Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»एम्स में कोवैक्सीन के मानव परीक्षण के लिए स्क्रीनिंग शुरु
    देश

    एम्स में कोवैक्सीन के मानव परीक्षण के लिए स्क्रीनिंग शुरु

    Team JoharBy Team JoharJuly 21, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। जैव प्रौद्योगिकी क्षेत्र की अग्रणी कंपनी भारत बायोटेक की कोरोना वायरस कोविड-19 वैक्सीन ‘कोवैक्सीन’ के मानव परीक्षण के लिए यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में हेल्थ स्क्रीनिंग शुरु हो गयी।

    एम्स में कोवैक्सीन के मानव परीक्षण की अगुवाई कर रहे कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. संजय राय ने यूनीवार्ता को बताया कि चयनित उम्मीदवारों की आज हेल्थ स्क्रीनिंग हुई है। मानव परीक्षण में शामिल उम्मीदवारों के कईं तरह की मेडिकल जांच की गई हैं ताकि यह पता चल सके वे कोरोना संक्रमित नहीं हैं और न ही वे ब्लडप्रेशर, मधुमेह आदि बीमारियों से ग्रसित हैं। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आगामी गुरुवार या शुक्रवार को इन्हें कोवैक्सीन का पहला डोज दिया जायेगा। पूरी तरह से स्वस्थ व्यक्तियों को ही इस परीक्षण में शामिल किया जायेगा। यह परीक्षण गर्भवती महिलाओं पर नहीं किया जायेगा। उन्होंने यह भी बताया कि अब तक 1,800 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से कोवैक्सीन परीक्षण के लिए अपना पंजीकरण कराया है।

    डॉ. राय ने बताया कि दोनों चरण के मानव परीक्षण में कुल 1,125 व्यक्तियों को कोवैक्सीन का डोज दिया जायेगा। पहले चरण में 375 व्यक्तियों को कोवैक्सीन का डोज दिया जाना है, जिनमें से 100 व्यक्तियों पर परीक्षण अकेले एम्स दिल्ली कर रहा है। दूसरे चरण में एम्स दिल्ली में कितने व्यक्तियों पर परीक्षण होगा , यह अभी तय नहीं किया गया है लेकिन यह तय है कि दूसरे चरण में भी एम्स में ही सबसे बड़ा नमूना आकार होगा।

    उल्लेखनीय है कि भारत बायोटेक ने कोवैक्सीन का मानव परीक्षण 15 जुलाई को शुरू कर दिया था। हरियाणा में रोहतक पीजीआई और एम्स पटना में मानव परीक्षण की शुरुआत हो चुकी है। एम्स नयी दिल्ली में पहले चरण के दौरान 100 लोगों पर परीक्षण होना है जब कोवैक्सीन पहले चरण में सुरक्षित साबित हो जायेगी तो दूसरे चरण की शुरुआत होगी। पहले चरण का उद्देश्य यह देखना है कि यह वैक्सीन सुरक्षित है या नहीं और इसका कितना डोज प्रभावी होगा और मरीज को कितने डोज की जरूरत है।

    पहले चरण में 18 से 55 साल की उम्र के उम्मीदवारों पर परीक्षण होना है। दूसरे चरण में कोवैक्सीन के तीन फॉर्मूलेशन का परीक्षण होगा। दूसरे चरण में बड़े स्तर पर परीक्षण होना है, जिसमें 750 उम्मीदवारों को शामिल किया जाएगा। इसमें 12 से 65 साल की उम्र के उम्मीदवार होंगे। कोवैक्सीन को भारत बायोटेक, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईसीएमआर) और पुणे के राष्ट्रीय विषाणु विज्ञान संस्थान के साथ मिलकर तैयार कर रही है। मानव परीक्षण के लिए भारतीय औषधि महानियंत्रक ने अपनी मंजूरी दे दी है।

    covid 19 Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअफगानिस्तान में कार बम विस्फोट, 10 से ज्यादा सैनिकों की मौत
    Next Article बिहार : बाढ़ से 3 लाख आबादी प्रभावित, विपक्ष का आरोप, राहत ‘रामभरोसे’, पीड़ित ‘भगवान भरोसे’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड डीजीपी नियुक्ति मामला : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार और तदाशा मिश्रा को भेजा नोटिस

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है, मस्जिद जाना अनिवार्य नहीं : एयरपोर्ट अथॉरिटी ने कलकत्ता हाईकोर्ट से कहा

    October 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राफेल से तेजस तक: 94 साल में कैसे बदली भारतीय वायुसेना, अब ड्रोन और मिसाइलों के दौर में नई चुनौती

    October 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    नाना पाटेकर का निधन: 13 साल की उम्र में फिल्म पोस्टर बनाने से लेकर सिनेमा के दिग्गज बनने तक का सफर

    October 8, 2026
    Latest Posts

    वोट चोरी के आरोपों पर 42 पूर्व जजों ने उठाये सवाल, कहा– यह लोकतंत्र के भरोसे को कमजोर करने जैसा

    October 8, 2026

    सीजेपी के समर्थन में उतरे भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी, जानिए क्या कहा?

    October 8, 2026

    झारखंड : जेएसएससी-सीजीएल मामले में बहस पूरी, हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा, पढ़िये वकीलों ने क्या बहस की

    October 8, 2026

    नाना पाटेकर की ‘आज का रोबिन हुड’ का झारखंड कनेक्शन, रंका से बेतला तक जुड़ी हैं फिल्मी यादें

    October 8, 2026

    दुर्गा पूजा 2026 को लेकर पुलिस अलर्ट: पुराने विवादों से सबक, पंडालों से विसर्जन तक सुरक्षा का ब्लूप्रिंट तैयार

    October 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.