Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 2:27 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन… 
    झारखंड

    विश्व जल दिवस पर संगोष्ठी का हुआ आयोजन… 

    Bhumi SharmaBy Bhumi SharmaMarch 22, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो : विश्व जल दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया था, जिसमें दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरजू राय मुख्य अतिथि थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता दामोदर बचाओ आंदोलन के जिला संयोजक सुरेंद्र प्रसाद सिन्हा ने की, जबकि मंच का संचालन श्रवण कुमार सिंह ने किया। 

    कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और स्वागत गान के साथ की गई। मुख्य अतिथि सरजू राय और अन्य अतिथियों का स्वागत मोमेंटो और सोल देकर किया गया। स्वागत भाषण डॉ रतन केजरीवाल ने दिया, जिसमें उन्होंने सभी आगंतुक अतिथियों का अभिनंदन और स्वागत किया और इस जन आंदोलन के बारे में बताया। अंशुल शरण ने विषय प्रवेश किया, जिसमें उन्होंने जल संचय और नदियों के संरक्षण के महत्व पर बल दिया। अध्यक्ष युगांतर भारती ने कहा कि इस वर्ष संयुक्त राष्ट्र ने विश्व जल दिवस का थीम “ग्लेशियर संरक्षण” रखा है। उन्होंने कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध होगा भी तो जल के लिए ही होगा।

    मुख्य अतिथि का हुआ संबोधन

    मुख्य अतिथि सरजू राय ने कहा कि आज विश्व जल दिवस के अवसर पर हमें संकल्प लेने की जरूरत है कि हम नदियों को स्वच्छ और संरक्षित रखें। उन्होंने कहा कि दामोदर बचाओ आंदोलन एक जन आंदोलन बन गया है और हमें इसके माध्यम से जल संचय और नदियों के संरक्षण के लिए काम करना होगा।

    इस कार्यक्रम में अन्य वक्ताओं ने भी जल संचय और नदियों के संरक्षण के महत्व पर बल दिया। विभागध्यक्ष पर्यावरण, आईआईटी-आईएसएम अंशु माली ने कहा कि आज अगर औद्योगिकरण हुआ है उसके पीछे य़ह सहायक नदियां हैं। उन्होंने कहा कि हमें नदियों को स्वच्छ और संरक्षित रखने के लिए काम करना होगा।

    महा प्रबंधक पर्यावरण विभाग सेल बोकारो स्टील प्लांट नवीन प्रसाद श्रीवास्तव ने कहा कि आज बोकारो इस्पात संयंत्र जो की पहले गंदे पानी को बाहर डिस्चार्ज करती थी पर इस पर डीपीआर तैयार किया हुआ है कि 2027 तक हम पूर्णता जीरो डिस्चार्ज संयंत्र के रूप में उभर के आएंगे।

    अर.अर सिन्हा महाप्रबंधक पर्यावरण बीपीसीएल बोकारो ने कहा कि हम ऊर्जा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं और जल संचय और नदियों के संरक्षण के लिए काम करेंगे।

    News News Update
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘केसरी चैप्टर 2’ की रिलीज डेट आई सामने,करण जौहर ने खोले कई राज़… 
    Next Article World Meteorological Day 2025 : थीम, इतिहास और महत्व

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.