Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जातीय जनगणना और आरक्षण पर राजद का केंद्र सरकार पर हमला, कैलाश यादव ने साधा निशाना
    झारखंड

    जातीय जनगणना और आरक्षण पर राजद का केंद्र सरकार पर हमला, कैलाश यादव ने साधा निशाना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 4, 2025Updated:May 4, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैलाश यादव
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के महासचिव एवं मीडिया प्रभारी कैलाश यादव ने जातीय जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जातीय जनगणना और आरक्षण के हमेशा विरोधी रहे हैं, और अब उन्हीं मुद्दों का श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं।

    कैलाश यादव ने कहा कि भाजपा की राजनीति शुरू से ही दलित, पिछड़ा, अल्पसंख्यक और आदिवासी विरोधी रही है और उनकी विचारधारा कट्टरपंथी और सांप्रदायिक संगठन आरएसएस से प्रेरित है।

    उन्होंने कहा कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने जब हिंदू सिविल कोड, जाति आधारित जनगणना और आरक्षण की वकालत की, तब आरएसएस और हिंदू महासभा जैसे संगठनों ने उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए थे। बाबा साहब को सामाजिक और जातीय उत्पीड़न के चलते 10 लाख लोगों के साथ बौद्ध धर्म अपनाना पड़ा था।

    यादव ने 1990 के मंडल कमीशन की चर्चा करते हुए कहा कि उस समय ओबीसी को 27%, एससी को 15% और एसटी को 7.5% आरक्षण मिला। लेकिन बीजेपी ने इस फैसले का विरोध किया और कोर्ट में चुनौती दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने मंडल के खिलाफ कमंडल की राजनीति की और सामाजिक न्याय की राह में रोड़ा अटकाया।

    पीएम मोदी पर हमला करते हुए यादव ने कहा कि मोदी ने खुद को ओबीसी बताकर देश से वोट लिया और तीन बार प्रधानमंत्री बने, लेकिन जब विपक्ष जातीय जनगणना और आरक्षण सीमा बढ़ाने की बात करता है तो पीएम मोदी उन्हें ‘अर्बन नक्सल’ कहकर बदनाम करते हैं।

    उन्होंने सवाल उठाया कि एक तरफ बीजेपी जातीय जनगणना का विरोध करती है और दूसरी तरफ उसका श्रेय लेना चाहती है, यह “घर में राम, बगल में छुरी” जैसी कहावत को साबित करता है।

    यादव ने कहा कि जातीय जनगणना समाजवादी आंदोलन का परिणाम है, जिससे देश की 90 फीसदी आबादी को सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक और राजनीतिक क्रांति का लाभ मिलेगा। इससे जनता को मौलिक अधिकारों के साथ सत्ता में भागीदारी सुनिश्चित करने की ताकत मिलेगी।

    Also Read : टॉप 10 बिल्डर माफिया प्रभात कुमार रंजन रांची से धराया, करोड़ों की ठगी का है इल्जाम

    # Prime Minister Narendra Modi anti-caste census anti-reservation Bharatiya Janata Party Bjp caste census Dalit backward rights Jharkhand Politics Jharkhand RJD Kailash Yadav Mandal Commission Modi government OBC rights opposition attack Political Statement Rashtriya Janata Dal reservation reservation policy RJD vs BJP social justice आरक्षण आरक्षण नीति आरक्षण विरोध ओबीसी अधिकार कैलाश यादव जातीय जनगणना जातीय जनगणना विरोध झारखंड राजद झारखंड राजनीति दलित पिछड़ा अधिकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी भाजपा मंडल कमीशन मोदी सरकार राजद बनाम भाजपा राजनीतिक बयान राष्ट्रीय जनता दल विपक्षी हमला सामाजिक न्याय
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में CHO पदों के लिए निकली VACANCY, कल से शुरू होगा आवेदन
    Next Article राहुल को हिंदू धर्म से बहिष्कृत करने का शंकराचार्य ने किया ऐलान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    क्राइम

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    Latest Posts

    असम में बाढ़ का कहर: 16 जिलों में 5.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, 24 घंटे में 21 मौतें

    July 22, 2026

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026

    जिस शख्स पर पशु तस्करी के केस दर्ज, उसी के लिए डीजीपी कार्यालय से निकला सहयोग का पत्र

    July 22, 2026

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.