Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद, चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 31, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : पवित्र त्योहार ईद उल-फित्र सोमवार को रांची समेत पूरे राज्य में सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। शहर की प्रमुख ईदगाहों – हरमू, डोरंडा, कडरू, राईन मस्जिद और हव्वारी मस्जिद सहित सभी मस्जिदों में ईद की विशेष नमाज अदा की गई। ईद की विशेष नमाज के दौरान नमाजियों ने राज्य और देश में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी। ईद की नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बधाईयां दीं। मस्जिदों में नमाज अदा करने के बाद ज्यादातर लोग कब्रिस्तान में जाकर अपने पुरखों की कब्र पर फातिहा भी पढ़ा। ईद के अवसर पर शहर के गली कूचा, मुस्लिम बहुल मुहल्लों में रंग बिरंगे फूलझड़ियों के साथ ही सुंदर विद्युत सज्जा की गई थी। कई जगहों पर स्टॉल लगाकर लोगों को ईद की सेवाइयां खिलाई गई। त्योहार को लेकर मुस्लिम धर्मावलंबियों में काफी उत्साह का वातावरण देखा गया।

    ईदगाह में ईद नमाज से पूर्व हजरत मौलाना डॉक्टर असगर मिस्बाही ने कहा कि ईद, रमजान के खत्म होने पर शुक्राने के तौर पर मनाया जाता है। ईद खुशी और खाने-खिलाने का दिन है। डोरंडा ईदगाह में हजरत मौलाना सैयद शाह अलकमा शिबली कादरी ने कहा कि ईद अमन, शांति और भाईचारे का पैगाम देता है। ईद का मतलब ही होता है खुशी। वह खुशी जो जिंदगी में बार-बार आए। हर व्यक्ति की अपनी ईद होती है। जैसे बीमार व्यक्ति जब ठीक हो जाता है तो उसकी ईद है। जेल में बंद व्यक्ति जब जेल से छूट जाता है तो उसकी ईद है।

    वहीं दूसरी और ईद को लेकर राजधानी रांची में सुरक्षा के पुख्ता और कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी धार्मिक स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती की गई। सीसीटीवी के अलावा ड्रोन से भी निगरानी की गयी। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग DIG सह SSP चंदन सिन्हा खुद कर रहे थे। साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को लगातार दिशा-निर्देश देते रहे। एसडीओ उत्कर्ष कुमार और सिटी एसपी राजकुमार मेहता, डीएसपी प्रकाश सोए सहित अन्य अधिकारी लगातार घूम-घूम कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे।

    सुरक्षा में कहीं कोई चूक ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया। जिले में सुरक्षा को लेकर 1500 अतिरिक्त जवानों की तैनाती किये गये थे। सुरक्षा की दृष्टि से 1000 लाठी बल के अलावा एक कंपनी रैफ, एक कंपनी सीआरपीएफ, दो कंपनी रैप और 300 होमगार्ड जवानों को तैनात किया गया। साथ ही सभी थानेदार अपने-अपने क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग करते रहे। इसके अलावा बाइक से भी पेट्रोलिंग की गयी। वहीं सोशल मीडिया पर भी साइबर सेल ने पैनी नजर बनाये रखी। ईद के मौके पर ग्रामीण एसपी सुमित कुमार अग्रवाल ने ग्रामीण थाना क्षेत्र के विभिन्न ईदगाह एवं प्रमुख मस्जिदों का भ्रमण किया। मौके पर उन्होंने सभी को ईद पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही ईद पर्व के दौरान विधि व्यवस्था संधारण के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों को चेक कर उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

    Also Read : रांची के सीनियर डॉक्टर्स ने मनाया भारतीय नववर्ष, क्या बोल गये… जानें

    Eid was celebrated in a cordial atmosphere in Ranchi forces deployed at every nook and corner चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात रांची में सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाई गई ईद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJMM की पलामू और बोकारो जिला समिति गठित…देखें लिस्ट
    Next Article अमित शाह का लालू प्रसाद पर हमला, कहा: गायों का चारा खाते हैं… 

    Related Posts

    क्राइम

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पुलिस ने फ्रीज कराए 150 करोड़, 41 करोड़ का ड्रग्स भी जब्त

    August 24, 2026
    Latest Posts

    ऑपरेशन सिंदूर के तहत डिजिटल स्ट्राइक की साजिश नाकाम, NIA के रडार पर साइबर आतंकी; 5 राज्यों में बड़ी कार्रवाई

    August 24, 2026

    झारखंड: इसरो से मिला 2119 संभावित वेटलैंड, सीमांकन के बाद नोटिफिकेशन की तैयारी

    August 24, 2026

    हाथी कॉरिडोर की होगी सूक्ष्म मैपिंग, मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने का बनेगा प्रभावी प्लान: हेमंत सोरेन

    August 24, 2026

    झारखंड: आंदोलनकारी नेता नवीन चंचल समेत 8 पर कोतवाली थाना में प्राथमिकी दर्ज, पुतला दहन के दौरान युवती ने लगाए कई गंभीर आरोप

    August 24, 2026

    मराठी सीखेंगे, लेकिन समय दें, मुंबई के रिक्शा चालकों की डबल इंजन सरकार और झारखंड के प्रतिनिधियों से गुहार

    August 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.