Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»“काला दिन” के छह साल… PM ने 40 जांबाजों को दी श्रद्धांजलि
    ट्रेंडिंग

    “काला दिन” के छह साल… PM ने 40 जांबाजों को दी श्रद्धांजलि

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyFebruary 14, 2025Updated:February 14, 2025No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलवामा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : आज से छह साल पहले, 14 फरवरी 2019 को दोपहर करीब 3 बजे, जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में एक ऐसा आतंकी हमला हुआ था जिसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था. जैश-ए-मोहम्मद (JeM) के आत्मघाती हमलावर आदिल अहमद डार ने विस्फोटकों से भरी गाड़ी से सीआरपीएफ (CRPF) के काफिले पर हमला किया था. इस हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे और कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे. इस घटना ने भारत और पाकिस्तान के रिश्तों में और तनाव बढ़ा दिया था, क्योंकि इस हमले के पीछे पाकिस्तान स्थित आतंकवादी संगठन का हाथ था.

    कैसे हुआ पुलवामा हमला?

    हमले के दिन, जम्मू से श्रीनगर जा रहे सीआरपीएफ के काफिले में 78 बसें थीं, जिनमें लगभग 2500 जवान सवार थे. अचानक, पुलवामा जिले के अवंतीपोरा इलाके में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ने विस्फोटकों से लदी कार को काफिले की एक बस से टकरा दिया. टक्कर होते ही जबरदस्त धमाका हुआ, जिससे बस के परखच्चे उड़ गए. हमले के तुरंत बाद, घायल जवानों को नजदीकी आर्मी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, लेकिन कई जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी. पूरे देश में इस कायराना हमले को लेकर आक्रोश फैल गया. शहीदों के पार्थिव शरीर को वायुसेना के विशेष विमान से दिल्ली लाया गया, जहां पालम एयरबेस पर उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी गई. तत्कालीन गृह मंत्री राजनाथ सिंह, सेना के शीर्ष अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग वहां मौजूद थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस हमले को लेकर गहरा दुख प्रकट किया था और शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी.

    भारत ने लिया पुलवामा हमले का बदला

    इस हमले के ठीक 12 दिन बाद, भारत ने अपने वीर जवानों की शहादत का बदला लिया. 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में स्थित जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की. रात करीब 3 बजे, भारतीय वायुसेना के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों ने नियंत्रण रेखा यानि LOC पार करके जैश के ठिकानों को तबाह कर दिया. इस हमले में करीब 300 आतंकियों के मारे जाने की खबरें आईं. भारतीय वायुसेना ने तकरीबन 1000 किलोग्राम विस्फोटक गिराकर आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद कर दिया था.

    वहीं हमले के मास्टरमाइंड आदिल अहमद डार और उसके साथियों को जल्द ही सुरक्षाबलों ने ढेर कर दिया. भारतीय सेना, एनआईए (NIA) और खुफिया एजेंसियों ने इस हमले की गहन जांच की. एनआईए ने करीब 13,500 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की, जिसमें कई आतंकियों के नाम उजागर हुए. इस घटना के बाद दुनिया के कई देशों ने भारत के प्रति सहानुभूति जताई और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत का समर्थन किया.

    पुलवामा हमले की बरसी पर देश का संकल्प

    आज, इस हमले को छह साल हो गए हैं, लेकिन शहीद जवानों की कुर्बानी को देश कभी नहीं भूलेगा. हर साल 14 फरवरी को पूरे भारत में इन वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी जाती है. पुलवामा हमला सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि देश की सुरक्षा के लिए एक बड़ी चुनौती थी, जिसका जवाब भारत ने मजबूती से दिया. यह दिन हमें उन बहादुर जवानों की याद दिलाता है, जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्यौछावर कर दिए.

    पीएम मोदी ने किया याद

    पुलवामा आतंकी हमले की छठी बरसी पर पीएम मोदी ने देश के वीर सपूतों को याद किया है. उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते लिखा कि 2019 में हमने जिन वीर जवानों को खोया उन्हें शत-शत नमन. आने वाली पीढ़ियां उनके बलिदान और राष्ट्र के प्रति उनकी अटूट समर्पण भावना को कतई नहीं भूलेगी.

    Homage to the courageous heroes we lost in Pulwama in 2019. The coming generations will never forget their sacrifice and their unwavering dedication to the nation.

    — Narendra Modi (@narendramodi) February 14, 2025

    गृह मंत्री ने भी किया याद

    इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने भी शहीद जवानों को नमन किया है. उन्होंने सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर लिखा कि मोदी सरकार जीरों टॉलरेंस की नीति पर हमेशा कायम है और देश से आतंकवाद के खात्मे के लिए संकल्पित है. उन्होंने 2019 में पुलवामा आतंकी हमले को कायराना बताया. उन्होंने कहा कि उनकी कुर्बीनी बेकार नहीं जाएगी.

    अमित शाह ने आतंकवाद को मानव जाति का दुश्मन बताया और कहा कि पूरी दुनिया सदैव इसके खिलाफ है. उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि हमारी सरकार इसके खात्मे के लिए प्रतिबद्ध है.

    साल 2019 में आज के ही दिन पुलवामा में हुए कायराना आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हुए जवानों को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ।

    आतंकवाद समूची मानव जाति का सबसे बड़ा दुश्मन है और इसके खिलाफ पूरी दुनिया संगठित हो चुकी है। चाहे सर्जिकल स्ट्राइक हो या…

    — Amit Shah (@AmitShah) February 14, 2025

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 14 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    2019 Adil Ahmed Dar Attack casualties cross border terrorism CRPF convoy CRPF sacrifice. explosion February 14 India indian army injured Jaish-e-Mohammed jammu and kashmir martyrs militancy national security National shock Pakistan Pakistan-based terror group Pulwama Pulwama attack anniversary Relations Security security forces Suicide bomber Tension terrorism Terrorist Attack
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleAaj Ka Rashifal, 14 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल
    Next Article नक्सल विरोधी अभियान में तैनात JAP हवलदार की मौ’त

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    आदिवासी

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कैसे शुरू हुई राजीव-सोनिया की प्रेम कहानी? 10 नवंबर को किताब में खुलेंगे सारे राज़

    October 24, 2026
    झारखंड

    गोड्डा में मां दुर्गा के विसर्जन पर विवाद, दो दिन बाद भी पंडाल में रखी है प्रतिमा

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस दुर्व्यवहार मामले में NHRC सख्त, DGP से मांगी पूरी रिपोर्ट

    October 24, 2026
    झारखंड

    दुमका और पलामू मेडिकल कॉलेज होंगे एक हजार बिस्तरों के, एमबीबीएस और पीजी की सीटें बढ़ाने की तैयारी

    October 23, 2026
    Latest Posts

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026

    ओडिशा : आदिवासियों का इलाज करने पहुंचे थे डॉक्टर, हो गई जेल

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.