Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी में पति का गला रे’ता, पत्नी को बेसुध कर ओरमांझी में छोड़ा… जानें मामला
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी में पति का गला रे’ता, पत्नी को बेसुध कर ओरमांझी में छोड़ा… जानें मामला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkFebruary 18, 2025Updated:February 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पत्नी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : अपनी पत्नी के साथ कार से जा रहे संदीप टोप्पो की हत्या कर दी गयी। गला रेत कर बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया गया। वहीं, पत्नी खुशबू कुमारी को बेसुध कर ओरमांझी में छोड़ दिया गया। मारा गया करीब 32 साल का संदीप कुमार राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के सुंडिल गांव का रहने वाला था। इस कांड को खूंटी के कर्रा थाना क्षेत्र में अंजाम दिया गया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब संदीप कुमार की डेड बॉडी पर उधर से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गयी कि मसमानो पुल के पास खून से लथपथ एक शख्स की डेड बॉडी पड़ी है। वहीं, घटनास्थल पर एक कार खड़ी है। मिली इंफॉर्मेशन पर पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को कब्जे में कर थाना ले गयी।

    पुलिस ने पहले शव की शिनाख्त करवाई। तफ्तीश के दरम्यान पता चला कि संदीप के साथ कार में एक औरत भी थी। उसके मोबाइल की मदद से पत्नी खुशबू कुमारी को ट्रेस किया गया। उसका लोकेशन ओरमांझी में मिला। पुलिस ने खुशबू कुमार को बुलाया। बुलावे पर खुशबू कुमारी पुलिस के पास पहुंची। पुलिस को उसने सारी कहानी बताई। पुलिस को दिये अपने बयान में खुशबू कुमारी ने बताया कि वह अपने पति संदीप के साथ मायके से वापस ससुराल लौट रही थी। खुशबू का मायके गुमला के कामडारा थाना क्षेत्र के कोनबीर के पिपरा टोली में है। वहीं, उसका ससुराल राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र के सुंडिल गांव में है। लौटने के दरम्यान खूंटी में मसमानो पुल के पास दो बाइक पर पांच लोगों ने उनकी कार रुकवाई और पीने के वास्ते पानी मांगा। तभी बाइक सवार एक बदमाश ने कार में बैठी खुशबू को हौले से कुछ नशीली चीज सुंघा दिया। खुशबू बेहोश हो गयी। जब होश आया तो खुशबू ने खुद को ओरमांझी में पाया। इसके बाद उसने अपने घरवालों को पूरी वारदात की सूचना दी।

    इधर, कर्रा थाना की पुलिस और FSL की टीम तफ्तीश में जुट चुकी है। सर्किल इंस्पेक्टर अशोक सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारे पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

    Also Read : स्मार्ट मीटर लगवाने के नाम पर करते थे ठगी, 6 साइबर अपराधी गिरफ्तार

    Husband's throat slit in Khunti wife left unconscious in Ormanjhi... know the matter ओरमांझी में पत्नी को बेसुध कर छोड़ा... जानें मामला खूंटी में पति का गला रेता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleCM हेमंत सोरेन ने 289 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र
    Next Article कंचन सिंह सहित 15 IAS की ट्रांसफर-पोस्टिंग… देखें लिस्ट

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.