Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»शादी समारोह में शामिल किशोर की ह’त्या, इलाके में सनसनी
    क्राइम

    शादी समारोह में शामिल किशोर की ह’त्या, इलाके में सनसनी

    Team JoharBy Team JoharMay 1, 2025Updated:May 1, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शादी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Darbhanga : दरभंगा जिले में एक शादी समारोह के दौरान शामिल हुए किशोर की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. मृतक की शिनाख्त समस्तीपुर जिले के वारिसनगर थाना क्षेत्र स्थित पुरनाही गांव निवासी म कुमार (14 वर्षीय) के तौर पर गई है. घटना एपीएम थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरनिया गांव की है. उसकी डेड बॉडी गांव के बाहर रेलवे गुमटी के पास एक खेत से बरामद किया गया.

    मिली जानकारी के अनुसार धीरज कुमार सिरनिया गांव में रामधनी सहनी की बेटी मनीषा की शादी में बरातियों के साथ आया था. बारात देर रात करीब दो बजे गांव पहुंची और सुबह चार बजे सभी बारातियों ने भोजन किया. इसी दौरान धीरज को आखिरी बार भोजन करते देखा गया था, जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया. काफी खोजबीन के बाद उसकी बॉडी खेत में पड़ा मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई.

    धीरज के पिता हिया चौधरी ने गांव के ही लक्षण सहनी और उनके बेटे पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि आरोपी पहले से ही उनके बेटे को जान से मारने की धमकी दे रहे थे. पिता ने बताया कि फोन के जरिए घटना की जानकारी मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे और बेटे का शव देखा.

    घटना की सूचना पर सिटी एसपी अशोक कुमार स्पॉट पर पहुंचे और मामले को हत्या करार दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है और मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई तेज कर दी गई है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी.

    Also Read : प्रशांत किशोर ने तेजस्वी पर उतारा भड़ास, कहा – समाजवाद की परिभाषा तक नहीं मालूम

    Also Read : BREAKING : इंडियन मुजाहिदीन का आतंकी धनबाद से गिरफ्तार, ATS ने की कार्रवाई

    # Bihar Crime APM police station Crime news Darbhanga dead body Dheeraj Kumar Manisha's wedding missing teenager murder Purnahi village railway crossing Ramdhani Sahni Samastipur sensational crime Sirnia village teen murder Warisnagar Wedding Ceremony Wedding procession अपराध समाचार एपीएम थाना किशोर की हत्या डेड बॉडी दरभंगा धीरज कुमार पुरनाही गांव बरात बिहार क्राइम मनीषा की शादी रामधनी सहनी रेलवे गुमटी लापता किशोर वारिसनगर शादी समारोह सनसनीखेज वारदात समस्तीपुर सिरनिया गांव हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिम्स निदेशक ने दिया डॉक्टरों को प्रमोशन, स्वास्थ्य मंत्री ने जताया एतराज
    Next Article मुंबई इंडियंस के इस खिलाड़ी को किया गया रिप्लेस, जानें क्यों

    Related Posts

    क्राइम

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.