Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 3:29 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»केजरीवाल की सुरक्षा पर सियासी घमासान, CM आतिशी ने उठाए सवाल
    ट्रेंडिंग

    केजरीवाल की सुरक्षा पर सियासी घमासान, CM आतिशी ने उठाए सवाल

    Sandhya KumariBy Sandhya KumariJanuary 24, 2025Updated:January 24, 2025No Comments5 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केजरीवाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    New Delhi : आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व CM अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा का मुद्दा गरमाता जा रहा। मौजूद मुख्यमंत्री आतिशी ने इस मुद्दे को उठाते हुए केंद्र की सत्ताधारी बीजेपी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश चल रही है, इसमें बीजेपी और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत है। बीजेपी और अमित शाह किसी भी तरह से अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहते हैं।

    केजरीवाल

    आतिशी ने ये आरोप उस समय लगाए जब पंजाब पुलिस ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात अपने जवानों को वापस बुला लिया। आतिशी ने कहा कि बीजेपी अरविंद केजरीवाल को खत्म करना चाहती है। दिल्ली और पंजाब के मुख्यमंत्रियों ने अरविंद केजरीवाल को पंजाब पुलिस की सुरक्षा बहाल करने और उनकी सुरक्षा का ऑडिट कराने के लिए निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा है।

    केजरीवाल की सुरक्षा से हटे पंजाब पुलिस के जवान

    अरविंद केजरीवाल को बचाने में पंजाब पुलिस अहम भूमिका निभा रही है, बीजेपी ने उसे हटाने की साजिश रची। आतिशी ने शुक्रवार को सवाल उठाए कि क्या देश में आजतक कभी ऐसा हुआ है कि जिसे Z+ सुरक्षा मिली हो और उसके ऊपर बार-बार हमला किया गया हो और पुलिस सामने तक ना आए, हमलावरों को पकड़ा तक ना जाए?

    केजरीवाल जी के ऊपर किए गए हमलों का जवाब देगी दिल्ली की जनता💯

    ♦️ इसी BJP और इनके LG साहब ने अरविंद केजरीवाल जी की Insulin रोक दी थी और अब उनके ऊपर हमला करवाया जा रहा है

    ♦️ इन हमलों से बचाने के लिए पंजाब पुलिस उनकी सुरक्षा कर रही थी लेकिन अब BJP ने वह सुरक्षा भी हटा दी

    ♦️ BJP… pic.twitter.com/xmsLqInuMk

    — AAP (@AamAadmiParty) January 24, 2025

    आतिशी ने आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल को जान से मारने की साजिश में बीजेपी और दिल्ली पुलिस की मिलीभगत है। अरविंद केजरीवाल के ऊपर जब-जब हमला हुआ तब-तब हमलावर बीजेपी के कार्यकर्ता निकले। हर बार हमले के दौरान दिल्ली पुलिस ने हमलावरों को नहीं रोका। बीजेपी और दिल्ली पुलिस की जुगलबंदी से आम आदमी पार्टी के संयोजक पर हमला करवाया जा रहा है। आम आदमी पार्टी और दिल्ली की CM भले ही केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस के जवानों को हटाए जाने के मुद्दे पर सवाल खड़े कर रही हों, लेकिन सवाल ये कि क्या दूसरे राज्य की पुलिस दिल्ली में किसी नेता को सुरक्षा दे सकती है?

    दूसरे राज्य की पुलिस क्या दे सकती है सुरक्षा, जानिए नियम

    दिल्ली पुलिस के मुताबिक, पूर्व CM अरविंद केजरीवाल को Z+ सिक्योरिटी मिली हुई है। जेड प्लस सुरक्षा मिलने पर 55 जवानों की तैनाती हमेशा रहती है। इनमें 10 एनएसजी के कमांडो भी होते हैं। इनके अलावा दिल्ली पुलिस के जवान भी सुरक्षा में तैनात होते हैं। अब सवाल ये कि क्या दूसरे राज्य की पुलिस दिल्ली में किसी नेता की सुरक्षा में तैनात हो सकती है। जानकारों के मुताबिक, ऐसा कोई नियम नहीं है। दिल्ली का कोई नेता दूसरे राज्य की सुरक्षा न तो ले सकता है और न ही उन्हें यह मिल सकती है।

