Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरहुल शोभायात्रा की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत
    जोहार ब्रेकिंग

    सरहुल शोभायात्रा की तैयारी पूरी, मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरहुल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : प्रकृति पूजा के महापर्व सरहुल की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। केंद्रीय सरना समिति के नेतृत्व में सिरमटोली सरना स्थल पर हजारों सरना धर्मावलंबी सरहुल शोभायात्रा में भाग लेंगे। इस पावन अवसर पर सभी आदिवासी समुदाय के लोग सरना मां से आशीर्वाद लेने के लिए माथा टेकेंगे और मन्नत मांगेंगे। सोमवार को समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की की अगुवाई में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया।

    हजारों की संख्या में पहुंचेगी खोड़हा मंडली

    एक अप्रैल को सिरमटोली सरना स्थल पर हजारों खोड़हा मंडलियों और आकर्षक झांकियों का रंग देखने को मिलेगा। श्रद्धालु मां सरना से सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा में खोड़हा मंडलियां वाद्ययंत्रों के साथ गीत गाते हुए सरना स्थल पहुंचेगी। सभी खोड़हा मंडलियों को सरना अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

    खोड़हा मंडलियों का होगा सम्मान

    सरहुल के अवसर पर सभी समुदायों को आमंत्रित किया गया है। पारंपरिक सरना अंगवस्त्र पहनाकर खोड़हा मंडलियों का सम्मान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभिन्न स्थानों पर सैकड़ों स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा। मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस अवसर पर उपस्थित होंगे। शोभायात्रा में सबसे पहले पहुंचने वाले खोड़हा मंडलियों को सम्मानित किया जाएगा और साथ में पुरस्कार भी दिया जाएगा।

    • प्रथम पुरस्कार : 11,000
    • द्वितीय पुरस्कार : 7,100
    • तृतीय पुरस्कार : 5,100
    • इसके अलावा पहान, पईनभोरा और महतो को भी उनके योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा।

    पिस्का मोड़ सरना स्थल पर भी हुआ पूजन

    पिस्का मोड़ स्थित सत्यारी सरना स्थल पर भी सरहुल पूजा का भव्य आयोजन किया गया। पारंपरिक रीति-रिवाजों के तहत पाहन सोमरा मुंडा, जोगेंद्र मुंडा, भुनू मुंडा और सोहराई मुंडा ने पूजा-अर्चना कर मां सरना से खेत-खलिहानों की हरियाली और सुख-समृद्धि की प्रार्थना की। श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और कानों में सरहुल के फूल लगाकर बधाई दी।

    केंद्रीय सरना संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष शिवा कच्छप ने इस मौके पर कहा कि सरहुल हमें नई ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने प्रकृति संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण से छेड़छाड़ नई आपदाओं को जन्म देती है, इसलिए हमें प्रकृति की रक्षा करनी होगी।

    कार्यक्रम में शामिल हुए ये लोग

    रोहित पाहन, रुप चंद उरांव, अजीत उरांव, गायना कच्छप, प्रकाश हंस, अजय कच्छप, बाहा तिग्गा, विजय उरांव, अनीता पहनाइन, सती तिर्की, अनिता उरांव, शोभा तिर्की, नुरी तिर्की, सुनिता कुजूर, पिंकी कुजूर, मिणा देवी, रिता खलखो, पर्वती टोप्पो, बुधनी उरांव, सिटीआ उरांव, दुलारी उरांव सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

    Also Read : रांची में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

    Chief Minister will participate Preparations for Sarhul procession complete मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत सरहुल शोभायात्रा की तैयारी पूरी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमित शाह का लालू प्रसाद पर हमला, कहा: गायों का चारा खाते हैं… 
    Next Article गिरिडीह में बवाल, मामूली विवाद के बाद पथराव व माहौल बिगाड़ने का प्रयास

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026
    Latest Posts

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    ये राज हॉस्पिटल इतना बदनाम क्यों है, खुद सीएम हेमंत सोरेन को देना पड़ा जांच का आदेश

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.