Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»यूपी में पिता ने अपने चार बच्चों का रे’ता गला, खुद भी लगा ली फां’सी … 
    क्राइम

    यूपी में पिता ने अपने चार बच्चों का रे’ता गला, खुद भी लगा ली फां’सी … 

    Team JoharBy Team JoharMarch 27, 2025Updated:March 27, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक सनसनीखेज वारदात में युवक ने धारदार हथियार से अपने चार बच्चों का गला रेतने के बाद फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। प्राथमिक जांच में युवक के मानसिक रूप से परेशान होने की बात सामने आ रही है।

    घटना रोजा थाना क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है, जहां 36 वर्षीय राजीव कुमार ने रात के अंधेरे में अपनी ही संतान स्मृति (12), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) की गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने दूसरे कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह जब घर का दरवाजा नहीं खुला, तो उसके पिता छत के रास्ते अंदर पहुंचे और खौफनाक मंजर देखकर पुलिस को सूचना दी।

    कुछ समय पहले आरोपी युवक हादसे का हुआ था शिकार

    परिवार से हुई पूछताछ में सामने आया कि राजीव पिछले एक साल से मानसिक तनाव में था। एक सड़क हादसे में सिर पर गंभीर चोट लगने के बाद से उसका व्यवहार असामान्य हो गया था। अक्सर गुस्से में रहने वाला राजीव बुधवार को अपनी पत्नी से किसी बात पर उलझ गया, जिसके बाद वह मायके चली गई थी। अकेलेपन और मानसिक तनाव के बीच उसने इस दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दे डाला।

    पुलिस जांच में सामने आया कि राजीव ने घटना से पहले पूरी तैयारी कर रखी थी। उसने बुधवार रात अपने धारदार हथियार को तेज किया था और वारदात को अंजाम देने के बाद खुद भी मौत को गले लगा लिया। घटनास्थल से खून से सना रेती और चाकू बरामद किया गया है। चार मासूमों की दर्दनाक हत्या और आत्महत्या से गांव में मातम पसरा हुआ है। 

    Read also:अनिल टाइगर को दी गई अंतिम विदाई, रघुवर-सुदेश सहित कई नेता, मंत्री और कार्यकर्ता हुए शामिल

    Read also: झारखंड में IPS का तबादला, पंकज कंबोज बने पुलिस हाउसिंग के निदेशक

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड विस : नेता प्रतिपक्ष ने अनिल टाइगर ह’त्या पर उठाए गंभीर सवाल
    Next Article CM हेमंत सोरेन का प्रयास ला रहा रंग, मानव तस्करी की शिकार 25 नाबालिग लौटी झारखंड

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.