Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Nov, 2025 ♦ 8:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची के स्कूलों में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन के गठन का निर्देश, JPA ने किया था आग्रह
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची के स्कूलों में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन के गठन का निर्देश, JPA ने किया था आग्रह

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    स्कूलों
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : JPA यानी झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि प्राइवेट स्कूल मनमाने तरीके से फीस बढ़ा देते हैं। वहीं, एनुअल चार्ज के तौर पर मोटी रकम की वसूली भी की जाती है। इस बाबत गुजरे पांच अप्रैल को संघ की ओर से शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन और रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री को पत्र लिख कर कार्रवाई करने की मांग की गयी थी। पत्र के जरिये संघ ने डिमांड किया था कि राज्य भर के प्राइवेट स्कूलों में फीस कमेटी का गठन किया जाये। वहीं, हर एक स्कूल में PTA यानी पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन का गठन किया जाये। अजय राय ने बताया कि संघ का मानना है कि फीस कमेटी और PTA के गठन के बाद स्कूलों की मनमानी पर अंकुश लगाया जा सकता है। संघ ने यह भी आग्रह किया था कि जब तक संबंधित समितियां गठित नहीं होतीं, तब तक केवल एजुकेशन फीस ही लिया जाए। झारखंड अभिभावक संघ के अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि रांची DC मंजूनाथ भजंत्री को भेजे गये पत्र का सकारात्मक असर दिखाई दे रहा है। DC के आदेश दिया है कि राजधानी रांची के सभी प्राइवेट स्कूलों में PTA यानी पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन का गठन किया जाए। झारखंड अभिभावक संघ ने DC के इस कदम का स्वागत किया है साथ ही अभिभावकों और विद्यालय प्रबंधन के बीच बेहतर संवाद और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।

    बता दें कि झारखंड शिक्षा न्यायाधिकरण संशोधन अधिनियम 2017 के तहत हर एक स्कूल में एक फीस कमेटी का गठन करना अनिवार्य किया गया है। यह कमेटी स्कूल मैनेजमेंट, प्रिंसिपल, टीचर और माता-पिता के प्रतिनिधियों को मिलाकर गठित की जानी चाहिए। इसके अलावा, जिले स्तर पर एक जिला समिति का गठन भी जरूरी है, जिसमें उपायुक्त, जिला शिक्षा अधिकारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट, और अन्य संबंधित सदस्य शामिल होंगे। यह अधिनियम 7 जनवरी 2019 से लागू हुआ था। आज तक ना तो स्कूल स्तर पर और न ही जिला स्तर पर फीस कमेटी का गठन हुआ है। इसके कारण, प्राइवेट स्कूलों द्वारा लगातार एजुकेशनल फीस में वृद्धि की जाती रही है, जिससे अभिभावकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ा है। देखें क्या बोल गये अजय राय…

    रांची के स्कूलों में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन के गठन का निर्देश, JPA ने किया था आग्रह, अजय राय क्या बोले… देखिये#ajayrai #ranchinews #education pic.twitter.com/Jg8uRuJ9Cd

    — Johar Live (@joharliveonweb) April 7, 2025

    Also Read : संविधान सुरक्षा सम्मेलन में पहुंचे राहुल गांधी, लोग बोले- देखो…देखो शेर आया

    Instructions for formation of Parents Teacher Association in Ranchi schools JPA had requested JPA ने किया था आग्रह रांची के स्कूलों में पेरेंट्स टीचर एसोसिएशन के गठन का निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट ने JPSC नियुक्ति घोटाले में 18 अभियुक्तों को दी अग्रिम जमानत
    Next Article ट्रंप के टैरिफ ने मचाई आर्थिक तबाही, भारत के अरबपतियों को बड़ा झटका

    Related Posts

    झारखंड

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025
    झारखंड

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025
    Latest Posts

    Aaj Ka Rashifal, 16 November 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    November 16, 2025

    पुष्पवर्षा और प्रदर्शनी के साथ झारखंड राज्य का 25वां स्थापना दिवस गया मनाया

    November 15, 2025

    झारखंड के रुद्रांश शर्मा ने नेशनल स्केटिंग चैंपियनशिप में जीता गोल्ड मेडल

    November 15, 2025

    झारखंड स्थापना दिवस : जेजे में आईजी समेत पुलिसकर्मियों ने जरूरतमंदों के लिए किया जीवनदायिनी रक्तदान

    November 15, 2025

    समाज में समानता और पारदर्शिता बनाए रखना भी न्यायपालिका की जिम्मेदारी : जस्टिस सूर्यकांत

    November 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.