Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»जब बिहार में मोदी सरकार बनेगी, तब हम असली होली मनाएंगे : चिराग पासवान
    बिहार

    जब बिहार में मोदी सरकार बनेगी, तब हम असली होली मनाएंगे : चिराग पासवान

    Team JoharBy Team JoharMarch 12, 2025Updated:March 12, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    होली
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पार्टी कार्यालय में बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान उपस्थित रहे. इस मौके पर चिराग पासवान ने कहा कि इस बार होली के रंग बिहार में नया इतिहास लिखने जा रहे हैं और यह सिर्फ खुशियों के रंगों की शुरुआत है. उन्होंने आगे कहा, “असल होली तो नवंबर में होगी, जब बिहार में एक बार फिर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की सरकार बनेगी.”

    चिराग पासवान ने बिहार में PM मोदी की सोच वाली सरकार के बनने पर जोर देते हुए कहा, “जब बिहार में मोदी सरकार बनेगी, तब हम असली होली मनाएंगे. बिहार की जनता बदलाव के लिए तैयार है, और आगामी चुनाव में NDA को भारी जनसमर्थन मिलेगा. जनता इस बार विकास, सुशासन और PM मोदी के नेतृत्व को समर्थन देने का मन बना चुकी है.”

    इस कार्यक्रम में पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता और समर्थक भी उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान चिराग पासवान ने बिहारवासियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाएं दीं. उन्होंने इसे आपसी भाईचारे और प्रेम का प्रतीक बताते हुए जनता से अपील की कि वे मिल-जुलकर इस पर्व को मनाएं और प्रदेश की तरक्की के लिए एकजुट रहें. चिराग पासवान के मंच पर आते ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की, जिससे कार्यक्रम का माहौल जोशीला बन गया. इस आयोजन में एकजुटता, उत्साह और उमंग का अनुभव हुआ. जो आने वाले चुनावों के लिए एक सकारात्मक संकेत माने जा रहे हैं. इस पूरे माहौल में उत्साह और उल्लास देखने को मिला.

    Also Read : अमन साहू के पिता ने बॉडी लाने से किया इंकार, कहा-पुलिस को जो करना था कर लिया अब बॉडी भी पहुंचा दें

    Also Read :  रांची में लूटपाट के दौरान माँ- बेटी घायल,इलाज के दौरान एक की मौत… 

    Bihar bihar government Change in Bihar Chirag Paswan development Election Campaign elections good governance Holi Milan Samaroh Leadership of Prime Minister Modi Lok Jan Shakti Party National Democratic Alliance NDA Prime Minister Modi Union Minister एनडीए केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान चुनाव चुनावी प्रचार प्रधानमंत्री मोदी प्रधानमंत्री मोदी का नेतृत्व बिहार बिहार में बदलाव बिहार सरकार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन लोक जनशक्ति पार्टी विकास सुशासन होली मिलन समारोह
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअमन साहू के पिता ने बॉडी लाने से किया इंकार, कहा-पुलिस को जो करना था कर लिया अब बॉडी भी पहुंचा दें
    Next Article सफेद स्कॉर्पियो में घूम रहे दो शातिर गुंडों को पुलिस ने दबोचा, हथियार जब्त

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    बिहार में दर्दनाक सड़क हादसा : 3 थाना प्रभारी समेत चार की गई जान

    June 12, 2026
    झारखंड

    कांग्रेस का विरोध नहीं आया काम, परिमल नथवानी के नामांकन को मिली मंजूरी

    June 10, 2026
    झारखंड

    तकनीकी त्रुटि के कारण परिमल नथवानी का नामांकन अटका, आयोग के फैसले का इंतजार

    June 9, 2026
    Latest Posts

    कपाली ओपी में आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, जांच की उठी मांग

    June 16, 2026

    झारखंड में रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, अगले चार दिनों में पूरे राज्य में बढ़ेगा असर

    June 16, 2026

    जमशेदपुर में गबरू का एनका’उंटर, पुलिस की पिस्टल से पुलिस पर फायरिंग

    June 16, 2026

    हाथ में स्लाइन, स्कूटी पर गर्भवती… एंबुलेंस नहीं मिली तो जान जोखिम में डाल ले गए परिजन

    June 16, 2026

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.