Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»Uncategorized»कोयला के काले कारोबार को लेकर धनबाद में बहा खू’न
    Uncategorized

    कोयला के काले कारोबार को लेकर धनबाद में बहा खू’न

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 28, 2025Updated:March 28, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    फायरिंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद में दो गुटों के बीच फायरिंग होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि यह मामला ईस्ट बसूरिया ओपी क्षेत्र के बीसीसीएल के गोंदुडीह कोल डंप के पास का है. जहां दो गुटों के बीच पहले मारपीट हुई, उसके बाद पांच राउंड फायरिंग की गयी.

    फायरिंग की घटना में ईस्ट बसुरिया कोल डंप पासवान घोड़ा के रहने वाले ललन पासवान को गोली लगी है. जख्मी अवस्था में उसे एसएनएमएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. घायल के मामा पंकज पासवान ने बताया कि 25 से 30 की संख्या में लोग कोल डंप पहुंचे. इस दौरान ये लोग ट्रक लोडिंग के लिए दबाव बनाने लगे. अवैध तरीके से ये लोग कोयला की मांग करने लगे. जिस पर हम लोगों ने कहा कि टोकरी से कोयला लोड करते हैं, हमें इन सब चीजों से कोई मतलब नहीं है.

    इसके बाद मौके पहुंचे लोग मारपीट करने लगे. इसके बाद हम सभी लोग भाग खड़े हुए. जब हम भाग रहे थे तो इन लोगों ने अचानक से फायरिंग कर दी. फायरिंग करते हुए ईस्ट बांसुरिया हनुमान मंदिर तक पहुंचे गए. उनके द्वारा की गई फायरिंग में ललन पासवान को मंदिर के समीप गोली लगी. हमलावरों की संख्या 25 से 30 के आसपास रही होगी और सभी आरोपी ईस्ट बांसुरिया खटाल के रहने वाले हैं.

    ललन पासवान से मिली जानकारी के अनुसार 40 से 50 लोगों ने दौड़ा दौड़कर गोली मारी है. गोंदूडीह कोल डंप में मारपीट हुई. उसके बाद इन लोगों ने मुझे दौड़ाते हुए गोली मारी है. दरअसल ये लोग रंगदारी से ट्रक लोडिंग कराना चाहते थे. जिसका विरोध करने पर मारपीट और फायरिंग हुई है.

    Also Read : अनिल टाइगर की ह’त्या का राज खोलेगा संतु, रांची पुलिस कर रही है पूछताछ

    BCCL Dhanbad East Basuria OP firing Fistfight Gondudih Coal Dump incident Round Firing two groups Violence ईस्ट बसूरिया ओपी गोंदुडीह कोल डंप घटना दो गुट धनबाद फायरिंग बीसीसीएल मारपीट राउंड फायरिंग हिंसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभूपल साहू की ह’त्या के विरोध में सड़क पर उतरे लोग, किया चक्का जाम
    Next Article फुर्सत मिल गयी हो तो दो दिन में दो ह’त्याओं की जिम्मेदारी भी लें मुख्यमंत्री : बाबूलाल मरांडी

    Related Posts

    Uncategorized

    घर में सो रही थी मां-बेटी, चोर उड़ा ले गए 4 लाख के गहने और मोबाइल

    June 4, 2026
    Uncategorized

    झारखंड में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से मिली राहत, कई जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट

    May 30, 2026
    झारखंड

    आउटसोर्सिंग के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा , थाने के बाहर जमकर हंगामा

    May 24, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.