Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»इस बार IPL में एक नहीं, कई बार होगी ओपनिंग सेरेमनी
    खेल-सिनेमा

    इस बार IPL में एक नहीं, कई बार होगी ओपनिंग सेरेमनी

    Team JoharBy Team JoharMarch 19, 2025Updated:March 19, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    IPL
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने IPL 2025 के लिए एक नया और दिलचस्प कदम उठाया है. इस बार, IPL के पहले मैच से पहले केवल एक ओपनिंग सेरेमनी नहीं होगी, बल्कि हर स्टेडियम में जहां पहला मैच होगा, वहां ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी. BCCI ने इस पहल का उद्देश्य IPL के 18 साल पूरे होने का जश्न मनाने के साथ-साथ टूर्नामेंट को और अधिक रंगीन और आकर्षक बनाना है.

    BCCI के अनुसार, IPL 2025 का सेलिब्रेशन पूरे टूर्नामेंट के दौरान जारी रहेगा और हर एक स्टेडियम में पहले मैच की शुरुआत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ होगी. इन कार्यक्रमों में प्रमुख कलाकारों द्वारा शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी. जिनमें राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों का मिश्रण होगा. एक सूत्र ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा, “हम चाहते थे कि टूर्नामेंट के हर स्थल पर लोग उद्घाटन समारोह का लुत्फ उठा सकें. इसीलिए हम एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बना रहे हैं.”

    IPL 2025 का पहला मैच 22 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच मुकाबला होगा. इस मैच से पहले एक शानदार ओपनिंग सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जिसमें मशहूर गायिका श्रेया घोषाल और अभिनेत्री दिशा पटानी के परफॉर्म करने की संभावना है.

    क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के चेयरमैन स्नेहाशीष गांगुली ने इस ओपनिंग सेरेमनी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मैच के लिए टिकटों की डिमांड बहुत अधिक है, और कोलकाता में लंबे समय बाद IPL का उद्घाटन समारोह होगा. उन्होंने कहा, “यह एक बड़ा मैच है, और लोग लंबे समय बाद यहां उद्घाटन समारोह देखेंगे.” इस उद्घाटन समारोह की अवधि लगभग 35 मिनट की होगी, और इसमें ICC के चेयरमैन जय शाह समेत अन्य गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की संभावना है.

    Also Read : BCCI की अहम बैठक 22 को, इस मुद्दे पर होगा बड़ा फैसला!

    18 Years 18 साल BCCI Board of Control for Cricket in India Celebration colorful exciting first match IPL IPL 2025 opening ceremony stadium Tournament आकर्षक ओपनिंग सेरेमनी जश्न टूर्नामेंट पहला मैच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड रंगीन स्टेडियम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIPL 2025 के मैदान में नजर आयेंगे झारखंड के ये 4 खिलाड़ी…
    Next Article सदन में MLA शशिभूषण मेहता ने फाड़े दस्तावेज, लगाया पक्षपात का आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ाः पांच साइबर अपराधी को गिरफ्तार कर लौट रही थी पुलिस, सूचना मिलने पर चार और को किया अरेस्ट

    July 18, 2026

    झारखंडः जयराम के बाद इरफान अंसारी ने किया सोनम वांगचुक का समर्थन

    July 18, 2026

    हाथियों पर AI का वार! 12वीं पास छात्र के डिवाइस से सुरक्षित होंगे गांव और खेत

    July 18, 2026

    कौन थीं कादंबिनी गांगुली? भारत की पहली महिला डॉक्टर

    July 18, 2026

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.