Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता की वजह नहीं: हर्षवर्धन
    देश

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिंता की वजह नहीं: हर्षवर्धन

    Team JoharBy Team JoharJuly 10, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली । देश में शुक्रवार को कोरोना वायरस के रिकार्ड नये मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन ने कहा कि संक्रमण की संख्या को लेकर हम चिंतित नहीं हैं।
    डॉ हर्षवर्धन ने आज कहा,“ हम कोरोना के देश में बढ़ते नये मामलों को लेकर चितिंत नहीं है। हम कोरोना की जांच लगातार बढ़ा रहे हैं जिससे अधिक मामले सामने आ सकते हैं और ज्यादा से ज्यादा लोग उपचार से स्वस्थ हो रहे हैं।”
    भारत सात लाख 93 हजार 802 कोरोना संक्रमण मामलों के साथ विश्व में तीसरा सर्वाधिक कोरोना संक्रमण प्रभावित देश हैं। आज जारी आंकड़ों में पिछले 24 घंटों में एक दिन के सर्वाधिक 26,507 मामले सामने आए और 475 मरीजों की मौत हुई। देश में कोरोना 21 हजार 604 लोगों की जान ले चुका है।
    डा. हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना से स्वस्थ होने वाले मरीजों का प्रतिशत 63 हो गया है जबकि मृत्युदर 2.72 प्रतिशत है जो विश्व के प्रभावित विकसित देशों की तुलना में बहुत कम है।
    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा देश में रोजाना कोरोना के करीब दो लाख 70 हजार नमूनों की जांच हो रही है। उन्होंने कहा इतनी बड़ी संख्या में जांच होने के बावजूद देश में संक्रमण का सामुदायिक प्रसार नहीं हुआ है। हालांकि कुछ छोटे-छोटे इलाकों में स्थानीय स्तर पर कोरोना के मामले जरूर कुछ अधिक आये हैं।
    जान हापकिंस के अनुसार कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित अमेरिका में कोरोना मामलों में मृत्यु दर 4.3 प्रतिशत है। दूसरे नंबर ब्राजील में यह चार तो संपन्न राष्ट्रों ब्रिटेन में 15.5,फ्रांस में 14.5 और इटली में 14.4 प्रतिशत है।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार गिरावट में, सेंसेक्स 143 अंक फिसला
    Next Article रांची के 32 दुकानों व प्रतिष्ठानों को किया गया बंद, दुकानों के संचालकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    आदिवासी

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    LGBTQ समाज का हिस्सा, उन्हें सम्मान और समान स्थान मिलना चाहिए: मोहन भागवत

    July 27, 2026
    Latest Posts

    हेमंत सोरेन का बड़ा कदम: अब आसान होगी ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया, जमशेदपुर में खुलेगा IDTR

    July 28, 2026

    संत रविदास संपूर्ण मानवता के पथप्रदर्शक: अर्जुन मुंडा, देशभर में निकलेगी ‘समरस यात्रा’

    July 28, 2026

    CJP Protest पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, नाबालिग छात्रों को तुरंत रिहा करने का निर्देश

    July 28, 2026

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.