Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»दिल्ली की हार के बाद AAP को फिर लगा झटका, MCD के 3 पार्षद BJP में शामिल
    ट्रेंडिंग

    दिल्ली की हार के बाद AAP को फिर लगा झटका, MCD के 3 पार्षद BJP में शामिल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 15, 2025Updated:February 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पार्षद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : दिल्ली के विधानसभा चुनावों में बुरी तरह मात खाने के बाद आम आदमी पार्टी को शनिवार को उस वक्त बड़ा झटका लगा जब MCD के उसके तीन पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली।

    इस दौरान दिल्ली नगर निगम की पार्षद अनिता बसोया, निखिल चपराना और धर्मवीर सिंह भाजपा में शामिल हुए। पार्टी अध्यक्ष सचदेवा ने उन्हें पार्टी के झंडे वाला पटका पहनाकर भाजपा में उनका स्वागत किया।

    इस मौके पर बोलते हुए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि अनिता बसोया वार्ड 145 एंड्रूस गंज से AAP पार्षद थीं, जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। वहीं हरिनगर वार्ड नंबर 183 से पार्षद निखिल चपराना ने भी AAP को छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही उन्होंने बताया कि आरकेपुरम वार्ड से पार्षद धरमवीर सिंह दो बार के पार्षद हैं और हमारे विधायक अनिल शर्मा के काम से प्रभावित होकर पार्टी में आए हैं।

    इस मौके पर संदीप बसोया भी भाजपा में शामिल हुए, वह आम आदमी पार्टी नई दिल्ली के जिलाध्यक्ष रहे हैं।
    भाजपा नेताओं ने बताया कि इस मौके पर एंड्रूसगंज के आम आदमी पार्टी के कुछ महत्वपूर्ण पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिनका स्वागत भी वीरेंद्र सचदेवा ने पार्टी का पटका पहनाकर दिया।

    Also Read : राज्य सेवा के 9 ऑफिसर बनेंगे IPS, सरकार ने UPSC को भेजी लिस्ट

    Also Read : झारखंड के तापमान में गिरावट जारी… जानें आज का वेदर अपडेट

    Also Read : राष्ट्रपति मुर्मू आज राजभवन से कब होंगी रवाना, कितने बजे होगा BIT मेसरा में आगमन? साथ ही जानें आज का ट्रैफिक डायवर्जन

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 15 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा,10 लोगों की मौ’त कई घायल

    Also Read : कंबाइंड हिंदी ट्रांसलेटर परीक्षा का रिजल्ट हुआ OUT, जानें कैसे करें Download

    Aam Aadmi Party assembly elections Bharatiya Janata Party Delhi Delhi BJP President MCD party membership three councillors Virendra Sachdeva आम आदमी पार्टी तीन पार्षद दिल्ली दिल्ली भाजपा अध्यक्ष पार्टी सदस्यता भारतीय जनता पार्टी विधानसभा चुनाव वीरेंद्र सचदेवा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजानें RESUME बनाने का सही तरीका, नौकरी पाने में होगा बेहद मददगार
    Next Article राम गोपाल वर्मा ने चेक बाउंस मामले में फैसले के खिलाफ सत्र न्यायालय में दायर की याचिका

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026
    जामताड़ा

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के नये महाधिवक्ता होंगे रोहितश्य रॉय, अच्युत केशव को भी मिली बड़ी जिम्मेदारी

    June 14, 2026

    झारखंड के महाधिवक्ता राजीव रंजन ने दिया इस्तीफा

    June 14, 2026

    SIR देश और समाज को मजबूत बनाने का महत्वपूर्ण अभियान : MLA अमित मंडल

    June 14, 2026

    प्रेम प्रसंग में पत्नी की गला रेतकर ह’त्या, पति और बहू गिरफ्तार

    June 14, 2026

    झारखंड को नई रेल परियोजना का तोहफा, गुमला-लोहरदगा के लिए 291 किमी लाइन मंजूर

    June 14, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.