Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले में दो बार जारी हुई सूची, अनीश गुप्ता बने जैप-1 के कमांडेंट
    झारखंड

    सात आईपीएस अधिकारियों के तबादले में दो बार जारी हुई सूची, अनीश गुप्ता बने जैप-1 के कमांडेंट

    Team JoharBy Team JoharJuly 2, 2020Updated:July 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड में आईपीएस अधिकारियों के तबादला का सिलसिला जारी है। गुरुवार को राज्य में पदस्थापित सात आईपीएस अधिकारी के तबादला की सूची दो बार में जारी हुई है। पहली सूची में चार अधिकारियों का तबादला हुआ है। जबकि, दूसरी सूची में तीन अधिकारी का। इससे संबंधित अधिसूचना जारी कर दी गयी है। देखा जाये तो पहली सूची में दो आईपीएस अधिकारियों की पोस्टिंग को स्पष्ट नही किया गया था। मगर, कुछ घंटे के बाद दोनों अधिकारी के पोस्टिंग को स्पष्ट कर दिया गया। रांची के पूर्व एसएसपी अनीश गुप्ता को जैप-1 में कमांडेंट के पद पर पदस्थापित किया गया है। वहीं, स्पेशल ब्रांच के पूर्व एडीजी आरके मल्लिक को झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड रांची के एमडी के पद पदस्थापित किया गया है। इसके अलावा शिवानी तिवारी को जैप 1 से स्थानांतरित करते हुए एसपी विशेष शाखा, रांची में पदस्थापित किया गया है।

    इससे पहले आज 4 अधिकारियों का हुआ था तबादला
    राज्य के चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले से संबंधित सूची जारी हुई थी। जिसमें मुरारी लाल मीणा अपर पुलिस महानिदेशक अभियान झारखंड रांची (अतिरिक्त प्रभार, अपर पुलिस महानिदेशक मुख्यालय रांची) को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक अपर पुलिस महानिदेशक विशेष शाखा झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। राजकुमार लकड़ा डीआईजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा झारखंड रांची को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पुलिस उप महानिरीक्षक पलामू के पद पर पदस्थापित किया गया है। सुरेंद्र कुमार झा एसपी गिरिडीह को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक वरीय पुलिस अधीक्षक रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है। जबकि, अमित रेनू एसपी, ग्रामीण धनबाद को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक एसपी गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है।

    Jharkhand news Jharkhand police Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 2 जुलाई को मिले 60 नये कोरोना संक्रमित मरीज, कुल आंकड़ा 2585
    Next Article शातिर विकास दूबे को पकड़ने गयी पुलिस टीम पर अंधाधुंध फायरिंग, डीएसपी-इंस्पेक्टर समेत 8 शहीद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026
    Latest Posts

    केंद्रीय गृह मंत्री ने झारखंड की डीजीपी को दिया टास्क, एएनटीएफ को बनाये सुदृढ़

    June 26, 2026

    ‘घर लौटना है तो 1.2 लाख दो’: ओमान में फंसी सिमडेगा की युवती की दर्दभरी कहानी

    June 26, 2026

    झारखंडः नशे पर प्रहार; ढाई साल में 2627 आरोपी गिरफ्तार, 1941 मामले दर्ज

    June 26, 2026

    झारखंडः सड़क हादसे में 7 की मौत, बीते 4 साल में 15,243 लोगों ने गंवाई जान

    June 26, 2026

    भारतीय नागरिकता का प्रमाण क्या है? क्या विदेशियों को भी मिलते हैं भारतीय पासपोर्ट

    June 26, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.