Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ VHP और बजरंग दल करेगा देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन… जानें कब
    झारखंड

    पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ VHP और बजरंग दल करेगा देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन… जानें कब

    Team JoharBy Team JoharApril 23, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आतंकी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल बैसरन, पहल्गाम में हुए भीषण आतंकी हमले को लेकर देशभर में आक्रोश फैल गया है. इस हमले में 26 यात्रियों की निर्मम हत्या और कई के जख्मी होने के बाद विश्व हिंदू परिषद (VHP) और बजरंग दल ने 25 अप्रैल को राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. VHP के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ. सुरेंद्र जैन ने इस आतंकी घटना की कड़ी निंदा करते हुए इसे “इस्लामिक जिहादी पाकिस्तान और उसके कश्मीरी स्लीपर सेल” का सुनियोजित षड्यंत्र बताया. उन्होंने कहा, “अब समय आ गया है कि ऐसे मजहबी आतंकवाद का समूल नाश किया जाए. इस तरह की घटनाएं 1990 के आतंकवाद के काले दिनों की याद दिलाती हैं और देश इसे बर्दाश्त नहीं करेगा.”

    पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ VHP और बजरंग दल करेगा देशव्यापी ‍विरोध प्रदर्शन : डॉ सुरेंद्र जैन (विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री)#Pahalgam #PahalgamTerroristAttack #PahalgamTerrorAttack #BajrangDal #trandingnews #JharkhandNews #jharkhandranchi pic.twitter.com/mfmLaw4y8W

    — Johar Live (@joharliveonweb) April 23, 2025

    डॉ. जैन ने आरोप लगाया कि हमले से पहले यात्रियों की पैंट उतारकर, कलमा पूछकर और आईडी चेक कर यह सुनिश्चित किया गया कि वे मुस्लिम नहीं हैं—तब उन्हें मौत के घाट उतार दिया गया. उन्होंने इसे “अमानवीय, घृणित और भारत के खिलाफ खुले युद्ध की घोषणा” करार दिया. डॉ. जैन ने सवाल उठाया कि भारत के मुस्लिम नेता इस नरसंहार पर मौन क्यों हैं. उन्होंने कहा, “वक्फ एक्ट पर देशभर में अफरा-तफरी मचाने वाले नेता इस हत्याकांड पर एक शब्द तक नहीं बोल रहे हैं. यह चुप्पी निंदनीय है.”

    विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 25 अप्रैल को विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ता देशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे और आतंकवाद के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे. झारखंड-बिहार के सहमंत्री डॉ. बिरेन्द्र साहु ने भी हमले की तीव्र निंदा करते हुए कहा कि “भारत सरकार और जम्मू-कश्मीर प्रशासन को आतंकियों का समूल नाश करना चाहिए. पाकिस्तान प्रायोजित जेहादी आतंकवादियों को भारत अब और बर्दाश्त नहीं करेगा.” विहिप ने मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिवारों के प्रति संवेदना जताई है और उन्हें आत्मबल देने की ईश्वर से प्रार्थना की है. इस बीच पूरे देश में इस घटना को लेकर गहरा शोक और आक्रोश है. सरकार पर दबाव है कि वह आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके.

    Also Read : IPL 2025 : पर्पल और ऑरेंज कैप की रेस में अबतक कौन आगे… जानिये

    1990 के काले दिन 2025 terror attack 25 अप्रैल विरोध April 25 protest Baisaran attack Bajrang Dal protest dark days of 1990 fight against terrorism Islamic Jihad Kashmir terrorism Kashmiri sleeper cells massacre of pilgrims nationwide protest Pahalgam terror attack Pakistan conspiracy religious terrorism South Kashmir Surendra Jain statement terror violence terrorism in India VHP protest VHP statement VHP बयान आतंकवाद के खिलाफ प्रदर्शन आतंकी हमला 2025 आतंकी हिंसा इस्लामिक जिहाद कश्मीर आतंकवाद कश्मीरी स्लीपर सेल दक्षिण कश्मीर पहल्गाम आतंकी हमला पाकिस्तान षड्यंत्र बजरंग दल प्रदर्शन बैसरन हमला भारत में आतंकवाद मजहबी आतंकवाद यात्रियों की हत्या राष्ट्रव्यापी विरोध वीएचपी विरोध प्रदर्शन सुरेंद्र जैन बयान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत
    Next Article PLFI सुप्रीमो दिनेश गोप की पत्नी को हाई कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.