Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»ट्रिपल टेस्ट पूरा न होने पर कोर्ट से मांगा जाएगा समय : मंत्री सुदिव्य सोनू
    झारखंड

    ट्रिपल टेस्ट पूरा न होने पर कोर्ट से मांगा जाएगा समय : मंत्री सुदिव्य सोनू

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 24, 2025Updated:March 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ट्रिपल टेस्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : विधानसभा की 17वीं कार्यवाही के दौरान विधायक सरयू राय ने निकाय चुनाव के लिए सूचना जारी करने का मुद्दा उठाया, उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेशानुसार 4 महीने के भीतर चुनाव कराए जाने थे लेकिन 16 मई की समय सीमा के अंदर चुनाव कराना मुश्किल नजर आता है।

    मंत्री दीपक बिरुआ ने बताया कि 21 जिलों में ओबीसी सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो चुका है, जबकि तीन जिलों में यह कार्य अभी बाकी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्य जल्द पूरा होगा। और नगर विकास मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि ट्रिपल टेस्ट केवल तीन जिलों में बाकी है और सरकार ओबीसी को आरक्षण देने के लिए संकल्पित है। उन्होंने यह भी कहा कि ओबीसी वर्ग के राजनीतिक प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित किया जाएगा और चुनाव जल्द आयोजित कराए जाएंगे।

    वहीं विधायक नवीन जयसवाल ने सवाल किया कि राज्य में मुखिया और जिला पंचायत का चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण के कराया गया था, तो क्या इस बार भी चुनाव 16 मई से पहले कराए जा सकते हैं।

    विधायक सरयू राय ने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के मुताबिक, ट्रिपल टेस्ट के बिना भी चुनाव कराए जा सकते हैं। तो वहीं मंत्री सुदिव्य सोनू ने कहा कि भाजपा ने ही ओबीसी के आरक्षण में कमी की थी और फाइनेंस कमीशन से बड़ा धनराशि रोक रखा है, उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा सही नहीं है क्योंकि अगर उनकी मंशा सही होती तो ओबीसी आरक्षण में कमी नहीं की जाती। उन्होंने कहा कि यदि 16 मई तक ट्रिपल टेस्ट की रिपोर्ट प्राप्त हो जाती है तो चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी लेकिन यदि ऐसा नहीं हुआ तो सरकार उच्च न्यायालय से और समय की मांग करेगी।

    मालूम हो कि झारखंड हाईकोर्ट ने पूर्व वार्ड पार्षद रोशनी खलखो की दायर अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य सरकार को आदेश दिया कि 16 मई 2025 तक राज्य में निकाय चुनाव कराए जाएं। हालांकि राज्य में ओबीसी आरक्षण के लिए चल रहे ट्रिपल लेयर टेस्ट की प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है, जिसके कारण चुनाव में देरी हो रही है।

    Also Read : युवक ने एक ही दिन में कर ली दो शादियां, प्रेमिका ने खोला सच

    16 मई 17th proceedings 17वीं कार्यवाही 4 months 4 महीने conducting elections Deadline elections High Court Issue issuing notice Legislative Assembly May 16 mla saryu rai Municipal Elections Order आदेश चुनाव चुनाव कराना निकाय चुनाव मुद्दा विधानसभा विधायक सरयू राय समय सीमा सूचना जारी करने हाईकोर्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयुवक ने एक ही दिन में कर ली दो शादियां, प्रेमिका ने खोला राज
    Next Article तीन बच्चों के बाप ने पांच बच्चों की मां से की दूसरी शादी

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.