Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मणिपुर में संकट में फंसी बीजेपी सरकार, 9 विधायक हुए बागी
    जोहार ब्रेकिंग

    मणिपुर में संकट में फंसी बीजेपी सरकार, 9 विधायक हुए बागी

    Team JoharBy Team JoharJune 18, 2020Updated:June 18, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    इंफाल। मणिपुर में मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के नेतृत्व वाली भाजपा गठबंधन सरकार बुधवार रात गहरे राजनीतिक संकट में फंस गई जब भाजपा के तीन विधायकों ने इस्तीफा दे दिया और छह अन्य विधायकों ने सरकार से अपना समर्थन वापस ले लिया। ताजा घटनाक्रम के बाद 60 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार अल्पमत में आ गई है।

    हालांकि विधानसभा की प्रभावी सदस्य फिलहाल संख्या 59 है क्योंकि एंद्रो सीट से कांग्रेस टिकट पर निर्वाचित श्याम कुमार सिंह को भाजपा में जाने की वजह से अयोग्य ठहरा दिया गया था।ताजा घटनाक्रम में उपमुख्यमंत्री वाई. जॉयकुमार के नेतृत्व में नेशनल पीपुल्स पार्टी (एनपीपी) के चार विधायकों (तीन अन्य मंत्री शामिल), तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र विधायक और एक निर्दलीय विधायक ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से समर्थन वापस ले लिया। अब मुख्यमंत्री बीरेन सिंह के खिलाफ विधायकों की संख्या 28 हो गई है।

    इनमें 20 कांग्रेस, चार एनपीपी, दो भाजपा, एक तृणमूल कांग्रेस और एक निर्दलीय है। पार्टी छोड़ने वाले तीन भाजपा विधायकों में से एक सुभाषचंद्र ने विधानसभा की सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। पूर्व में भाजपा में जाने वाले सात कांग्रेस विधायक स्पीकर और हाई कोर्ट के समक्ष दल बदल विरोधी मामलों का सामना कर रहे हैं। राज्य में 2017 में विधानसभा चुनाव हुए थे।

    अब भाजपा के 18 विधायक, नगा पीपुल्स फ्रंट के चार विधायक और लोजपा का एक विधायक बीरेन सिंह के साथ हैं। इस तरह मुख्यमंत्री समर्थक विधायकों की कुल संख्या 23 है। खास बात यह है कि शुक्रवार को राज्य से एक राज्यसभा सीट के लिए चुनाव होना है। भाजपा ने मणिपुर के नाममात्र के नरेश लीसेम्बा सनाजाओबा और कांग्रेस ने टी. मंगी बाबू को प्रत्याशी बनाया है।

    बता दें कि 2017 के चुनाव के बाद मणिपुर में त्रिशंकु विधानसभा की स्थिति सामने आई थी। 28 विधायकों के साथ कांग्रेस नंबर वन पार्टी बनकर उभरी थी। जबकि, भाजपा के पास 21 विधायक थे। मगर, बाद में भाजपा सभी गैर कांग्रेसी विधायकों को एकजुट कर सरकार बनाने में सफल रही। भाजपा ने नागा पीपुल्स फ्रंट के 4, एनपीपी के 4, टीएमसी के 1 और एलजेपी के 1 तथा एक निर्दल विधायकों का समर्थन हासिल करने में सफलता हासिल की थी। जिस पर राज्यपाल ने बीजेपी को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया था। जिसके बाद भाजपा से एन बीरेन सिंह मुख्यमंत्री बने थे। हालांकि, बाद में सात और कांग्रेस विधायकों ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। जिससे एनडीए को 40 विधायकों का समर्थन हासिल हो गया था। वहीं अब नौ विधायकों ने समर्थन वापस ले लिया है। जिससे बीजेपी सरकार के लिए मुश्किलें खड़ीं हो गईं हैं। राज्य में एक सीट के लिए 19 जून को चुनाव होना है।

    Bjp Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत-चीन सीमा विवाद पर नजर बनाए हुए है अमेरिका
    Next Article कोरोना : भारत में संक्रमितों की संख्या 3,66,946, पिछले 24 घंटों में 334 लोगों की मौत

    Related Posts

    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-2: कोई कबाड़ी खरीद रहा, कोई है दर्जी, तो कोई बना जमीन कारोबारी, पड़ताल अल-कायदा इन इंडियन सब कॉन्टिनेंट के 44 संदिग्ध, आरोपी व जेल में बंद तथाकथित आतंकियों की

    October 28, 2026
    क्राइम

    झारखंड : JTET से पहले सिमडेगा में पुलिस का सर्च ऑपरेशन, होटल-लॉज की हुई जांच

    October 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Impact: सहायक कारापाल अभ्यर्थियों को राहत, शारीरिक परीक्षा की तारीख बदली, तैयारी के लिए मिला अतिरिक्त समय

    October 28, 2026
    Latest Posts

    JPSC परीक्षा घोटालाः जोहार लाइव की खबर पर लगी मुहर भाग-1 JPSC परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा ने एल ख्यांगते को TDPL को काम नहीं देने के लिए भेजी थी रिपोर्ट, उगाही के लिए फिर भी दिया काम

    October 29, 2026

    वॉर इंजरी पेंशन पर केंद्र की नहीं चली, सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिक के हक में सुनाया फैसला

    October 28, 2026

    झारखंड : चतरा पुलिस ने जब्त की 164 किलो गांजा, तस्करी वाला लग्जरी कार बरामद; तीन आरोपी फरार

    October 28, 2026

    बच्चों के पुनर्वास से लेकर उनके अधिकारों तक, CWC सदस्यों को दिया गया प्रशिक्षण

    October 28, 2026

    झारखंड में 7 साल में करीब तीन गुनी हुईं एमबीबीएस सीटें, 580 से बढ़कर 1,650 पहुंचीं

    October 28, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.