Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, एमजीएम का किया निरीक्षण…
    झारखंड

    जमशेदपुर पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, एमजीएम का किया निरीक्षण…

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जमशेदपुर: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी रविवार देर रात जमशेदपुर पहुंचे. यहां उन्होंने एमजीएम और सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान सबसे पहले सदर अस्पताल गए. इसके बाद एमजीएम अस्पताल पहुंचे. उन्होंने एमजीएम की इमरजेंसी समेत अन्य विभागों का जायजा लिया, जहां अव्यवस्था देखकर उन्होंने नाराजगी जताई.मंत्री ने कहा कि अस्पताल की हालत चिंताजनक है और इसमें जल्द सुधार जरूरी है. मरीजों के लिए पर्याप्त बेड नहीं होने पर उन्होंने अधीक्षक से जवाब मांगा और सख्त लहजे में कहा कि यदि व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी.

    उन्होंने अस्पताल स्टाफ से संसाधनों की कमी की सूची मांगी ताकि सरकार उस पर शीघ्र निर्णय ले सके. वहीं निर्माणाधीन नई बिल्डिंग में हो रही देरी को लेकर निर्माण एजेंसी पर भी कार्रवाई की बात कही गई.देर रात इरफान अंसारी ने सदर अस्पताल का भी निरीक्षण किया और आईसीयू, एनआईसीयू समेत अन्य विभागों का दौरा किया। उन्होंने पाया कि आईसीयू में बेड बेहद कम हैं, जिस पर तत्काल संख्या 100 से बढ़ाकर 300 करने की बात कही गई.

    मंत्री ने ऐलान किया कि जिले में जल्द ही एक नया मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा और इसके साथ ही सदर अस्पताल को 500 बेड का बनाया जाएगा. अस्पताल में पानी की कमी पर भी संज्ञान लेते हुए उपायुक्त को व्यवस्था सुधारने का निर्देश दिया गया है.इरफान अंसारी ने बताया कि हाल ही में हैदराबाद दौरे पर उन्होंने झारखंड के कई डॉक्टरों से मुलाकात की और उन्हें राज्य में वापस सेवा देने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि झारखंड में काम करने वाले पीजी और अन्य डॉक्टरों के लिए पांच साल तक अनिवार्य सेवा देने की योजना बनाई गई है.

    इसके अलावा राज्य में 300 से 400 डॉक्टरों को बाहर से लाकर तैनात करने की तैयारी की जा रही है. निरीक्षण के दौरान एमजीएम अधीक्षक डॉ. मंधान, सदर अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल समेत कई वरिष्ठ चिकित्सक और कर्मचारी मौजूद थे.

    Also read: एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, इंडिगो प्लेन से टकराई मिनी बस…

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरामगढ़ में धधक रहा अवैध कोयला खदान, इलाके में दहशत का माहौल
    Next Article हजारीबाग के एक झील में डूबने से युवक की मौ’त

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    क्राइम

    जयराम महतो पर पुलिस एसोसिएशन का अल्टीमेटम खत्म, अब आर-पार की तैयारी; कल आंदोलन का ऐलान

    August 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, बिहार-झारखंड ने किया MoU साइन

    August 31, 2026
    JPSC / JSSC

    झारखंड : इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 हुई रद्द, JSSC ने जारी किया आदेश

    August 31, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026

    भारत अब लोकतंत्र नहीं, एक चुनी हुई निरंकुश व्यवस्था है : अरुण शौरी

    September 1, 2026

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026

    महंगाई का नया झटका: आज फिर बढ़ा कमर्शियल LPG का दाम, आम आदमी का बिगड़ा बजट; क्या यही हैं अच्छे दिन?

    September 1, 2026

    सोन नदी के पानी का बंटवारा तय, जानिए किस राज्य को कितना पानी मिलेगा

    August 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.