Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»बिहार के गांधी मैदान में मनाया गया गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा
    बिहार

    बिहार के गांधी मैदान में मनाया गया गणतंत्र दिवस, राज्यपाल ने फहराया तिरंगा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 26, 2025Updated:January 26, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गणतंत्र
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : आज देशभर में 76वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है, और इस खास मौके पर बिहार के गांधी मैदान में भी झंडोत्तोलन हुआ. बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने तिरंगा फहराया, जबकि इससे पहले IPS अधिकारी भानु प्रताप सिंह ने परेड की सलामी ली. इस भव्य समारोह में CM और डिप्टी CM भी उपस्थित रहे.

    15 विभागों की झांकियां और भव्य परेड

    झंडोत्तोलन के बाद गांधी मैदान में 20 कंपनियों की एक भव्य परेड का आयोजन किया गया. इस वर्ष राज्य के 15 विभागों की झांकियां भी प्रस्तुत की गई, जिनमें राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं और पहलों का प्रदर्शन किया गया.

    कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और CCTV निगरानी

    कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को विशेष ध्यान में रखते हुए गांधी मैदान में 128 CCTV कैमरे लगाए गए थे, जिनसे कार्यक्रम की हर गतिविधि पर कड़ी नजर रखी गई. इसके अतिरिक्त, कार्यक्रम का Live टेलीकास्ट भी सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया. गांधी मैदान के आसपास की ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया गया था, और सुबह 6 बजे से कार्यक्रम के समापन तक गांधी मैदान के चारों ओर वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई थी.

    विशेष सुरक्षा इंतजाम और मेडिकल टीम तैनात

    सुरक्षा के लिए गांधी मैदान में 20,000 लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई थी, साथ ही मेटल डिटेक्टर और मेडिकल टीम भी तैनात की गई थी. पुलिस ने तीन क्यूआरटी और 18 वाच टावर पर अपनी तैनाती सुनिश्चित की थी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके. इसके साथ ही PMCH, IGIMS और पटना AIIMS को भी अलर्ट किया गया था और इन अस्पतालों में इमरजेंसी के लिए 10 बेड रिजर्व रखे गए थे.

    राज्यपाल ने दी बधाई

    तिरंगा फहराने के बाद राज्यपाल ने बिहारवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने राज्य सरकार द्वारा हर वर्ग के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों का उल्लेख किया और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की, जिनमें पुलिस बल की संख्या और सुविधाओं का विस्तार शामिल है.

    गणतंत्र दिवस के इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर बिहार में सुरक्षा और विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को उजागर किया.

    Also Read : बिहार की इन 3 हस्तियों को मरणोपरांत मिला विशेष सम्मान

    Also Read : 5वीं बार बने इंडोनेशिया से गणतंत्र दिवस के चीफ गेस्ट, जानें दोनों देशों की 75 साल की यात्रा

    15 Department Floats 15 विभागों की झांकियां 76th Republic Day 76वां गणतंत्र दिवस Arif Mohammad Khan Bhanu Pratap Singh Bihar Bihar development plans. bihar government CCTV cameras CCTV कैमरे Flag Hoisting Gandhi Maidan IGIMS law and order Medical Team Metal detectors Nitish kumar Parade Patna AIIMS PMCH Police Force Republic Day 2025 Samrat Chaudhary Security Alert Security Arrangements Tejashwi Yadav Traffic Management आईजीआईएमएस आरिफ मोहम्मद खान कानून व्यवस्था गणतंत्र दिवस 2025 गांधी मैदान झंडोत्तोलन ट्रैफिक व्यवस्था तेजस्वी यादव नीतीश कुमार पटना एम्स परेड पीएमसीएच पुलिस बल बिहार बिहार की विकास योजनाएं बिहार सरकार भानु प्रताप सिंह मेटल डिटेक्टर मेडिकल टीम सम्राट चौधरी सुरक्षा अलर्ट सुरक्षा व्यवस्था
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझंडा मैदान में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने किया झंडोत्तोलन
    Next Article झारखंड में 8वीं-9वीं की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, मैट्रिक-इंटर एग्जाम पर भी संशय

    Related Posts

    आदिवासी

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    AISA के तीन छात्र नेताओं ने तोड़ा अनशन, सबकी नजरें सोनम वांगचुक पर

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बहिष्कृत हितकारिणी सभा : 20 जुलाई को पड़ी महाड़ की हुंकार की बुनियाद

    July 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनसीपी में शरद और अजीत गुट के विलय की संभावना, झारखंड बनेगा कारक

    July 20, 2026
    Latest Posts

    डीजे संदीप प्रमाणिक हत्याकांड : मुख्य आरोपी अभिषेक सिंह समेत 10 दोषी करार

    July 20, 2026

    आदिवासी ही भारत की प्रकृति के असली संरक्षक : किशन रेड्डी

    July 20, 2026

    CJP की जेपी नड्डा से हुई मुलाकात, जानिए क्या हुई बात?

    July 20, 2026

    संसद तक पहुंचे CJP समर्थक, अभिजीत दीपके पुलिस हिरासत में

    July 20, 2026

    त्रिपुरा के डीजीपी अऩुराग धनकड़ की मौत, अपने कार्यालय में मृत पाए गए

    July 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.