पाकिस्तान से निकल जाएं US नागरिक

    Related Posts

    खेल

    पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली यूके में गिरफ्तार, PCB ने किया सस्पेंड

    August 8, 2025
    देश

    प्रयागराज में फिर बढ़ा बाढ़ का खतरा, अलर्ट मोड में प्रशासन

    August 8, 2025
    कोर्ट की खबरें

    दिव्यांगों के लिए फुटपाथ पर सुरक्षित जगह को लेकर SC सख्त, सरकार को दिया चार हफ्तों का अल्टीमेटम

    August 7, 2025
    Latest Posts

    बिहार मतदाता सूची विवाद : तेजस्वी यादव ने लगाए गंभीर आरोप, चुनाव आयोग ने किया खंडन

    August 8, 2025

    हमारे वीर पुरखों का संघर्ष और बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जायेगा : हेमंत सोरेन

    August 8, 2025

    पावर नैप पर हार्वर्ड रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा… जानें क्या

    August 8, 2025

    DSP संजीव कुमार पर 1.52 करोड़ की अवैध संपत्ति का आरोप, तीन जिलों में छापेमारी

    August 8, 2025

    पाकिस्तानी क्रिकेटर हैदर अली यूके में गिरफ्तार, PCB ने किया सस्पेंड

    August 8, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.