Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मुकेश अंबानी दुनिया के सातवें सबसे बड़े धनकुबेर
    जोहार ब्रेकिंग

    मुकेश अंबानी दुनिया के सातवें सबसे बड़े धनकुबेर

    Team JoharBy Team JoharJuly 11, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। एशिया के सबसे अमीर रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी ने अपनी जिदंगी में एक नया अध्याय जोड़ते हुए विश्व का सातवां सबसे बड़ा धनकुबेर का तमगा हासिल किया ।

    फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स के अनुसार श्री अंबानी ने बर्कशायर हैथवे के वॉरेन बफेट, गूगल के लैरी पेज और सर्जी ब्रिन को पीछे छोड़ दिया है। विश्व के सबसे 10 अमीरों की सूची में शामिल श्री अंबानी एशिया से एकमात्र व्यक्ति हैं। फोर्ब्स के अनुसार श्री अंबानी की कुल संपत्ति 70 अरब डॉलर पर पहुंच गई है।

    बीस दिन पहले 20 जून को श्री अंबानी नौवें स्थान पर थे। इसके बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में रिकार्ड तोड़ तेजी से अंबानी की संपत्ति में 5.4 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई। बीस जून को श्री अंबानी की कुल संपत्ति 64.5 अरब डॉलर थी। यही नहीं भारतीय कंपनी जगत में रिलायंस ने इसी सप्ताह 12 लाख करोड़ रुपये का भी इतिहास लिखा।

    फोर्ब्स रियल टाइम बिलिनेयर रैंकिंग्स में संपत्ति का आकलन शेयर की कीमत के आधार पर तय किया जाता है। यह हर पांच मिनट में अपडेट होता है। रिलायंस में श्री अंबानी का शेयर 42 फीसदी है। आज बीएसई में रिलायंस का शेयर 2.95 प्रतिशत अर्थात 53.90 रुपये बढ़कर 1878.50 रुपये पर पहुंच गया।

    फोर्ब्स की आज की दस सबसे बड़े धनकुबेर की सूची में जेफ बेजोस 188.2 अरब डालर के साथ पहले नंबर पर हैं। दूसरे नंबर पर बिल गेट्स 110.70 अरब डॉलर, बर्नार्ड ऑर्नोल्ट फैमिली तीसरे नंबर पर (108.8 अरब डॉलर), मार्क जुकरबर्ग चौथे नंबर पर (90 अरब डॉलर), स्टीव बॉल्मर पांचवे नंबर पर (74.5 अरब डॉलर), लैरी एलिसन छठे नंबर पर (73.4 अरब डॉलर), मुकेश अंबानी सातवें नंबर पर (70.10 अरब डॉलर) हैं। इसके बाद वॉरेन बफेट, उसके बाद लैरी पेज और सर्जी ब्रिन हैं।

    Latest news National news Online news मुकेश अंबानी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएनआईए ने केरल सोना तस्करी मामले में प्राथमिकी दर्ज की
    Next Article कश्मीर में घुसपैठ की कोशिश विफल, दो आतंकवादी ढेर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अड्डेबाजी, खुले में शराबखोरी और नशे पर सख्ती की तैयारी, SSP ने दिए कार्रवाई के निर्देश

    October 28, 2026
    Latest Posts

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.