झारखंड में 2 जुलाई को मिले 60 नये कोरोना संक्रमित मरीज, कुल आंकड़ा 2585

Joharlive Team

रांची। झारखंड में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। गुरुवार 60 नये कोरोना संक्रमित मरीज़ों की पुष्टि हुई है। संक्रमित मरीजों में चतरा से 7, देवघर से 1, धनबाद से 3, दुमका से 9, गढ़वा से 1, गिरीडीह से 7, गोड्डा से 1, हज़ारीबाग से 3, खूंटी से 2, कोडरमा से 8, लातेहार से 3, लोहरदगा से 1, पलामू से 8. रामगढ़ से 1, रांची से 3, साहेबगंज से 2 लोग शामिल हैं। इसके साथ ही राज्य में संक्रमितों की संख्या 2585 हो गई है।