Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में 19000 से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, आवेदन कल से शुरू
    ट्रेंडिंग

    बिहार में 19000 से ज्यादा पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती, आवेदन कल से शुरू

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बिहार
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार राज्य में युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का एक बेहतरीन मौका आया है. बिहार पुलिस कांस्टेबल भर्ती के तहत 19000 से ज्यादा पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया कल, 18 मार्च 2025 से शुरू होगी और आवेदन की आखिरी तारीख 18 अप्रैल 2025 तक है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

    केटेगरी वाइज वैकेंसी

    इन पदों का वितरण इस प्रकार है :

    • सामान्य वर्ग : 7935 पद
    • आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) : 1983 पद
    • अनुसूचित जाति (SC) : 3174 पद
    • अनुसूचित जनजाति (ST) : 199 पद
    • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC) : 3571 पद
    • पिछड़ा वर्ग (OBC) : 2381 पद
    • पिछड़ा वर्ग की महिलाएं (OBC Women) : 595 पद

    शैक्षणिक योग्यता : इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का कम से कम 12वीं कक्षा पास होना जरूरी है.

    आयु सीमा

    • सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा 18 से 25 वर्ष है.
    • पिछड़ा वर्ग, अति पिछड़ा वर्ग के पुरुषों के लिए आयु सीमा 27 वर्ष और महिलाओं के लिए 30 वर्ष तक निर्धारित की गई है.
    • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा में छूट दी गई है.

    आवेदन शुल्क : 

    • बिहार राज्य के अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 675 रुपये का भुगतान करना होगा.
    • बिहार के एसटी/एससी/महिला उम्मीदवारों और थर्ड जेंडर उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 180 रुपये रखा गया है.

    चयन प्रक्रिया : उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, शारीरिक परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा.

    सैलरी : चयनित उम्मीदवारों को लेवल-3 के तहत 21,700 रुपये से लेकर 69,100 रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा.

    आवेदन प्रक्रिया

    • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाएं.
    • “Apply Online” लिंक पर क्लिक करें.
    • एक नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉग इन करें.
    • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
    • फॉर्म का प्रिंटआउट लेकर सुरक्षित रख लें.

    इस भर्ती के जरिए बिहार पुलिस में एक बड़ा अवसर युवाओं को मिलने जा रहा है. जो उम्मीदवार सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है.

    Also Read : मुफ्त में देख सकेंगे IPL के सारे मैच, JIO लाया तगड़ा ऑफर

    19000 Posts 19000 पद Application Date Application Process April 2025 Bihar police Bihar Police Constable Bihar recruitment Bihar State Constable Recruitment government job Government Job Opportunity Job for Youth Recruitment 2025 अप्रैल 2025 आवेदन तारीख आवेदन प्रक्रिया कांस्टेबल भर्ती बिहार पुलिस बिहार पुलिस कांस्टेबल बिहार भर्ती बिहार राज्य भर्ती 2025 युवाओं के लिए नौकरी सरकारी नौकरी सरकारी नौकरी मौका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुफ्त में देख सकेंगे IPL के सारे मैच, JIO लाया तगड़ा ऑफर
    Next Article जमशेदपुर के गैंगस्टर मनीष सिंह ने किया सरेंडर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.