    महज 72 घंटे ही रख सकते हैं दूसरे राज्य की सिक्योरिटी

    अरविंद केजरीवाल के मामले भी यही हुआ है। नियमों के मुताबिक, आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल दूसरे राज्य की सुरक्षा नहीं ले सकते। दूसरे राज्य से उन्हें सुरक्षा मुहैया भी नहीं कराई जा सकती है। ये कानून तौर पर गलत है। अगर दूसरे राज्य से कोई राजनीतिक दिग्गज दूसरे राज्य में आते हैं तो वो भी अपनी सिक्योरिटी 72 घंटे ही रख सकते हैं। इस बीच दिल्ली पुलिस को मामले की जानकारी देनी होगी। अगर दिल्ली पुलिस को जानकारी नहीं जाती तो ये कानून तौर पर ठीक नहीं माना जाएगा। इन्ही नियमों के तहत बीजेपी ने चुनाव आयोग से केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा में तैनात जवानों को वापस बुला लिया।

    केजरीवाल की सुरक्षा वापस लेने पर पंजाब पुलिस के डीजीपी ने क्या कहा

    पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने गुरुवार को ही इस बात की जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि समय-समय पर हमें मुख्यमंत्री भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को धमकियों की रिपोर्ट मिलती है और हम उन्हें संबंधित एजेंसियों के साथ साझा करते हैं। हालांकि इस बार दिल्ली पुलिस और निर्वाचन आयोग के निर्देशों का पालन करते हुए हमने अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा से पंजाब पुलिस के जवानों को हटा लिया है।

    वहीं पंजाब डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि हमने उन्हें अपनी समस्याएं बता दी हैं। हम उनके संपर्क में बने रहेंगे। हम अपनी सूचनाएं दिल्ली पुलिस के साथ साझा करेंगे। यह घटनाक्रम पांच फरवरी को 70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के लिए होने वाले चुनाव से पहले हुआ है। चुनाव परिणाम आठ फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

    Also Read : झारखंड में फिर गिर सकता है पारा… जानें आज के मौसम का मिजाज

    Also Read : Rashifal, 24 January 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : शूटर के साथ चचेरे भाई ने दागी थी जमीन कारोबारी पर गो’लियां, SSP खोल गये सारा राज… देखें

    Also Read : खेल के क्षेत्र में आज समृद्ध भविष्य झलकता है, इसे खेल में ना लें : आचार्य डॉक्टर गोपाल कृष्ण झा

    Also Read :  पाकुड़ में भी याद किये गये नेताजी सुभाष चंद्र बोस 

    Also Read : हजारीबाग के इस गांव में CBI की RAID, हड़कंप

    Also Read : भारत के इस राज्य में जल्द बनेगा दुनिया का सबसे बड़ा Reliance डेटा सेंटर

    Also Read : अब राजधानी की गलियां भी होगी कैमरे की रडार में

    Aam Aadmi Party AAP vs BJP allegations Amit shah Arvind kejriwal assassination plot Atishi Bjp central government conspiracy Delhi Delhi Police Delhi politics Former Chief Minister political controversy Political Statement Political Tension security dispute security issue Union Home Minister अमित शाह अरविंद केजरीवाल आतिशी आप बनाम बीजेपी आम आदमी पार्टी आरोप केंद्र सरकार केंद्रीय गृह मंत्री जान से मारने की साजिश दिल्ली दिल्ली पुलिस दिल्ली राजनीति पूर्व मुख्यमंत्री बीजेपी राजनीतिक तनाव राजनीतिक बयान राजनीतिक विवाद साजिश सुरक्षा मुद्दा सुरक्षा विवाद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article20 साल बाद मिली लापता महिला, केरल में मांग रही थी भीख
    Next Article CS ने विभागों को ससमय उपयोगिता प्रमाण पत्र सौंपने का दिया निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025
    गिरिडीह

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025
    झारखंड

    झारखंड पुलिस की नई पहल, साइबर अपराध से निपटने के लिए तैयार किए जा रहे ‘साइबर कमांडो’…

    July 31, 2025
    Latest Posts

    सीएसपी लूट में शामिल दो अपराधी गिरफ्तार, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद

    July 31, 2025

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में की शिरकत, मेधावी छात्रों को दिये मेडल और डिग्री

    July 31, 2025

    मतदान केंद्रों के मैप में सेक्शन बनाना अनिवार्य : के रवि कुमार

    July 31, 2025

    फंदे पर लटकी मिली विवाहिता, पति गया था मजदूरी करने

    July 31, 2025

    गिरिडीह में तीन बाइक चोर गिरफ्तार, चोरी की 16 गाड़ियां बरामद

    July 31, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.