Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»LIC मेन ब्रांच के लॉकर से 55 लाख की चोरी, DVR तक गायब…
    क्राइम

    LIC मेन ब्रांच के लॉकर से 55 लाख की चोरी, DVR तक गायब…

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2025Updated:April 2, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    LIC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के मेन ब्रांच-2 में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है. इस घटना की जानकारी तब हुई, जब कार्यालय खोला गया और कर्मचारियों ने देखा कि CCTV सिस्टम काम नहीं कर रहा था. इसके बाद जब जांच की गई, तो DVR (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) गायब मिला और लॉकर टूटा हुआ पाया गया. बताया जा रहा है कि लॉकर से करीब 55 लाख रुपये से अधिक की नकदी गायब होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक आंकड़ा अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. LIC प्रबंधन और पुलिस की जांच के बाद ही सही आंकड़े सामने आ सकेंगे.

    घटना का खुलासा

    आज यानी बुधवार सुबह जब LIC कार्यालय खोला गया, तो कर्मचारियों ने देखा कि CCTV काम नहीं कर रहा था. इसके बाद जब इंजीनियर ने जांच की, तो DVR गायब मिला और लॉकर भी टूटा हुआ था. इसके अतिरिक्त, खिड़की भी खुली हुई थी. जिससे ये स्पष्ट हुआ कि घटना पेशेवर तरीके से की गई थी. कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और पुलिस को इसकी सूचना दी गई. सूचना मिलते ही बिष्टुपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने कर्मचारियों से पूछताछ की और आसपास के इलाकों के CCTV फुटेज की भी जांच शुरू कर दी है.

    सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

    इस घटनाक्रम ने LIC कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. DVR गायब होने के कारण CCTV फुटेज भी उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं, जिससे जांच में कठिनाई आ रही है. पुलिस इस मामले को जल्द सुलझाने का दावा कर रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस सुराग नहीं मिला है.

    Also Read : संगठन की मजबूती के लिए आजसू की कार्यशाला 3 अप्रैल को

    Also Read : वक्फ बिल संशोधन स्पष्ट रूप से असंवैधानिक : कैलाश यादव

    55 lakh rupees 55 लाख रुपये Bistupur police station area broken cash CCTV Digital Video Recorder DVR incident investigation jamshedpur LIC Life Insurance Corporation locker Main Branch-2 Management Office police investigation theft कार्यालय घटना चोरी जमशेदपुर जांच टूटा हुआ डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर नकदी पुलिस जांच प्रबंधन बिष्टुपुर थाना क्षेत्र भारतीय जीवन बीमा निगम मेन ब्रांच-2 लॉकर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूनम गुप्ता बनी RBI की नयी डिप्टी गवर्नर
    Next Article नक्सलियों में पहली बार दिखा सुरक्षाबलों का खौफ, छत्तीसगढ़ सरकार से ऑपरेशन रोकने की अपील

    Related Posts

    क्राइम

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026
    क्राइम

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026
    क्राइम

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Bihar MLC Election: बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर मतदान खत्म, शिक्षक सीट पर 74.55% और स्नातक सीट पर 43.87% वोटिंग

    October 23, 2026
    क्राइम

    खूंटी में फादर बेनेडिक्ट बारला पर हमले का खुलासा, तीन नाबालिग भेजे गए बाल सुधार गृह

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग 1: झारखंड में ड्रग तस्करी और पेडलिंग के लिए बदनाम हैं ये 19 जगह, मुख्य सचिव ने तैयार किया एक्शन प्लान

    October 24, 2026

    ओपिनियन : जनता के सवालों का जवाब दें मोदी, भाषणों से नहीं चलेगा काम : शिवानंद तिवारी

    October 23, 2026

    खूंटी पुलिस ने जनता से किये वादों को पूरा किया 36 घंटे में, 4 टीम के अलग-अलग एक्शन प्लान से पकड़े गए तीन नाबालिग

    October 23, 2026

    कांके डकैती में बड़ा खुलासा, अगस्त से हो रही थी मकान की रेकी, 6 गिरफ्तार

    October 23, 2026

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.