Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»Uncategorized»विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख के करीब
    Uncategorized

    विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 90 लाख के करीब

    Team JoharBy Team JoharJune 22, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    बीजिंग/जिनेवा/नयी दिल्ली। विश्व भर में कोरोना वायरस (कोविड 19) की महामारी दिनों-दिन चरम पर है तथा संक्रमितों का आंकड़ा 90 लाख के करीब पहुंच चुका है और इसी तरह से बीमारी का प्रकोप जारी रहा तो कुछ दिनों में यह संख्या एक करोड़ हो जायेगी।

    अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के विज्ञान एवं इंजीनियरिंग केन्द्र (सीएसएसई) की ओर से जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक कोरोना वायरस से दुनिया भर में अब तक 89,28,652 लोग संक्रमित हुए हैं और 4,67,671 लोगों की मौत हो चुकी है।
    कोविड-19 के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के मामले में अमेरिका पहले, ब्राजील दूसरे और ब्रिटेन तीसरे स्थान पर है।

    भारत में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 14,821 नये मामले दर्ज किये गये हैं और अब कुल संक्रमितों की संख्या 4,25,282 हो गई है। इसी अवधि में 445 लोगों की मृत्यु होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 13,699 हो गई है। देश में इस समय कोरोना के 1,74,387 सक्रिय मामले हैं और अब तक 2,37,196 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। भारत संक्रमण के मामले में विश्व में सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में चौथे स्थान पर है।

    विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना से अब तक 22,79,875 लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,19,967 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। ब्राजील में कोरोना के संक्रमण से मरने वालों की संख्या 50 हजार से अधिक हो गयी है। यहां अब तक 10,83,341 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं जबकि 50,591 लोगों की मौत हो चुकी है।
    रूस में भी कोविड-19 का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है और यहां इसके संक्रमण से अब तक 5,83,879 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 8101 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में इस संक्रमण के कारण हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 3,05,803 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 42,717 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।
    स्पेन में अब तक 2,46,272 लोग संक्रमित हुए है जबकि 28,323 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोपीय देश इटली में भी इस महामारी ने बहुत कहर बरपाया है। यहां अब तक कोविड-19 से 2,38,499 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 34,634 लोगों की मौत हुई है।
    वैश्विक महामारी कोरोना के उद्गमस्थल चीन में अब तक 84,572 लोग संक्रमित हुए हैं और 4639 लोगों की मृत्यु हुई है। यूरोपीय देश फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1,97,008 लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,643 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1,91,272 लोग संक्रमित हुए हैं और 8895 लोगों की मौत हुई है।
    इसके अलावा पेरू में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण अथवा इससे मौत का नया मामला सामने नहीं आया है। यहां इस महामारी से अब तक 2,51,338 लोग संक्रमित हुए हैं और 7861 की मौत हुई है। तुर्की में कोरोना से अब तक 1,87,685 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 4950 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से गंभीर रूप से प्रभावित खाड़ी देश ईरान में 2,04,952 लोग संक्रमित हुए हैं जबकि 9623 लोगों की इसके कारण मौत हुई है।
    मेक्सिको में 21,825 , बेल्जियम में 9696, कनाडा में 8482, नीदरलैंड में 6109, स्वीडन में 5053, इक्वाडोर में 4223, स्विट्जरलैंड में 1956, आयरलैंड में 1715 और पुर्तगाल में 1530 लोगों की मौत हुई है। इसके अलावा पड़ोसी देश पाकिस्तान में कोरोना वायरस से अब तक 1,76,617 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 3501 लोगों की मौत हो चुकी है।

    coronavirus cases covid 19 Latest news Online news World news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपेट्रोल 20 महीने के उच्चतम स्तर पर
    Next Article प्रधानमंत्री को अपने बयानों से चीन के षड्यंत्रकारी रुख को नहीं देनी चाहिए ताकत : मनमोहन

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC विवाद पर सुदेश महतो का सरकार पर हमला, बोले- CBI जांच कराए हेमंत सरकार

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Uncategorized

    छात्रों पर पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले, विधानसभा घेराव के दौरान बढ़ा तनाव

    August 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    क्राइम

    रांची की फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से इकट्ठा किया साक्ष्य, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में होगा बॉडी का पोस्टमार्टम

    August 3, 2026
    Latest Posts

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.