Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Sep, 2025 ♦ 12:47 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»खेल»भारतीय U-17 गर्ल्स फुटबॉल वर्ल्ड कप कैंप में झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन
    खेल

    भारतीय U-17 गर्ल्स फुटबॉल वर्ल्ड कप कैंप में झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। गर्ल्स फुटबॉल वर्ल्ड कप को लेकर भारतीय फुटबॉल कैंप में झारखंड के 12 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। गोवा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण शिविर में खिलाड़ी प्रशिक्षित होंगे और बेहतर करने वाले खिलाड़ियों को भारतीय फुटबॉल टीम में जगह मिलेगी, लेकिन उससे पहले झारखंड सरकार की ओर से अपने 12 बेहतरीन खिलाड़ियों को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से झारखंड में वर्ल्ड लेवल का प्रशिक्षण देने की तैयारी की है।

    अंडर 17 बालिका वर्ल्ड कप की मेजबानी 2021 में भारत करेगा। टूर्नामेंट इस साल नवंबर में ही आयोजित होना था, लेकिन कोरोना वायरस के कारण इसे इस साल स्थगित कर दिया गया है। अब 17 फरवरी 2021 से 7 मार्च तक इस टूर्नामेंट को आयोजित करने को लेकर फैसला लिया गया है. इसे लेकर भारतीय अंडर-17 बालिका टीम तैयारी भी की कर रही है। गोवा में भारतीय अंडर-17 बालिका टीम के कैंप का आयोजन किया जाएगा और इस कैंप के लिए झारखंड के 12 बालिका खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इनमे सात ऐसे खिलाड़ी हैं, जो पहले भी भारत के लिए खेल चुकी है।

    विपरीत परिस्थितियों के बावजूद झारखंड के ये सभी खिलाड़ी उच्च स्तर के खिलाड़ी हैं. 12 खिलाड़ियों में से सात खिलाड़ी झारखंड सरकार की ओर से चल रहे आवासीय प्रशिक्षण केंद्र से जुड़े हैं, जिसमें छह खिलाड़ी गुमला जिले की हैं, तो एक खिलाड़ी हजारीबाग प्रशिक्षण केंद्र से जुड़ी है। वहीं पांच खिलाड़ी साईं सेंटर समेत विभिन्न खेल प्रशिक्षण से जुड़ी है। ओरमंझी स्थित चारीहुजीर गांव की भी दो खिलाड़ी इसमें शामिल है।

    इन खिलाड़ियों को बेहतर से बेहतर प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से झारखंड सरकार राजधानी रांची में ही अपने खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का उपयोग करते हुए इनके लिए कैंप का आयोजन करने जा रही है। इसे लेकर खेल विभाग की ओर से योजना तैयार कर ली गई है. रांची के मोरहाबादी स्थित अंतरराष्ट्रीय स्तर के फुटबॉल स्टेडियम में और खेल गांव स्थित मुख्य फुटबॉल स्टेडियम में भी इन खिलाड़ियों को प्रशिक्षित करने को लेकर प्लान तैयार किया गया है।

    ये हैं चयनीत 12 खिलाड़ी

    1.नीलम तिर्की
    2.सोनी मुंडा
    3.अनिता कुमारी
    4.अंजलि मुंडा
    5.सुधा अंकिता तिर्की
    6.पूर्णिमा कुमारी
    7.अमीषा बाखला
    8.सुमति कुमारी
    9.सुनीता मुंडा
    10.नीतू लिंडा
    11.सेलिना कुमारी
    12.अष्टम उरांव

    Jharkhand news Latest news Online news Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईकोर्ट में बैद्यनाथ धाम में पूजा करने के मामले में सुनवाई, देवघर डीसी से मांगा जवाब
    Next Article बीड़ी व्यवसायी से 5.10 लाख लूट मामले में अपराधी गिरफ्तार, 3.10 लाख बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के डिमना लेक में युवक की मौ’त, प्रशासन पर उठे सवाल

    September 17, 2025
    खेल

    वरुण चक्रवर्ती बने ICC T20 रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज, अभिषेक शर्मा टॉप बल्लेबाज

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    आज धरती के पास से गुजरेगा विशाल एस्टरॉइड, लेकिन खतरे की कोई आशंका नहीं

    September 18, 2025

    भरनो में बोलेरो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरी, छह घायल

    September 18, 2025

    राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप : “देशभर में अल्पसंख्यक, दलित और ओबीसी वोटर के वोट काटे जा रहे हैं”

    September 18, 2025

    नवजात शिशु का श’व नाले से मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

    September 18, 2025

    तालाब में तैरता मिला मजदूर का श’व, परिवार में मचा कोहराम

    September 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.