Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    16 Jun, 2025 ♦ 9:42 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»मुजफ्फरपुर में घाटों पर उमड़ी भीड़, नहाय-खाय के साथ उत्सव का आरंभ
    ट्रेंडिंग

    मुजफ्फरपुर में घाटों पर उमड़ी भीड़, नहाय-खाय के साथ उत्सव का आरंभ

    Kajal KumariBy Kajal KumariApril 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    छठ
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Muzaffarpur : लोक आस्था का महापर्व चैती छठ का आज से चार दिवसीय अनुष्ठान शुरू हो गया है. इस पर्व की शुरुआत पहले दिन के “नहाय-खाय” की रस्म से हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने नदी में स्नान, ध्यान और पूजन के बाद प्रसाद ग्रहण किया. इसके बाद, बुधवार को खरना की प्रक्रिया शुरू होगी, जिसमें व्रती प्रसाद ग्रहण करने के बाद 36 घंटे के निर्जला उपवास पर रहेंगी. तीसरे दिन गुरुवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया जाएगा और पर्व का समापन शुक्रवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा.

    आज नहाय-खाय की रस्म के तहत, श्रद्धालु विशेष रूप से छठ व्रति बड़ी संख्या में सुबह से ही सीढ़ी घाटों पर पहुंचे. वे बूढ़ी गंडक नदी में स्नान करने के बाद पवित्र जल लेकर अपने घरों की ओर लौटे. इसके बाद, परिवार के सभी सदस्य मिलकर विशेष प्रसाद का सेवन करते हैं, जिसमें अरवा चावल, सेंधा नमक से बनी चने की दाल, लौकी की सब्जी और आंवला की चटनी प्रमुख रूप से होती है.

    महिलाओं ने बताया कि वे इस व्रत को विषेश रूप से अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि और कष्टों के निवारण के लिए करती हैं. एक महिला श्रद्धालु ने कहा, “यह व्रत पीढ़ी दर पीढ़ी हमारे परिवार में चला आ रहा है. चाहे दुनिया कितनी भी आधुनिक हो जाए, हम अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ी रहते हैं. इस पर्व के दौरान स्वच्छता का खास ध्यान रखा जाता है.”

    व्रति अपने इस संकल्प को लेकर अत्यंत श्रद्धा और भावनाओं से भरे होते हैं, और इस अवसर पर स्वच्छता और प्रकृति से जुड़ने का विशेष महत्व बताया जाता है. यह पर्व हर साल बड़े धूमधाम से मनाया जाता है, और पूरे बिहार के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल में भी श्रद्धालु इस महापर्व में शामिल होते हैं.

    Also Read : बिहार में टोल टैक्स के लिए आज से लागू होंगे नये RATES

    Chaiti Chhath Chhath Puja devotees Folk Faith four-day ritual Grand Festival Kharna Meditation Nahay-Khay Nirjala Fast offering Prasad rising sun river bath setting sun worship अर्घ्य अस्ताचलगामी सूर्य उदीयमान सूर्य खरना चार दिवसीय अनुष्ठान चैती छठ छठ पूजा ध्यान नदी स्नान नहाय-खाय निर्जला उपवास पूजन प्रसाद महापर्व लोक आस्था व्रती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार में टोल टैक्स के लिए आज से लागू होंगे नये RATES
    Next Article नहाय-खाय के साथ महापर्व चैती छठ शुरू

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक

    June 16, 2025
    ट्रेंडिंग

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी

    June 16, 2025
    झारखंड

    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक

    June 16, 2025

    संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी

    June 16, 2025

    झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट

    June 16, 2025

    भ्रष्टाचार से लड़ते-लड़ते हार गए सुखलाल महतो : विधायक जयराम महतो

    June 15, 2025

    पूर्व CM विजय रूपाणी का DNA सैंपल हुआ मैच, कल राजकोट में होगा अंतिम संस्कार

    June 15, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.