Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चीनी सैनिकों के सामने डटे 30,000 भारतीय सैनिक
    जोहार ब्रेकिंग

    चीनी सैनिकों के सामने डटे 30,000 भारतीय सैनिक

    Team JoharBy Team JoharJuly 6, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    लेह। पिछले महीने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर भारतीय-चीनी सैनिकों के बीच हुई झड़प के बाद भारत ने अतिरिक्त तीन ब्रिगेडों की तैनाती की है और अब यहां करीब 30,000 भारतीय जवान, चीनी सैनिकों के सामने तैनात हैं।

    उच्च पदस्थ सूत्रों ने बताया कि सामान्य तौर पर छह ब्रिगेड, यानी दो डिवीजनों को लद्दाख में एलएसी के पास तैनात किया जाता है। हालांकि, 15 जून की हिंसक झड़प के बाद, जिसमें एक कमांडर सहित 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे और 70 से अधिक सैनिक घायल हो गए, सेना ने तीन अतिरिक्त ब्रिगेड (प्रत्येक ब्रिगेड में लगभग 3,000 सैनिक और सहायक तत्व होते हैं) तैनात किया है।

    सूत्रों ने बताया कि पंजाब, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश से तीन अतिरिक्त ब्रिगेडों के लिए लगभग 10,000 सैनिकों को लाया गया। सूत्रों ने कहा कि 14 कोर कमान के अंतर्गत एलएएसी के पास सेना की तीन डिविजन तैनात है। 14 कोर कमान की स्थापना 1962 में चीन के साथ युद्ध के दौरान हुई थी और यह देश में सेना की सबसे बड़ी कोर कमान है।

    सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ 2017 के सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाने वाले कुछ पैरा स्पेशल फोर्स को भी लद्दाख भेजा गया है।

    सूत्रों ने कहा कि गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प के बाद से भारतीय सेना ने सैन्य बलों व हथियारों की तैनाती बढ़ाते हुए अमेरिका से खरीदे गए एम-777 अल्ट्रा-लाइट हॉवित्जर को भी तैनात किया है।

    सूत्रों ने कहा कि वायु सेना के परिवहन विमान सी-17 ग्लोबमास्टर 3 का इस्तेमाल सैनिकों को एयरलिफ्ट करने, इन्फेंट्री कॉम्बैट वाहनों और टी-72 /टी-90 जैसे भारी टैंक के ट्रांसपोर्ट के लिए किया गया है।

    सैन्य सूत्रों के अनुसार, सेना ने रूसी सुखोई-30 लड़ाकू विमानों, मिग -29 जेट, इल्यूशिन -76 हैवी-लिफ्ट विमानों, एन -32 ट्रांसपोर्ट विमानों, एमआई-17 यूटिलिटी हेलिकॉप्टरों और बीएमपी-2 /2 के इन्फेंट्री कॉम्बेट वाहनों को भी सेवा में रखा है।

    सूत्रों ने कहा कि एलएसी के पास दौलत बेग ओल्डी (डीबीओ) सेक्टर क्षेत्र में सी-130 जे सुपर हरक्यूलिस विमान का उपयोग किया जा रहा है।

    सूत्रों ने बताया कि नेवी के पी-81 एयरक्रॉफ्ट का इस्तेमाल लद्दाख में ऊंचे जगहों की निगरानी के लिए किया जा रहा है।

    इन्होंने बताया कि भारतीय सेना रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित अपने स्वदेशी मिसाइल रक्षा प्रणाली आकाश का भी उपयोग कर रही है।

    सूत्रों ने कहा कि सेना लद्दाख में तैनाती से काफी संतुष्ट और आश्वस्त है। एक सूत्र ने कहा, “हमें वह सब कुछ मिल गया है, जिसकी जरूरत एक आधुनिक सेना को होती है। चीनी पक्ष की किसी भी आक्रामकता का करारा जवाब दिया जा सकता है।”

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशेयर बाजार में मजबूती जारी, सेंसेक्स 466 अंक चढ़ा
    Next Article खूंटी में होम क्वारंटाइन में रह रही युवती की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मांदर- नगाड़ों से गूंजा रांची, बिरसा की विरासत को समर्पित जतरा में जुटे 10 हजार कलाकार

    August 9, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: पिछले छह साल में कितने आदिवासी बेघर हुए, केंद्र के पास कोई हिसाब नहीं

    August 9, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: छात्रों से CM बोले – परीक्षा में जहां दिक्कत है बताइए, सुधार हम करेंगे

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर CM हेमंत बोले- गड़बड़ी पकड़ ली है, युवाओं को न्याय मिलेगा

    August 9, 2026

    JPSC के तीनों सदस्यों ने दिया इस्तीफा, राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र

    August 9, 2026

    झारखंड: गुमला में लूट की साजिश रचते कोरई गैंग के 11 आरोपी गिरफ्तार

    August 9, 2026

    झारखंड: विश्व आदिवासी दिवस पर जामताड़ा के गांधी मैदान में दिखी आदिवासी संस्कृति की झलक

    August 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.