Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»B.Ed और M.Ed फिर से होंगे 1 साल के, क्या खत्म होंगे 2 वर्ष के कोर्स? जानें
    झारखंड

    B.Ed और M.Ed फिर से होंगे 1 साल के, क्या खत्म होंगे 2 वर्ष के कोर्स? जानें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 14, 2025No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    M.Ed
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : B.Ed और M.Ed डिग्री कोर्स 10 साल बाद अब फिर से एक साल का हो जाएगा। राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद ( एनसीटीई ) ने करीब एक दशक पहले इन कोर्सेज की अवधि को दोगुना करके दो वर्ष किया था। लेकिन अब शिक्षक शिक्षा प्रणाली की निगरानी करने वाली संस्था एनसीटीई ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के मद्देनजर अपनी पॉलिसी को पलटने का फैसला किया है। एनसीटीई ने बताया है कि एक साल के B.Ed और एक साल के M.Ed की शुरुआत आने वाले शैक्षणिक सत्र 2026-27 से की जाएगी। B.Ed , M.Ed कोर्स में यह बदलाव एनसीटीई के नए मसौदा नियमों का हिस्सा है, जो 2026-27 से प्रभावी होंगे।

    दशकों तक एक साल की अवधि में चलने वाले B.Ed और M.Ed कोर्सेज को एनसीटीई (मान्यता मानदंड और प्रक्रिया) विनियमन के तहत 2014 में दो साल तक बढ़ा दिया गया था। 2015 में संसद में एक प्रश्न के उत्तर में तत्कालीन मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा था कि 2014 के विनियमनों के तहत B.Ed कोर्स को योग शिक्षा और जेंडर स्टडी सहित नए मॉड्यूल के साथ संशोधित किया गया था और 20 सप्ताह की इंटर्नशिप शुरू की गई थी। संसद में दिए गए उत्तर में कहा गया है, ‘इसकी गुणवत्ता में सुधार करने के उद्देश्य से B.Ed कार्यक्रम की अवधि को बढ़ाया गया है। इससे B.Ed कोर्स और अधिक पेशेवर होगा।’

    इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक हाल ही में एनसीटीई की आम सभा की बैठक में मसौदा विनियम 2025 को मंजूरी दी गई। इस मसौदे पर फीडबैक देने के लिए इसे जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा।

    क्या खत्म हो जाएंगे दो साल के B.Ed और M.Ed

    एक वर्षीय B.Ed और M.Ed कार्यक्रमों को फिर से शुरू करने का मतलब यह नहीं है कि दो वर्षीय कार्यक्रमों को खत्म किया जा रहा है। एनसीटीई के चेयरमैन पंकज अरोड़ा ने कहा कि एक वर्षीय M.Ed कोर्स फुल टाइम होगा, जबकि दो वर्षीय पार्ट टाइम कोर्स उन लोगों के लिए ऑफर किया जाएगा जो शिक्षक और एजुकेशन एडमिनिस्ट्रेटर जैसे प्रोफेशनल्स हैं।

    एक साल के B.Ed कोर्स की योग्यता क्या होगी मसौदा नियमों के अनुसार एक वर्षीय B.Ed कोर्स के लिए केवल वे ही पात्र होंगे जिन्होंने चार वर्षीय ग्रेजुएशन डिग्री या पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स पूरा किया है। अरोड़ा ने कहा कि यह उन लोगों के लिए उपलब्ध नहीं होगा जिन्होंने तीन वर्षीय ग्रेजुएशन कोर्स किया है। ऐसे छात्रों के लिए दो वर्षीय B.Ed कोर्स जारी रहेगा। यानी 1 साल B.Ed में एडमिशन के लिए आपके पास या तो 4 साल का ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए, या फिर मास्टर/ पीजी डिग्री। अगर आपने 3 साल का ग्रेजुएशन पूरा किया है और पोस्ट ग्रेजुएट भी नहीं हैं, तो आप सिर्फ 2 वर्षीय B.Ed कोर्स के लिए योग्य होंगे।

    अरोड़ा ने कहा कि साल 2015 में शुरू किए गए दो-वर्षीय M.Ed प्रोग्राम से खास फायदा नहीं हुआ। कई संस्थानों को खाली सीटों का सामना करना पड़ा। कोर्स में जरूरी सुधार नहीं हुए।

    एनईपी के तहत पहले यह पहल राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नेशनल हायर एजुकेशन क्वालिफिकेशन्स फ्रेमवर्क के अनुरूप है। एनसीटीई अध्यक्ष ने कहा, ‘2014 से पहले, एक वर्षीय B.Ed और M.Ed कोर्स टीचर एजुकेशन की आधारशिला थे। यह बदलाव राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के चलते है। एनईपी के साथ, यूजीसी ने राष्ट्रीय उच्च शिक्षा योग्यता फ्रेमवर्क की शुरुआत की, जो लेवल 6.5 पर एक साल की मास्टर डिग्री की परमिशन देता है। ”

    Also Read : न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक पर लगे कई प्रतिबंध, ग्राहकों की बढ़ी टेंशन

    10 years later 10 साल बाद 2026-27 academic session B.Ed change degree courses M.ed National Council for Teacher Education National Education Policy NCTE NCTE regulations. new draft rules one year policy change teacher education system two years एक साल का एनसीटीई एनसीटीई के नियम. डिग्री कोर्स दो वर्ष नए मसौदा नियम पॉलिसी बदलाव बदलाव राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद राष्ट्रीय शिक्षा नीति शिक्षक शिक्षा प्रणाली शैक्षणिक सत्र
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजल्द जान लें FASTAG के नए नियम, वरना देना होगा दोगुना जुर्माना
    Next Article RMC के प्रतिष्ठान सील करते ही व्यवसायी भरने लगे फाइन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.