Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जननी योजना में अनियमितता के आरोप पर बोले मंत्री इरफान- हो रही जांच
    झारखंड

    जननी योजना में अनियमितता के आरोप पर बोले मंत्री इरफान- हो रही जांच

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 21, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    अनियमितता
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान विधायक राज सिन्हा ने जननी सुरक्षा योजना में 50 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया। शुक्रवार को उनके सवाल का जवाब देते हुए मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि योजना में गड़बड़ी हुई है और इसकी जांच जारी है। कोडरमा एवं गोड्डा जिलों में अनियमितता के चलते संबंधित अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    मंत्री ने बताया कि वित्तीय वर्ष-2023-24 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कुल-99925 महिलाओं का बंध्याकरण किया गया। कुल 3212 मोतियाबिंद कैंप आयोजित किए गये, जिसमें लाभुकों की संख्या 241062 है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 5905711 बच्चों का स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) किया गया है। जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत कुल-842297 महिला लाभान्वित हुई।

    उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष-2023-24 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत महिलाओं के बंध्याकरण के लिए कुल-3114.42 लाख राशि खर्च की गयी। मोतियाबिंद कैप एवं ऑपरेशन मद में कुल 1452.05 लाख राशि खर्च की गयी।

    उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य जांच (स्क्रीनिंग) के लिए कुल-739.1 लाख राशि खर्च की गयी। जननी सुरक्षा योजना अंतर्गत कुल 4686.78 लाख राशि खर्च की गयी। कोडरमा एवं गोड्डा जिले में जननी सुरक्षा योजना के तहत बरती गयी अनियमितता से बंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

    विधायक राज सिन्हा ने कहा कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में 50 करोड़ की वित्तीय अनियमितता हुई है, जिसमें जननी सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, महिला बंध्याकरण और मोतियाबिंद ऑपरेशन के नाम पर राशि खर्च कर दी गयी है।

    हेमलाल मुर्मू ने अपने ही सरकार के मंत्री को घेरा

    बजट सत्र के दौरान विधायक हेमलाल मुर्मू ने अपनी सरकार के मंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि बिल्डिंग और गेट बनाने से नहीं होगा, रिनपास को यूनिवर्सिटी का दर्जा दिलाएं। प्रभारी निदेशक के भरोसे ही चल रहा है।

    रांची को मेंटल हॉस्पिटल के नाम से जाना जाता है। उन्होंने कहा कि अब तो टेली मेडिसिन भी नहीं हो रहा है, दवा भी उपलब्ध नहीं है। इस पर इरफान अंसारी ने कहा कि टेलीमेडिसिन की सुविधा देंगे, तुरंत चमत्कार नहीं हो सकता। सभी जिले में दवा उलब्ध है।

    54 करोड़ 90 लाख रूपए से रिनपास के भवन का निर्माण होगा। इसके बाद एकेडेमिक के लिए प्रयास करेंगे। यूनिवर्सिटी के लिए भी प्रयासरत हैं।

    वहीं विधायक लुईस मरांडी ने दुमका के रामगढ़ प्रखंड में आइटीआइ की स्थापना का मुद्दा उठाया। इस पर मंत्री संजय प्रसाद यादव ने कहा कि अगले वित्तीय वर्ष में आइटीआई की स्थापना की जाएगी।

    Also Read : पटना से दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस पर पथराव

    50 crore rupees 50 करोड़ रुपये Budget Session concerned officials discrepancy financial irregularity FIR registered Godda investigation irregularity Janani Suraksha Yojana Jharkhand Assembly Koderma Minister Irfan Ansari MLA Raj Sinha अनियमितता कोडरमा गड़बड़ी गोड्डा जननी सुरक्षा योजना जांच झारखंड विधानसभा प्राथमिकी दर्ज बजट सत्र मंत्री इरफान अंसारी वित्तीय अनियमितता विधायक राज सिन्हा संबंधित अधिकारी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराष्ट्रगान का अपमान करने पर मोदी के “लाडले” को देना होगा इस्तीफा : कैलाश यादव
    Next Article प्याज लदे पिकअप वैन से मिले बियर भरे कैन, जा रहा था बिहार

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.