Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»JHARKHAND में औपचारिकता बनकर रह गयी है टेंडर प्रक्रिया : बाबूलाल
    झारखंड

    JHARKHAND में औपचारिकता बनकर रह गयी है टेंडर प्रक्रिया : बाबूलाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 9, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बाबूलाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने झारखंड में टेंडर प्रक्रिया और प्रशासनिक पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा है कि राज्य में टेंडर केवल औपचारिकता बनकर रह गया है, जिससे भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को बढ़ावा मिल रहा है।

    झारखंड में टेंडर प्रक्रिया अब केवल एक औपचारिकता बनकर रह गई है।

    भवन निर्माण विभाग ने सिमडेगा में लगभग 1 करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए 5 अप्रैल को टेंडर जारी किया, और महज दो दिन बाद, 7 अप्रैल को निविदा खोलने की तिथि तय कर दी। गौर करने वाली बात यह है कि 6…

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) April 9, 2025

    मरांडी ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्स पर पाेस्ट करते हुए कहा कि भवन निर्माण विभाग ने सिमडेगा में लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से कोल्ड स्टोरेज निर्माण के लिए 5 अप्रैल को टेंडर जारी किया और महज दो दिन बाद, 7 अप्रैल को निविदा खोलने की तिथि तय कर दी।

    उन्होंने कहा है कि गौर करने वाली बात यह है कि छह अप्रैल को रामनवमी का पर्व था और रविवार की छुट्टी भी। ऐसे में किसी भी इच्छुक संवेदक के लिए केवल एक दिन में आवश्यक दस्तावेज तैयार करना और निविदा प्रक्रिया में शामिल होना लगभग असंभव है।

    बाबूलाल ने कहा कि यह पूरी प्रक्रिया संदेह के घेरे में है और ऐसा प्रतीत होता है कि टेंडर पहले से ही किसी खास वर्ग या चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से तय किया गया था।

    उन्होंने कहा कि मैं पहले भी कई बार यह मुद्दा उठा चुका हूं कि अधिकांश टेंडर पहले से फिक्स होते हैं, जिससे घटिया निर्माण कार्य और भ्रष्टाचार को खुला बढ़ावा मिल रहा है।

    उन्होंने डीसी सिमडेगा से कहा है कि इस टेंडर को तत्काल निरस्त कर निष्पक्ष, पारदर्शी और सभी इच्छुक प्रतिभागियों को समान अवसर देने वाली प्रक्रिया के तहत पुनः जारी किया जाये, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाया जा सके और गुणवत्ता से समझौता न हो।

    आदिवासी समाज के अस्तित्व से समझौता कर लिया

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि हेमंत सरकार ने अपने राजनीतिक स्वार्थ और वोट बैंक की राजनीति के चलते आदिवासी समाज के अस्तित्व से समझौता कर लिया है।

    संथाल परगना में घुसपैठियों को नागरिकता देकर वहां की परंपरा, संस्कृति और पहचान को मिटाने का प्रयास किया जा रहा है। रामनवमी जुलूस में बाधा पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों को भी वोटबैंक की राजनीति के तहत संरक्षण दिया जा रहा है।

    जेएसएससी मामले में राज्य सरकार सीबीआई जांच का दे आदेश : बाबूलाल

    भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में सबूत के तौर पर जो स्क्रीनशॉट उपलब्ध कराए थे, फॉरेंसिक जांच में वो सही पाए गए हैं। जेएसएससी की ओर से पेपर लीक मामले की लीपापोती करने का प्रयास विफल हो गया है।

    पूर्व में अधिकारियों ने बगैर किसी जांच के लिए हेमंत सोरेन का दामन बचाने के लिए छात्रों को ही झूठा बता दिया था। फॉरेंसिक जांच ने सच्चाई सामने ला दी है। भ्रष्ट अधिकारियों और हेमंत सोरेन के करीबी मित्रों तक के तार पेपर लीक घोटाले से जुड़े हैं। राज्य सरकार सीबीआई जांच का आदेश देकर इस संगीन मामले का पटाक्षेप करे।

    Also Read : GT vs RR : अहमदाबाद में होगा गुजरात और राजस्थान का रोमांचक मुकाबला, जानें पिच रिपोर्ट

    Also Read : RBI ने 0.25 फीसदी घटाया रेपो रेट, लोन की ब्याज दर हो सकती है सस्ती!

    Also Read : बिरसा मुंडा एयरपोर्ट ने जारी किया नया टाइम टेबल, इन शहरों के लिए 3 फ्लाइटें बंद

    Also Read : राजधानी में इस दिन धूमधाम से मनाई जाएगी हनुमान जयंती

    administrative transparency Babulal marandi Bjp Corruption formality jharkhand Leader of Opposition serious questions State President substandard construction Tender Process औपचारिकता गंभीर सवाल घटिया निर्माण झारखंड टेंडर प्रक्रिया नेता प्रतिपक्ष प्रदेश अध्यक्ष प्रशासनिक पारदर्शिता बाबूलाल मरांडी भा.ज.पा भ्रष्टाचार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत की पहल पर दिवंगत रामप्रसाद महतो के परिवार को मिली बड़ी राहत
    Next Article आसमान से बरपा कहर और देखते ही देखते चली गई चार लोगों की जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    क्राइम

    सादे कागज पर हस्ताक्षर लेकर रेप का केस करती है झारखंड की पुलिस

    July 16, 2026
    Latest Posts

    राज्य बनने के बाद स्वास्थ्य बजट 44 गुणा बढ़ा, सफर धक्के वाले एंबुलेंस तक ही, स्वास्थ्य व्यवस्था की 360 डिग्री पड़ताल करती रिपोर्ट

    July 17, 2026

    ‘जय-जय जगन्नाथ’ के जयकारों से गूंजा रांची, सीएम हेमन्त सोरेन ने खींची रथ की रस्सी

    July 16, 2026

    संसद में सरकार को घेरने का प्लान तैयार, कांग्रेस ने तय किए बड़े मुद्दे

    July 16, 2026

    सारंडा का खनिज शहरों को चमका रहा, लेकिन गांव अब भी बदहाल, बाबूलाल बोले- 3700 करोड़ की हुई बंदरबांट

    July 16, 2026

    खुशखबरीः एमबीबीएस की 10 हजार सीटें बढ़ीं, कुल 1.36 लाख सीटों के लिए होगी परीक्षा 

    July 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.