Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह का “पक्का” निशाना और मुठभेड़ में ढेर हुआ अमन साहू
    जोहार ब्रेकिंग

    एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह का “पक्का” निशाना और मुठभेड़ में ढेर हुआ अमन साहू

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 11, 2025Updated:March 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एनकाउंटर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : धनबाद जिला से चर्चा में आये डीएसपी “पीके सिंह उर्फ प्रमोद कुमार सिंह” का नाम ही अपराध जगत के खूंखारों के लिए काफी है. इसका जीता जागता सबूत आज यानी मंगलवार की सुबह पलामू जिले के चैनपुर-रामगढ़ सीमावर्ती इलाके में देखने को मिला है. यहां पर एनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह ने अमन साहू के आतंक का अंत हमेशा के लिए कर दिया. इससे पूर्व कुख्यात अमन साहू ने एटीएस जवान का राइफल छिन गोली चलाते हुए भागने का प्रयास किया था. हालांकि, अपने मंसूबे में अमन कामयाब नहीं हो सका और ना ही उसके गुर्गें अपने मिशन को सफल बना सकें. एटीएस की ओर से शुरु हुई जवाबी कार्रवाई के बाद जंगल का फायदा उठाकर सभी गुर्गें भाग गए. फिलहाल एटीएस की टीम के साथ पलामू जिला की एसपी रेषमा रमेशन, डीएसपी, थानेदार समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स घटनास्थल पर डटे हैं.

    अनहोनी की आशंका पहले से थी एटीएस को

    पुलिस सूत्रों की मानें, तो कुख्यात अमन साहू को रायपुर जेल से रांची जेल शिफ्ट करने पर बीच रास्ते में अनहोनी की आशंका थी. जिसके बाद यह जिम्मेदारी एटीएस को सौंपी गई. एटीएस ने इस काम को चुनौती समझ डीएसपी पीके सिंह के नेतृत्व में टीम को रायपुर भेजी. रायपुर जेल से सुरक्षित अमन साहू को लेकर एटीएस की टीम झारखंड में प्रवेश कर चुकी थी. पलामू जिला में प्रवेश करने के दौरान जंगली रास्ते में इनकाउंटर स्पेशलिस्ट पीके सिंह पहले से सचेत थे. एटीएस की गाड़ी पर हमला होते ही पीके सिंह ने अपना पोजिशन पकड़ा और टारगेट अमन साहू को मुठभेड़ में मार गिराया.

    कौन है अमन साहू को ढेर करने वाले “पीके सिंह”

    झारखंड पुलिस में भर्ती हुए पीके सिंह 1994 बैच के दारोगा है. पहले वह पलामू जिला में भी योगदान दे चुके है. इस दौरान चैनपुर थाना प्रभारी रहे है. फिर प्रमोशन मिलने के बाद इंस्पेक्टर रैंक में प्रोन्नति हुई और अब डीएसपी रैंक में प्रमोट होने के बाद एटीएस में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे है. मालूम हो कि पीके सिंह अपने जमाने में कई लूटेरों का एनकाउंटर कर चुके है. कुख्यात अमन साहू का जिस जगह पर इनकाउंटर हुआ है, उस जगह पर पीके सिंह पहले भी एक डकैत का मार गिरा चुके थे. जिसके बाद उन्हें काफी लोकप्रियता मिली.

    Also Read : कुख्यात अमन साहू के आतंक का अंत, DGP बोले थे- जल्द होगा खेल खत्म

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleयमुना में जल्द शुरू होगी फेरी सेवा, पर्यटक ले सकेंगे इसका पूरा आनंद
    Next Article होली से पहले खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई, फूड इंस्पेक्टर ने कई जगहों पर की छापेमारी

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.