Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»CSC संचालक का गोलमाल, अपने ही रिश्तेदारों के खातों में डाल दी ‘मंईयां’ की राशि
    क्राइम

    CSC संचालक का गोलमाल, अपने ही रिश्तेदारों के खातों में डाल दी ‘मंईयां’ की राशि

    Team JoharBy Team JoharJanuary 18, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    CSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : जिले के खरौंधी प्रखंड के कुपा पंचायत में मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के खातों में जालसाजी का मामला सामने आया. CSC संचालकों द्वारा जानबूझकर लाभुकों के खाते में पैसे न भेजकर अपने रिश्तेदारों के खाते में राशि भेजी गई. जांच में पाया गया कि CSC संचालक नवनीत कुमार पटेल, सत्यनारायण गुप्ता और अजित प्रजापति ने लाभुकों के खाते की बजाय अपने या रिश्तेदारों के खाते में राशि स्थानांतरित की. इसके बाद तीनों CSC संचालकों का ID तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया और राशि को योग्य लाभुकों के खातों में वापस किया गया.

    इतना ही नहीं, इसके अलावा दो अन्य मामलों में भी जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है. जिनमें सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में अनियमितताओं का खुलासा हुआ. उपायुक्त शेखर जमुआर ने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

    9 अयोग्य का अबुआ आवास किया स्वीकृत

    खरौंधी प्रखंड के खरौंधी पंचायत में अबुआ आवास योजना के तहत अयोग्य लाभुकों को आवास देने का मामला सामने आया. जांच में पाया गया कि 9 अयोग्य लाभुकों को आवास स्वीकृत किया गया था, जिनमें से 7 के खाते में पहली किस्त की राशि भी जारी की गई थी. उपायुक्त ने इस मामले में पंचायत सचिव शशि कुमार को निलंबित किया, जबकि पंचायत मुखिया मंजु देवी को निलंबित करने की अनुशंसा राज्य निर्वाचन आयोग को की गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारी और समन्वयक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.

    गोदाम से 2682 क्विंटल धान गायब

    मझिआँव प्रखंड के रामपुर पैक्स में धान क्रय के दौरान कालाबाजारी की भारी अनियमितता की शिकायत मिली थी. जांच में पाया गया कि 5375 क्वींटल धान के मुकाबले गोदाम में मात्र 2693 क्वींटल धान था, जिससे लगभग 2300 क्वींटल धान की कमी सामने आई. इस मामले में रामपुर पैक्स के अध्यक्ष रवीन्द्र सिंह को दोषी ठहराया गया और उनके खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. उपायुक्त ने कहा कि सरकारी योजनाओं के कार्यान्वयन में कोई भी अनियमितता नहीं सहन की जाएगी और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी.

    Also Read: झारखंड में 37 घरों पर चलेगा बुलडोजर…जानें क्यों

    Also Read: कोलकाता STF की रांची में रेड, बिहार का कुख्यात रमेश पटेल होटल से गिरफ्तार

    Abua Housing Scheme action Ajit Prajapati black marketing CSC operator CSC संचालक Deputy Commissioner Shekhar Jamuar District Administration Fir fraud Garhwa government schemes ID cancellation ID निरस्तीकरण Indian Penal Code ineligible beneficiaries irregularities Mainiya Samman Yojana Majhiyan money transfer Navneet Kumar Patel paddy missing from warehouse paddy purchase Panchayat Mukhiya panchayat secretary Rampur PACS Ravindra Singh relatives' accounts Satyanarayan Gupta Scam strict punishment अजित प्रजापति अनियमितताएं अबुआ आवास योजना अयोग्य लाभुक उपायुक्त शेखर जमुआर कार्रवाई कालाबाजारी गढ़वा गोदाम से धान गायब गोलमाल जालसाजी जिला प्रशासन धान क्रय नवनीत कुमार पटेल पंचायत मुखिया पंचायत सचिव प्राथमिकी भारतीय दंड संहिता मईया सम्मान योजना मझिआँव रवीन्द्र सिंह रामपुर पैक्स राशि स्थानांतरण रिश्तेदारों के खाते सख्त सजा सत्यनारायण गुप्ता सरकारी योजनाएं
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में 37 घरों पर चलेगा बुलडोजर…जानें क्यों
    Next Article रांची पुलिस ने मोबाईल छीनने वाले गिरोह का किया पर्दाफाश, 3 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026
    क्राइम

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.