Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘फुले’ फिल्म पर बढ़ते विवादों के बीच डायरेक्टर ने दी सफाई, रिलीज डेट पर दिया अपडेट
    ट्रेंडिंग

    ‘फुले’ फिल्म पर बढ़ते विवादों के बीच डायरेक्टर ने दी सफाई, रिलीज डेट पर दिया अपडेट

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2025Updated:April 13, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फुले
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले और सावित्रीबाई फुले की जिंदगी पर आधारित फिल्म ‘फुले’ अब तय समय पर रिलीज नहीं होगी. प्रतीक गांधी और पत्रलेखा स्टारर इस फिल्म की रिलीज डेट पहले 11 अप्रैल तय की गई थी, लेकिन अब यह विवादों के चलते आगे बढ़ा दी गई है. सेंसर बोर्ड के कुछ सुझावों और ब्राह्मण संगठनों के विरोध के कारण मेकर्स ने यह फैसला लिया है.

    ब्राह्मण संगठनों ने जताया ऐतराज

    फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज और परशुराम विकास महामंडल जैसे संगठनों ने फिल्म पर आपत्ति जताई हैं. उनका आरोप है कि फिल्म में ब्राह्मण समुदाय को नकारात्मक रूप में दिखाया गया है और यह फिल्म जातिवाद को बढ़ावा देती है. इस विरोध के बाद सोशल मीडिया पर भी फिल्म को लेकर बहस छिड़ गई है.

    डायरेक्टर अनंत महादेवन ने दी सफाई

    फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिल्म का मकसद किसी समुदाय को नीचा दिखाना नहीं है. उन्होंने बताया, “सेंसर बोर्ड ने कुछ सुधार सुझाए थे, जिन्हें हमने स्वीकार कर लिया है. फिल्म में कोई सीन काटा नहीं गया है. यह एक एजुकेशनल फिल्म है और खासकर युवाओं को इसे जरूर देखना चाहिए.”

    महादेवन ने कहा कि फिल्म के दो मिनट के ट्रेलर के आधार पर गलतफहमियां फैलाई गईं. “कुछ संगठनों ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी, जिससे बाकी लोग भी बहक गए. हम नहीं चाहते कि फिल्म किसी भी वजह से विवादों में घिरी रहे, इसलिए हमने दो हफ्ते के लिए रिलीज डेट टालने का फैसला किया है”.

    नई रिलीज डेट का इंतज़ार

    फिलहाल फिल्म की नई रिलीज डेट तय नहीं हुई है. मेकर्स का कहना है कि जैसे ही विवाद शांत होगा. वे नई तारीख की घोषणा करेंगे. डायरेक्टर की अपील है कि दर्शक फिल्म को एक सामाजिक संदेश के तौर पर देखें, न कि किसी समुदाय के खिलाफ. बता दें कि ‘फुले’ में प्रतीक गांधी ने ज्योतिबा फुले की भूमिका निभाई है, जबकि पत्रलेखा सावित्रीबाई फुले के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म सामाजिक न्याय, शिक्षा और समानता जैसे मुद्दों पर केंद्रित है.

    Also Read : फिर से ठप हुआ UPI सेवा, हजारों यूजर्स को पेमेंट और फंड ट्रांसफर में हो रही परेशानी

    Ananth Mahadevan Biopic Bollywood controversy Brahmin organization protest Censor Board Hindi films Jyotiba Phule new release date Phule Phule film controversy Phule film director Ananth Mahadevan Pratik Gandhi Savitribai Phule social media controversy social message social reformer अनंत महादेवन ज्योतिबा फुले नई रिलीज डेट प्रतीक गांधी फुले फुले फिल्म के डायरेक्टर अनंत महादेवन फुले फिल्म विवाद बायोपिक बॉलीवुड विवाद ब्राह्मण संगठन विरोध समाज सुधारक सामाजिक संदेश सावित्रीबाई फुले सेंसर बोर्ड सोशल मीडिया विवाद हिंदी फिल्में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक्सी’डेंट में गयी युवक की जान, गुस्साए लोगों ने दूसरी गाड़ी को फूंक डाला
    Next Article भारत के इस पड़ोसी देश में कांपी धरती, जम्मू और कश्मीर में भी महसूस किये गये झटके

    Related Posts

    झारखंड

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे बनीं प्रतिभा पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति? जानिए पूरी कहानी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः डीजीपी अनुराग गुप्ता 9 महीना पहले रिटायर हुए, अब तक पेंशन नहीं

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कार, बाइक के बाद एथनॉल अब रसोई में? जानिये सरकार क्या बना रही योजना

    July 20, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली के बाद झारखंड की बारी, 14वीं JPSC पर जयराम ने उठाये सवाल

    July 21, 2026

    मतदाता सूची में नाम कटने के दावे पर चुनाव आयोग ने बताया भ्रामक, आदिवासी जनाधिकार महासभा ने दिया ऐप्प का हवाला

    July 21, 2026

    राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था होगी और मजबूत, एसएसपी राकेश रंजन ने तैयार किया एक्शन प्लान

    July 21, 2026

    भारत-अमेरिका व्यापार समझौते में कृषि को लेकर क्या है पेंच, किसान क्यों चिंतित?

    July 21, 2026

    दक्षिण छोटानागपुर क्षेत्रीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता शुरू, तीन दिन तक होंगे मुकाबले

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.