Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पति ने पार की हैवानियत की हदें… जानें
    क्राइम

    पति ने पार की हैवानियत की हदें… जानें

    Team JoharBy Team JoharApril 15, 2025Updated:April 15, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : मुजफ्फरपुर जिले में एक विवाहिता के साथ उसके पति द्वारा दहेज को लेकर की गई अमानवीयता ने समाज को एक बार फिर झकझोर कर रख दिया है. नशे में धुत पति ने पहले पत्नी की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसे दो दिन तक भूखा-प्यासा रखने के बाद घर से बाहर निकाल दिया. यह मामला बरूराज थाना क्षेत्र स्थित धुमनगर बखरी गांव से सामने आई है.

    पीड़िता सुमन देवी ने इस संबंध में बरूराज थाना में पति दीनानाथ सहनी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है. सुमन देवी का आरोप है कि उसके पति ने शराब के नशे में उसकी लाठी-डंडों से पिटाई की और फिर दहेज की बकाया राशि की मांग करते हुए उसे घर से निकाल दिया.

    घटना के बाद सुमन देवी को गंभीर हालत में मोतीपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. पीड़िता की मां कलावती देवी, जो पारू थाना क्षेत्र के तरवा मझौलियां गांव की निवासी हैं. उन्होंने बताया कि दो वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी बेटी की शादी धूमधाम से की थी. शादी में लगभग पांच लाख रुपये नकद और अन्य सामान दहेज स्वरूप दिया गया था. इसके बावजूद ससुराल पक्ष दहेज की मांग करता रहा और बेटी को लगातार प्रताड़ित करता रहा.

    बरूराज थाना प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. दोषी के खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read : जमशेदपुर में टला बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से भरा ट्रेलर पलटा…चालक घायल

    Also Read : तेज रफ्तार वाहन ने ली युवक की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Also Read : बाबा साहेब की प्रतिमा हो गयी चोरी, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    alcohol-induced violence Baruraj police station Bihar news Dhum Nagar Bakhri domestic violence Dowry Harassment human rights violation husband wife dispute muzaffarpur social crime women abuse Women Safety घरेलू हिंसा दहेज उत्पीड़न धुमनगर बखरी नशे में हिंसा पति पत्नी विवाद बरूराज थाना बिहार समाचार महिला उत्पीड़न महिला सुरक्षा मानवाधिकार उल्लंघन मुजफ्फरपुर सामाजिक अपराध
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में टला बड़ा हादसा, गैस सिलेंडर से भरा ट्रेलर पलटा…चालक घायल
    Next Article अररिया में इस दिन लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    Latest Posts

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.