Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिजनेस»शेयर बाजार में मजबूती जारी, सेंसेक्स 466 अंक चढ़ा
    बिजनेस

    शेयर बाजार में मजबूती जारी, सेंसेक्स 466 अंक चढ़ा

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई । विदेशों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच निवेश धारणा मजबूत रहने से घरेलू शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन अच्छी बढ़त देखी गई।
    बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 465.86 अंक यानी 1.29 प्रतिशत उछलकर 36,487.28 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 156.30 अंक अर्थात् 1.47 फीसदी की मजबूती के साथ 10,763.65 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों प्रमुख सूचकांकों का चार महीने का उच्चतम स्तर है।
    चीन में अर्थव्यव्स्था के पटरी पर लौटने की उम्मीदों के बीच विदेशी बाजारों में जबरदस्त तेजी देखी गई। अधिकतर प्रमुख शेयर बाजार हरे निशान में रहे। एशिया में चीन का शंघाई कंपोजिट 5.71 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसेंग 3.81 प्रतिशत, जापान का निक्की 1.83 प्रतिशत और दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.65 प्रतिशत चढ़ गया। यूरोप में शुरुआती कारोबार में ब्रिटेन का एफटीएसई 2.09 फीसदी और जर्मनी का डैक्स 2.01 प्रतिशत मजबूत हुआ।
    वैश्विक तेजी के अनुरूप घरेलू बाजारों में भी सुबह से ही निवेश धारणा मजबूत रही। चौतरफा लिवाली के बीच रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और टीसीएस जैसी दिग्गज कंपनियों के शेयरों में तेजी से पूरे दिन निवेशकों की चाँदी रही। ऊर्जा, रियलिटी, ऑटो और धातु समूहों का सूचकांक करीब तीन फीसदी चढ़ा।
    मझौली और छोटी कंपनियों में भी निवेशकों ने लिवाली की। बीएसई का मिडकैप 1.27 प्रतिशत चढ़कर 13,457.64 अंक पर स्मॉलकैप 1.30 प्रतिशत की मजबूती के साथ 12,766.59 अंक पर बंद हुआ।
    सेंसेक्स की कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा का शेयर साढ़े सात प्रतिशत से अधिक उछला। बजाज फाइनेंस में छह प्रतिशत और रिलायंस इंडस्ट्रीज में साढ़े तीन प्रतिशत की तेजी रही। मारुति सुजुकी का शेयर सवा तीन फीसद और टीसीएस का करीब तीन फीसदी की बढ़त में रहा। बजाज ऑटो में एक प्रतिशत से अधिक की गिरावट रही।

    Business News Latest news Online news Sansex
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना संक्रमित पत्रकार ने एम्स की छत से कूदकर की खुदकुशी
    Next Article चीनी सैनिकों के सामने डटे 30,000 भारतीय सैनिक

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    पश्चिम बंगाल : अभिषेक बनर्जी को हाई कोर्ट से राहत, अगली सुनवाई तक नहीं होगी कोई सख्त कार्रवाई

    July 30, 2026
    ट्रेंडिंग

    पंजाब : भगवंत मान को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, 2020 प्रदर्शन मामले में देना होगा जवाब

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    E20 का गणित: एथनॉल से नुकसान किसे… जनता, सरकार या दोनों?

    July 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आपकी EMI बढ़ेगी या घटेगी? RBI की ब्याज दर को लेकर आया बड़ा अनुमान

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डॉक्टरों का बड़ा फेरबदल, 72 चिकित्सकों का तबादला

    July 31, 2026

    ..और अब ओडिशा में पेपर लीक मामला, WhatsApp से पहुंचा मेडिकल PG का पेपर

    July 31, 2026

    आरक्षण पर ‘भीख-कैंसर’ वाली सोच से भड़के अठावले, बोले- युवाओं के मन में जहर घोल रहे हैं

    July 31, 2026

    NEET पेपर लीक पर राघव चड्ढा ने तोड़ी चुप्पी, जानें संसद में क्या क्या बोला

    July 31, 2026

    कौन हैं तस्लीमा नसरीन, जो 19 साल बाद कोलकाता वापस आई हैं

    July 31, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.