Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»केमिकल प्लांट में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, 32 दमकल गाड़ियां जुटीं
    जोहार ब्रेकिंग

    केमिकल प्लांट में भीषण आग, धमाकों से दहला इलाका, 32 दमकल गाड़ियां जुटीं

    Team JoharBy Team JoharJanuary 12, 2025Updated:January 12, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    केमिकल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के बादलपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित दुजाना रोड पर एक केमिकल फैक्ट्री में रविवार तड़के आग लग गई. यह घटना श्री बांके बिहारी केमिकल प्लांट में हुई, जहां आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया.

    आग की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंची. घटनास्थल पर कुल 32 दमकल गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी हैं.

    धमाके से कर्मचारियों में मची भागदौड़

    रविवार तड़के करीब 3:35 बजे 112 पर आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस और दमकल टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुंची. आग लगने के बाद केमिकल फैक्ट्री में कई बड़े धमाके हुए, जो आसपास के क्षेत्रों तक सुनाई दिए. धमाकों के कारण फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारी डर के मारे वहां से तुरंत बाहर निकल गए और किसी तरह अपनी जान बचाई.

    दीवार तोड़कर 25 गायों को बाहर निकाला

    दमकल विभाग के साथ ही पुलिस ने भी तेजी से कार्रवाई की. बादलपुर पुलिस ने जेसीबी की मदद से फैक्ट्री की दीवार तोड़कर 25 गायों को बाहर निकाला, जो अंदर फंसी हुई थीं. इस दौरान दमकल कर्मी आग बुझाने के प्रयासों में जुटे हुए थे. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और बादलपुर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया है.

    उच्च अधिकारियों ने किया घटनास्थल का दौरा

    दमकल विभाग ने यह पुष्टि की है कि इस आग की घटना में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई. हालांकि, धमाकों और आग के धुएं के कारण इलाके में अफरा-तफरी मच गई थी. आग लगने के कारणों की जांच जारी है, लेकिन शुरुआती अनुमान के मुताबिक आग शॉर्ट सर्किट से लगने की संभावना जताई जा रही है. फिलहाल, दमकल की टीमें आग को पूरी तरह से बुझाने के लिए प्रयासरत हैं, और उच्च अधिकारियों ने घटनास्थल का मुआयना किया है.

    VIDEO | Uttar Pradesh: Fire erupts at a chemical factory following an explosion in Greater Noida. More details are awaited.

    (Source: Third party)

    (Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/s3DUC70NxT

    — Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2025

    Also Read: हॉकी के रोमांच के लिए रांची तैयार, महिला HIL का आज आगाज

    Also Read: BPSC री-एग्जाम की मांग, आज बंद रहेगा बिहार

    Accident Badalpur cause of accident Chemical factory cows rescued employees running explosion Fire fire engines fire in factory firefighters Greater Noida investigation of accident JCB panic due to smoke police short circuit Shri Banke Bihari Chemical Plant आग कर्मचारियों की भागदौड़ केमिकल फैक्ट्री गायों को बचाया ग्रेटर नोएडा जेसीबी दमकल गाड़ियां धमाका धुएं की वजह से अफरा-तफरी पुलिस फायर फाइटर्स फैक्ट्री में आग बादलपुर शॉर्ट सर्किट श्री बांके बिहारी केमिकल प्लांट हादसा हादसे का कारण हादसे की जांच
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLPG सिलेंडर की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जानें अपने शहर में कितनी है कीमत
    Next Article पुलिस की हिरासत से भागने का किया प्रयास, सिपाही ने जान पर खेलकर पकड़ा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    खेल-सिनेमा

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    आदिवासी

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.