Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»सरकार की नीतियों के कारण संकट से घिर गया है देश: सोनिया
    देश

    सरकार की नीतियों के कारण संकट से घिर गया है देश: सोनिया

    Team JoharBy Team JoharJune 23, 2020No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के कुप्रबंधन और गलत नीतियों के कारण देश आज कई तरह के संकट से घिर गया है और चारों तरफ पीड़ा एवं भय का माहौल है और राष्ट्र की सुरक्षा पर खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

    श्रीमती गांधी ने मंगलवार को यहां पार्टी की सर्वोच्च नीति निर्धारक संस्था कांग्रेस कार्य समिति की वर्चुअल बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश आज जिन परिस्थितियों से जूझ रहा है, उन्हें सुखद नहीं कहा जा सकता है। उन्हें एक कहावत ‘दुखद घटनाएं कभी अकेले नहीं आती’ को उद्धृत करते हुए कहा कि देश भयावह आर्थिक संकट,भयंकर महामारी और अब चीन के साथ सीमा पर एक बड़े संकट का सामना कर रहा है। भाजपा की अगुआई वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियां और कुप्रबंधन के कारण देश में आज व्यापक पीड़ा तथा भय का माहौल है और हमारी सुरक्षा तथा भूभागीय अखंडता पर खतरा मंडरा रहा है।

    उन्होंने कहा कि देश में आर्थिक संकट पहले की तुलना में और गहरा गया है। मोदी सरकार किसी भी सलाह को सुनने को तैयार नहीं है। देश में जो स्थिति पैदा हुई है, उसे देखते हुए इस समय बड़े पैमाने पर सरकारी खजाने से मदद, गरीबों के हाथों में सीधे पैसा पहुंचाने, सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यमों की रक्षा और उनका पोषण करने, मांग को बढ़ाने तथा प्रोत्साहित करने की जरूरत है। सरकार ने स्थिति से निपटने के लिए गंभीर प्रयास करने की बजाय खोखले वित्तीय पैकेज की घोषणा की जो सकल घरेलू उत्पाद का एक प्रतिशत से कम है।

    कांग्रेस नेता ने तेल की कीमतों में बढोतरी को लेकर भी सरकार की आलाेचना की और कहा कि वैश्विक बाजार में जब कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हों तो सरकार लगातार 17 दिनों तक निर्दयतापूर्वक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि कर देश की जनता को गहरा दर्द दे रही है। नतीजा यह है कि भारत की गिरती अर्थव्यवस्था 42 वर्षों में पहली बार तेजी से मंदी की ओर फिसल रही है।

    Latest news National news Online news Sonia Gandhi
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभगवान जगन्नाथ हर किसी पर कृपा बरसाएं, कोरोना का करें अंत : हेमंत
    Next Article लद्दाख गतिरोध: सैनिकों को पीछे हटाने पर सहमति

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव गांधी जयंती पर राहुल गांधी भावुक: 35 साल पहले मां-पापा को एक साथ देखा था

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    केतली से गर्म हुई चीनी, कीमतों में उबाल; क्या कर रही सरकार?

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Pew Survey 2026: दुनिया की नजर में कितना बदला भारत, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

    August 20, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.