Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड विस के बजट सत्र में सत्ता पक्ष के नेताओं ने उठाए सवाल… जानें क्या
    झारखंड

    झारखंड विस के बजट सत्र में सत्ता पक्ष के नेताओं ने उठाए सवाल… जानें क्या

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 24, 2025Updated:February 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बजट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से शुरू हो गया. सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने अपनी-अपनी तैयारी कर ली है. बजट सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, पूर्व मंत्री और झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू, पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव ने मीडिया के सवालों का जवाब दिया.

    पेपर लीक और मंईयां योजना की अगली किस्त पर बोले हेमलाल

    पूर्व मंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय प्रवक्ता हेमलाल मुर्मू ने एक सवाल के जवाब में कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ विरोध करना है. उन्होंने कहा कि पूरी उम्मीद है कि विधानसभा का बजट सत्र बेहतरीन तरीके से चलेगा. उन्होंने कहा कि पेपर लीक के मामले में सरकार ने त्वरित कार्रवाई की है. राज्य की मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों को जनवरी-फरवरी की राशि नहीं मिलने के सवाल पर हेमलाल मुर्मू ने कहा कि किसी को चिंता नहीं करनी चाहिए. बजट सत्र के दौरान ही मंईयां सम्मान योजना की राशि लाभुकों के खाते में भेज दी जाएगी.

    योजनाओं पर निर्णय लेगी सरकार- प्रदीप यादव

    वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव ने कहा कि हम सभी को उम्मीद है कि सरकार जन कल्याणकारी योजनाओं पर अहम फैसला लेगी. जातीय जनगणना, ओबीसी आरक्षण बढ़ाने सहित कई मुद्दों पर सार्थक निर्णय लिए जाएंगे. प्रदीप यादव ने कहा कि हमारे सारे विधायक इसकी तैयारी में हैं कि जिन मुद्दों को लेकर हम जनता के बीच गए हैं और जो मुद्दे आज भारतीय जनता के पार्टी के कारण लटकी है उन मुद्दों को फिर से जागृत किया जाए. उन्होंने पेपर लीक मामले पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पहले भी पेपर लीक होते होंगे, लेकिन तब ये बातें सार्वजनिक नहीं होती होंगी. उन्होंने कहा कि पेपर लीक मामले में भाजपा नेताओं के ही नाम आ रहे हैं.

    3 मार्च तक विपक्ष को करना चाहिए इंतजार-रामेश्वर उरांव

    वहीं राज्य के पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस विधायक रामेश्वर उरांव ने उम्मीद जताई है कि विधानसभा का बजट सत्र शांतिपूर्ण तरीके से चलेगा और जनहित में कई कार्य निपटाए जाएंगे. उन्होंने कहा कि जनता से किए वादों को लेकर विपक्ष को अभी ज्यादा आक्रामक होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि सरकार 03 मार्च को सरकार बजट ला रही है. उन्हें देखना चाहिए कि क्या-क्या बजट में आता है.

    Also Read : झारखंड के इन हिस्सों में ठंड और बारिश का अलर्ट जारी

    Beneficiaries BUDGET Budget Session Congress Legislative Party government Hemlal Murmu January-February Payment Jharkhand Assembly Mainya Samman Yojana Mainya Yojana Media Opposition Paper Leak Pradeep Yadav Protest questions Rameshwar Oraon Swift Action कांग्रेस विधायक दल जनवरी-फरवरी राशि झारखंड विधानसभा त्वरित कार्रवाई पेपर लीक प्रदीप यादव बजट बजट सत्र मईया योजना मईया सम्मान योजना मीडिया रामेश्वर उरांव लाभुक विपक्ष विरोध सरकार सवाल हेमलाल मुर्मू
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाकुंभ पहुंच अक्षय कुमार ने लगाई संगम में डुबकी, कहा: “बहुत बढ़िया इंतजाम…”
    Next Article CUET UG 2025 के लिए NTA ने लॉन्च की नई वेबसाइट, जल्द शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    श्रावणी मेला 2026: सुरक्षा का मास्टर प्लान तैयार, भीड़, आतंक और अपराध… हर मोर्चे पर रहेगी नजर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामताड़ा : सदर अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, ओपीडी ठप, बिना भर्ती लौटी गर्भवती

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.