Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»स्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला
    जोहार ब्रेकिंग

    स्टूडेंट वीजा पर आदिल गया था पाकिस्तान और पहलगाम में कर दिया आतंकी हमला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 26, 2025Updated:April 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आदिल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बीते 22 अप्रैल को मौत का नंगा नाच करने वाले आतंकी आदिल अहमद ठोकर ने पाकिस्तान जाकर पूरी ट्रेनिंग ली थी। वह स्टूडेंट वीजा पर पाकिस्तान गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदिल साल 2018 में ही पाकिस्तान गया था। वह मूल रूप से जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के बिजबेहरा के गुर्रे गांव का रहने वाला है। मिली जानकारी के अनुसार आदिल अहमद ठोकर की विचारधारा पाकिस्तान जाने से पहले ही कट्टरपंथी हो गयी। वह भारत में रहते हुए बॉर्डर पार के आतंकी संगठनों से जुड़े लोगों के संपर्क में था।

    पाकिस्तान पहुंचते ही गायब हो गया था आदिल

    साल 2018 में जब वह पाकिस्तान गया तो अचानक गायब हो गया। उसका फोन तक स्विच ऑफ रहने लगा। करीब आठ महीने तक उसका कोई अता-पता नहीं चल पाया था। इस दौरान उसने एक बार भी अपने घर तक में संपर्क नहीं किया। उसके घरवालों को उसकी चिंता भी होती थी। खुफिया एजेंसियों ने उसकी डिजिटल एक्टिविटी के जरिये उसे खोजने की कोशिश भी की, पर कोई फायदा नहीं हुआ। एजेंसियों ने उसके घर पर भी नजर रखी, पर नतीजा सिफर रहा।

    लश्कर-ए-तैयबा से ली मिलिट्री की ट्रेनिंग

    खुफिया सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आदिल अहमद ठोकर पाकिस्तान में आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के हैंडलर्स के टच में था। वहां वह कट्टरपंथी विचारधारा और मिलिट्री ट्रेनिंग ले रहा था। खुद को पूरी तरह से तैयार करने के बाद वह साल 2024 में वापस भारत लौटा। आदिल पुंछ-राजौरी सेक्टर के दुर्गम इलाके से LoC पार कर भारत में दाखिल हो गया। वह अपने साथ पाकिस्तान से हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और 3-4 आतंकी साथियों को भी ले आया था। मूसा भी पहलगाम हमले का आरोपी है। भारत में घुसने के बाद आदिल और उसके आतंकी साथी अंडरग्राउंड हो गये। उन लोगों ने घने जंगलों और और पहड़ों को अपना पनाहगार बना लिया। इन इलाकों में वह छुप-छपाकर रहने लगा। वह पूरी तरह सायलेंट मोड में था और ऐसी वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहा था, जिससे देश-दुनिया हिल जाये।

    त्राल के पहाड़ों के रास्ते पहुंचा अनंतनाग

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आदिल को कुछ दिनों पहले किश्तवाड़ में देखा गया था। इसके बाद उसने अनंतनाग में अपना ठिकाना बना लिया और इंतजार करने लगा उस पल का जब वह अपने नापाक मंसूबे को अंजाम दे सके। आदिल त्राल की पहाड़ियों के रास्ते अनंतनाग तक पहुंचा था।

    अनंतनाग में कर रहा हमला करने के सही वक्त का इंतजार

    अनंतनाग में भी आदिल अहमद ठोकर काफी दिनों तक सायलेंट मोड में रहा। फिर वह वक्त आ गया जब बैसरन घाटी में पर्यटकों का आना-जाना शुरू हो गया। इलाके में भीड़-भाड़ जुटता देख आदिल ने हमले की पूरी प्लानिंग कर डाली। बीते 22 अप्रैल को दिन के करीब डेढ़ बजे आदिल अपने आतंकी साथियों के साथ अचनाक जंगल से निकला। वह और उसके साथी हाइटेक हथियारों से लैस थे। उनलोगों ने पर्यटकों को धर लिया।

    नाम और धर्म पूछकर मार दी गोली

    वहां मौजूद कुछ पर्यटकों के अनुसार इन आतंकियों ने लोगों से पहले उनका नाम और धर्म पूछा। इसके बाद कलमा पढ़ने को कहा। इसके बाद पर्यटकों को गोली मार दी। कई लोगों को सिर में सटाकर गोली मारी गयी। हंसती और खिलखिलाती वादियों में गोलियों की तड़तड़ाहट गूंजने लगी। लोगों की चीख-चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा। वहीं, गोली बरसाते हुए आतंकी ठहाके लगा रहे थे। कायर आतंकवादी खून की नदियां बहाने के बाद घने जंगलों में भाग निकले। इस हमले में 26 बेकसूर लोग मारे गये। बैसरन घाटी की धरती बेगुनाहों के लहू से लाल हो चुकी थी। हर तरह लाशें बिछि थी और लाशों के पास रोते-बिलखते, चीखते-चिल्लाते उनके परिजन। मरने वालों में भारतीय नौसेना और आईबी के दो अफसर भी शामिल हैं।

    इधर, हमले के बाद जम्मू कश्मीर पुलिस ने आधिकारिक तौर पर आदिल को पहलगाम हमले में शामिल तीन मुख्य संदिग्धों में से एक बताया है। अन्य दो की पहचान पाकिस्तानी नागरिक हाशिम मूसा उर्फ सुलेमान और अली भाई उर्फ तलहा भाई के तौर पर की गयी है। तीनों के स्केच जारी किया गया है। साथ ही उनके बारे में सटीक इंफॉर्मेशन देने वाले को 20 लाख रुपये बतौर इनाम देने का भी ऐलान किया गया है। फोर्स इन आतंकवादियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन चला रही है।

    Also Read : फर्नीचर दुकान में फायरिंग करने वाले दो धराये, कैसे-क्या हुआ था…जानिए

    Most wanted Adil had gone to Pakistan on a student visa and received terror training there आदिल मोस्ट वांटेड आदिल स्टूडेंट वीजा पर गया था पाकिस्तान वहीं ली थी आतंक की ट्रेनिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 साल के मासूम के ह’त्यारे को उम्रकैद की सजा
    Next Article CHO बीवी करने लगी थी इग्नोर, इस चलते मा’र डाला, SP क्या बता गये… जानिये

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026
    Latest Posts

    100 सीसीटीवी कैमरा, 8 टीम और आखिरकार पुलिस ने ढूंढ निकाला बच्चों को

    June 29, 2026

    जोहार लाइव EXPOSE : बोकारो ट्रेजरी घोटाला के मास्टरमांड कौशल पांडेय का खुलासा, 50 से अधिक बार में किया 4.29 करोड़ घोटाला

    June 29, 2026

    आदिवासी पहचान को खत्म करने पर तुला है आरएसएस : दयामनी

    June 29, 2026

    जमशेदपुरः ब्रेन मलेरिया से दहला पोटका, जानिये अब तक कितने की हो चुकी है मौ’त

    June 29, 2026

    1000 भर्तियों का ढोल और 98% सीटें खाली… बीजेपी का हेमंत सरकार पर बड़ा ह’मला

    June 29, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.