Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»देश»गर्मी से बचने के लिए ऑटो चालक का ये अलग अंदाज, खुद आ रही है सवारी…
    देश

    गर्मी से बचने के लिए ऑटो चालक का ये अलग अंदाज, खुद आ रही है सवारी…

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: जबलपुर में चिलचिलाती धूप से राहगीर परेशान हो गए हैं. गर्मी इतनी है की पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया हैं. जिसका असर अब यह हो रहा है कि दोपहर 12 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक सड़कों में सन्नाटा पसरा रहता है. इतना ही नहीं ऑटो चालकों को भी सवारियां नहीं मिल रही हैं, लेकिन जबलपुर के एक ऑटो चालक ने ऐसा कुछ किया कि उनको चिलचिलाती धूप और गर्मी में बिना बुलाए सवारियां मिल रही हैं. अब उनका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. लोग सिर्फ यहीं कह रहे हैं यह ऑटो है या फिर कूलर….दरअसल, सोशल मीडिया में एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं. यह वीडियो जबलपुर के सर्किट हाउस के नजदीक का है. जहां से एक सवारी ऑटो गुजर रहा है. खास बात यह है कि ऑटो चालक ने अपनी ऑटो के चारों तरफ बकायदा खस लगाई हुई है. जिसमें पंप के साथ पाइप भी लगा हुआ है. जो खस को ठंडा करता है. नतीजन ऑटो चालक के इस पैंतरे से ऑटो ठंडी भी रहती है. जिसे राहगीर देशी ऑटो कहकर भी पुकारने लगे हैं. वायरल वीडियो में ऑटो चालक ऑटो चला रहा है और सवारी बैठी हुई है, जो एसी ऑटो का लुफ्त उठा रही है.

    सोशल मीडिया में यूजर्स कर रहे दिलचस्प कॉमेंट
    जबलपुर के ऑटो का वीडियो वायरल होने के बाद मजेदार कॉमेंट यूजर्स कर रहे हैं, जहां संजू चौधरी कॉमेंट करते हैं- एक नंबर भाई पब्लिक को राहत मिलेगी… सुपर कूल ऑटो. खुशी लिखती हैं- जबलपुरिया लोग है यह शानदार. मयंक पांडे लिखते हैं- जितना ऑटो खुला है उतना ही काफी है लपट खाने के लिए…. जबकि चंदन सोनी लिखते हैं- हम जबलपुररिया है, संस्कारधानी में हर कुछ संभव है. बहरहाल सोशल मीडिया में अब यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है.
    गौरतलब है कि बीते दिन ही जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने तापमान में हो रही लगातार वृद्धि के कारण स्कूलों का टाइम बदलने के आदेश जारी किए थे. जहां उन्होंने स्टूडेंट के स्वास्थ्य में विपरीत प्रभाव न पड़े इसको लेकर सभी स्कूलों को 1 बजे के पहले छुट्टी देने का आदेश निकाला था. जबलपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है.

     

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBREAKING : NIA कोर्ट के जज को धमकी, शीर्ष नक्सली प्रशांत बोस और शीला मरांडी को जेल से निकालने का जिक्र
    Next Article चाईबासा में मुठभेड़, नक्सलियों के IED ब्लास्ट में एक जवान शहीद, एक जख्मी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पेट्रोल-डीजल पर सरकार का बड़ा एक्शन, बड़े ग्राहकों की पंपों से खरीद पर 90 दिन तक रोक

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड को मैन्युफैक्चरिंग हब और नॉलेज इकोनॉमी बनाना हमारा संकल्प : सीएम हेमंत सोरेन

    June 11, 2026
    Latest Posts

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.