Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»SBI ने बदल दिए ATM विड्रॉल के नियम, अब ट्रांजेक्शन पर देने होंगे इतने रुपए… 
    देश

    SBI ने बदल दिए ATM विड्रॉल के नियम, अब ट्रांजेक्शन पर देने होंगे इतने रुपए… 

    Team JoharBy Team JoharApril 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SBI ATM
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live desk: देश की सबसे बड़ी सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ATM से विड्रॉल करने वाले नियमों में बड़ा बदलाव किया है. इस नियम के बाद अगर आप किसी दूसरे बैंक के ATM से तय लिमिट से ज्यादा विड्रॉल करेंगे तो आपको हर ट्रांजेक्शन पर एक्सट्रा फीस देनी होगी.अभी तक SBI एटीएम से एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन होने पर 21 रुपए +GST चार्ज करता था, लेकिन नियम बदलने के बाद दूसरे बैंक के ATM से मैक्सिमम ट्रांजेक्शन लिमिट क्रॉस करने पर आपको ज्यादा चार्ज देना होगा. नए नियम के अनुसार आपको कितने ट्रांजैक्शन फ्री मिलेंगे और प्रति ट्रांजेक्शन कितनी फीस देनी होगी इसके बारे में हम आपको विस्तार से बता रहे हैं.

    SBI ने नियमों में किया ये बदलाव

    स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने यहां मौजूद सेविंग बैंक अकाउंट में औसत मासकि शेष (AMB) के आधार पर सेविंग अकाउंट पर ATM फ्री ट्रांजेक्शन की लिमिट में बदलाव किया है. नए नियम के अनुसार मेट्रो और गैर मेट्रो के सभी अकाउंट होल्डर को 5 ट्रांजेक्शन SBI के ATM और 10 ट्रांजेक्शन दूसरे बैंक के ATM पर हर महीने मिलेंगे.इसके साथ जिन अकाउंट होल्ड का AMB 25 से 50 हजार के बीच होगा, उन्हें 5 ट्रांजेक्शन एक्स्ट्रा मिलेंगे. साथ ही जिन कस्टमर का AMB 50 हजार से 1 लाख रुपए के बीच में होगा उन्हें 5 ट्रांजेक्शन एक्स्ट्रा मिलेंगे. इसके अलावा जिन कस्टमर का AMB 1 लाख रुपए से ज्यादा होगा, उन्हें अनलिमिटेड फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलेगी.

    नॉन फाइनेंशियल ट्रांजेक्शन पर चार्ज

    बैलेंस इंक्वायरी, मिनी स्टेटमेंट आदि जैसी सेवाओं के लिए, एसबीआई एटीएम पर कोई शुल्क नहीं लगता. हालांकि, अगर आप दूसरे बैंकों के एटीएम पर ये करते हैं, तो आपसे प्रति लेनदेन 10 रुपये + जीएसटी वसूला जाएगा. अगर आपके बचत खाते में अपर्याप्त धनराशि के कारण आपका एटीएम लेनदेन विफल हो जाता है, तो जुर्माना 20 रुपये + जीएसटी ही रहेगा, जो पहले से लागू है.

    कितना बढ़ाया SBI ने चार्ज

    भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ATM इंटरचेंज फीस बढ़ाई है जो 1 मई 2025 से लागू होगा. RBI के अनुसार अब बैंक 1 मई, 2025 से अधिकतम ATM निकासी शुल्क को बढ़ाकर 23 रुपये प्रति लेनदेन कर सकते हैं. ऐसे में SBI भी अब ATM से एक्स्ट्रा ट्रांजेक्शन करते हैं तो उन्हें भी प्रति ट्रांजेक्शन 23 रुपए देने होंगे.

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसड़क धंसी और पोखर में पलट गई ईंट लदी ट्रैक्टर, दो की मौ’त
    Next Article 3 दिनों तक झारखंड सचिवालय बंद, बैंकों में भी छुट्टी

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम 6 समुदायों को ST दर्जा मिलेगा या फिर बढ़ेगा इंतजार?

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी के ‘इडियट’ शब्द बोलने पर स्पीकर ने 11 बार, रिजिजू ने 7 बार टोका, कहा- माफी मांगें

    July 29, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC विवाद: जनाधिकार महासभा ने सरकार से कहा- छात्रों से तुरंत करें वार्ता

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.