Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश
    झारखंड

    पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक ने की अपराध समीक्षा बैठक, थाना प्रभारियों को दिए निर्देश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Pakur( Mithu yadav): पाकुड़ में पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के विभिन्न थानों के प्रभारी और पुलिस निरीक्षक उपस्थित थे। बैठक में जनवरी माह में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगे की रणनीति पर चर्चा हुई।

    पाकुड़ में हुई बैठक में बताया गया कि जनवरी माह में 130 कांड प्रतिवेदित हुए और 136 कांडों का निष्पादन किया गया। इसके अलावा, लंबित कांडों की संख्या को घटाने के लिए भी निर्देश दिए गए। पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत को जनवरी माह में साइबर कांडों का निष्पादन करने के लिए पुरस्कृत करने की अनुशंसा की गई।

    बैठक में यह भी बताया गया कि पाकुड़िया और हिरणपुर थाना क्षेत्र में चोरी और लूट की घटनाओं का उद्भेदन करने के लिए थाना प्रभारियों को निर्देश दिए गए। इसके अलावा, लंबित यू.डी. कांडों को फरवरी माह के अंत तक निष्पादित करने के लिए भी निर्देश दिए गए। कोयला चोरी और ईंधन चोरी पर पूर्णता अंकुश लगाने के लिए नियमित रूप से अभियान चलाए जाएंगे। इसके अलावा, अवैध बालु और पत्थर के उत्खनन, परिवहन और भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टास्क फोर्स द्वारा चलाए जा रहे छापामारी अभियान में सहयोग करने के लिए भी निर्देश दिए गए।

    निर्देश दिए गए कि थाना क्षेत्र में पेट्रोलिंग पार्टी को मुस्तैदी के साथ भ्रमणशील रहने के लिए निर्देशित किया जाए। इसके अलावा, सभी थाना/ओपी प्रभारी को अपने स्तर से अभियान चलाकर लंबित वारंट/कुर्की का निष्पादन करने के लिए निर्देशित किया जाए।

    बैठक में यह भी कहा गया कि पुलिस मुख्यालय एवं आम जनता से प्राप्त शिकायत पत्रों को त्वरित जांचोपरांत अग्रतर कारवाई करने के लिए निर्देश दिए गए। इसके अलावा, आए दिन हो रहे सड़क दुर्घटना के नियंत्रण एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर प्रतिदिन नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाकर चालक का हेलमेट/सिटबेल्ट/रजिस्ट्रेशन/इंश्योरेंस इत्यादि की जांच करने तथा ड्रंकन ड्राईव के विरुद्ध नियमित रूप से जांच अभियान चलाए जाने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दयानंद आजाद, मालपहाड़ी थाना प्रभारी अंशु कुमार उपाध्याय, नगर थाना प्रभारी प्रयागराज, मुफस्सिल थाना के प्रभारी अनंत कुमार थानेदार मौजूद थे।

    Read also: पाकुड़ में प्रोजेक्ट S.I.P. के तहत चलाया गया स्वच्छता अभियान

    News News Update Pakur Pakur News Pakur Police
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशाह स्पंज एंड पावर लिमिटेड के प्लांट में लगी भीषण आग, हुआ करोड़ों का नुकसान 
    Next Article Aaj Ka Rashifal, 11 February 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026
    क्राइम

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूण्यतिथि विशेषः क्रांति कोई तैयार फार्मूला नहीं है, जिसे किताब से निकालकर समाज पर लागू कर दिया जाएः एके रॉय

    July 21, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद से साइबर क्राइम तक… पांच राज्यों के DGP ने बनाई बड़ी रणनीति, सीमाओं पर बढ़ेगा पुलिस का शिकंजा

    July 21, 2026
    क्राइम

    चतरा: एसपी आवास के सामने दिनदहाड़े फायरिंग, प्राइवेट गार्ड की गोली लगने से मौत

    July 21, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी चेयरमैन ने दिया इस्तीफा, देर शाम पहुंची थी सीआईडी

    July 21, 2026

    हेमंत कैबिनेट के बड़े फैसले: AI वर्चुअल क्लासरूम, हेलीकॉप्टर एंबुलेंस, नए कॉलेज और सड़कों समेत कई प्रस्तावों को मंजूरी

    July 21, 2026

    बार में गैर इरादतन हत्या से अदालत तक: रांची पुलिस की वैज्ञानिक जांच ने 14 महीने में पहुंचाया केस को अंजाम

    July 21, 2026

    युवाओं के लिए एक रास्ता बचा था, उसे भी मोदी ने बर्बाद कर दिया: राहुल गांधी

    July 21, 2026

    बच्चे किसी बहकावे में नहीं आए हैं, वे भविष्य की बागडोर संभालने वाले हैः कैलाश सत्यार्थी

    July 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.