Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 Jun, 2025 ♦ 10:54 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»DSPMU में क्षेत्रीय भाषा विभाग में जल्द होगी शिक्षकों की नियुक्ति, छात्र संघ और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच बनी सहमति
    झारखंड

    DSPMU में क्षेत्रीय भाषा विभाग में जल्द होगी शिक्षकों की नियुक्ति, छात्र संघ और यूनिवर्सिटी प्रशासन के बीच बनी सहमति

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariApril 29, 2025Updated:April 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    यूनिवर्सिटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी में मंगलवार को आदिवासी छात्र संघ और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच विभिन्न मांगों को लेकर सहमति बन गई है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने क्षेत्रीय और जनजातीय भाषा विभाग में 20 दिनों के भीतर 11 शिक्षकों की नियुक्ति करने का आश्वासन दिया है।

    संघ के अध्यक्ष विवेक तिर्की ने बताया कि क्लासरूम में पंखा और पानी की व्यवस्था दो दिनों में कर दी जाएगी। साथ ही, क्षेत्रीय भाषा के लिए दो नए क्लासरूम भी नए भवन में उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके अलावा, दो दिनों के भीतर जनजातीय भाषाओं के लिए भवन निर्माण हेतु डीपीआर बनाकर सरकार को भेजा जाएगा।

    अन्य प्रमुख सहमति बिंदु:

    • अखड़ा के सौंदर्यीकरण के लिए स्टेज और सेट का निर्माण 20 दिनों के भीतर शुरू होगा।

    • जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग में क्लासरूम का पार्टीशन दो दिनों में होगा।

    • सभी विभागों में शौचालयों की दिन में दो बार सफाई सुनिश्चित की जाएगी।

    • बिजली, पानी और पंखे की व्यवस्था हर विभाग में की जाएगी।

    • सभी विभागों में चपरासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।

    • लाइब्रेरी में किताबें और वाद्य यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही संबंधित शिक्षकों की भी नियुक्ति की जाएगी।

    • कक्षाओं में प्रोजेक्टर लगाए जाएंगे।

    विवेक तिर्की ने चेतावनी दी है कि यदि 20 दिनों में तय कार्य पूरे नहीं किए गए, तो आदिवासी छात्र संघ एक बार फिर अनिश्चितकालीन आंदोलन शुरू करेगा। गौरतलब है कि इन मांगों को लेकर छात्र संघ ने सोमवार से विश्वविद्यालय में अनिश्चितकालीन बंदी शुरू की थी, जिससे पढ़ाई बाधित हो गई थी।

    Also Read : बिहार बोर्ड ने जारी किए 12वीं विशेष परीक्षा के Admit Card, EXAM 14-15 मई को

    Also Read : झारखंड में आज से झमाझम बारिश और आंधी-तूफान का अलर्ट जारी

    Also Read : KKR vs DC : दिल्ली की पिच पर किस टीम को मिलेगा फायदा? जानें पिच रिपोर्ट

    Also Read : मई में कुल 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी LIST

    Also Read : लातेहार में CM स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में लगी आ’ग, 3 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

    Also Read : सामूहिक दु’ष्कर्म के तीनों आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 24 घंटे के अंदर मिली कामयाबी

    20 Days 20 दिन Agreement appointment of teachers demands. Education Reform Jharkhand news ranchi news regional language department Shyama Prasad Mukherjee University Student Organization Teaching Arrangements Tribal Language Department Tribal Students' Union university administration University News आदिवासी छात्र संघ क्षेत्रीय भाषा विभाग छात्र संगठन जनजातीय भाषा विभाग झारखंड समाचार मांगें रांची समाचार विश्वविद्यालय प्रशासन विश्वविद्यालय समाचार शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षण व्यवस्था शिक्षा सुधार श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी सहमति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनेहा सिंह राठौर पर FIR, 4PM यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगाना अन्यायपूर्ण व अभिव्यक्ति की आजादी पर प्रहार : कैलाश यादव
    Next Article नाबालिग से दु’ष्कर्म के दोषी को 25 साल की सजा, 50 हजार रुपये जुर्माना

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    Ahmedabad Plane Crash: DNA जांच से 11 शवों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

    June 15, 2025
    ट्रेंडिंग

    संदिग्ध हालत में मिली एक अधेड़ की बॉडी, FSL टीम जांच में जुटी

    June 15, 2025
    झारखंड

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025
    Latest Posts

    Ahmedabad Plane Crash: DNA जांच से 11 शवों की हुई पहचान, परिजनों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू

    June 15, 2025

    संदिग्ध हालत में मिली एक अधेड़ की बॉडी, FSL टीम जांच में जुटी

    June 15, 2025

    केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ आज सिल्ली दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में लेंगे भाग

    June 15, 2025

    ड्यूटी ज्वाइन करने जा रही महिला पुलिसकर्मी को बदमाशों ने मा’री गो’ली

    June 15, 2025

    तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.